साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह?
Sai Sudharsan : भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई सुदर्शन चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. भारत को 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इससे पहले ये टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. बताते चलें कि, सदुरशन इंजरी के कारण दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हुए हैं. उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके इलाज जारी था. वो इस चोट से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभर रहे थे. वो अपना रिहैब कर पूरा कर रहे थे. लेकिन अब बीसीसीआई एक सोर्स के हवाले से खबर आई है कि, सुदर्शन अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
साई सुदर्शन हुए श्रीलंका सीरीज से बाहर
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना हो गई थी. इस दौरान साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के साथ उड़ान नहीं भरी थी. ऐसे में रिपोर्ट्स थीं कि, वो बाद में श्रीलंका पहुंचेंगे और शायद पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. उनकी दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में वापसी होगी. अब इस सभी अफवाहों पर विराम लग गया है, क्योंकि अब साई सुदर्शन टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं.
???? BAD NEWS FOR INDIA ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 8, 2026
- Sai Sudharsan ruled out of the Test series against Sri Lanka. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/Kmj0bHzRZD
अभी तक साई सुदर्शन के टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल द्वारा नहीं किया गया. वहीं चयनकर्ताओं ने अभी तक साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया है. वहीं टीम के साथ कई खिलाड़ी नेट बॉलर्स के तौर पर गए हैं. उनमें से किसी एक खिलाड़ी को ही मैन स्क्वाड में जोड़ा जा सकता है. टीम के साथ हर्ष दुब, तनुष कोटियान, विप्रज निगम और शिवांग कुमार को टीम के साथ नेट बॉल के तौर पर ले जाया गया है.
सुदर्शन की जगह ये खिलाड़ी लेगा प्लेइंग-11 में जगह
अब भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होना तय है. साई सुदर्शन टीम इंडिया में नियमित बल्लेबाज के तौर पर नंबर तीन पर खेलते हैं. अब जब वो टीम से बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में कौन खेलेगा. ये सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में उनकी जगह पर अब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में टेस्ट मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जाएगा. वो टीम के लिए नंबर 3 के प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने वॉर्म अप मैच में खुद को साबित भी किया है.
It appears that our cricketers are more fragile than glass; as soon as you open the news, another player is injured, and Sai Sudharsan is now out of the series. pic.twitter.com/DEdSMQPZL1
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 8, 2026
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत फिर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए सिर्फ 2 रन
खुलेआम मिस्ट्री गर्ल संग घूम रहे गोविंदा!, सुनीता आहूजा पहले ही लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप
Govinda Spotted With Mystery Girl: 90 के दशक के सुपरस्टार और 'हीरो नंबर 1' के नाम से मशहूर गोविंदा भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम नजर आ रहे हों, लेकिन उनकी निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कभी उनके किसी बयान की चर्चा होती है तो कभी पत्नी सुनीता आहूजा के किसी खुलासे की वजह से वो खबरों में आ जाते हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी पिछले कुछ समय से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
सुनीता कई मौकों पर गोविंदा की कथित रिलेशनशिप्स का जिक्र कर चुकी हैं. हाल ही में 'लॉक अप 2' में भी उन्होंने एक्टर के कई अफेयर्स होने का दावा किया था. हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि परिस्थितियां कैसी भी हों वो गोविंदा का साथ नहीं छोड़ेंगी. इसी बीच अब गोविंदा का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की को लेकर सवाल करने लगे. आखिर गोविंदा के साथ नजर आई ये लड़की कौन है और उनका एक्टर से क्या कनेक्शन है?
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर कौन थी ये लड़की?
हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एक्टर के साथ एक लड़की भी दिखाई दी जो लगातार उनके साथ चल रही थी. दोनों को एक साथ देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उनकी तरफ चला गया. वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि गोविंदा के साथ नजर आ रही यह लड़की कौन है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के साथ दिखाई देने वाली ये लड़की कोमल रानी स्वर्णकार हैं. वहीं बता दें, वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वीडियो में गोविंदा ब्लैक डेनिम, व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं, जबकि कोमल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. दोनों एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते हुए नजर आए. हालांकि, सिर्फ एयरपोर्ट पर साथ नजर आने के आधार पर दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा. कोमल रानी स्वर्णकार गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' का हिस्सा हैं.
सुनीता कर चुकी हैं 'कोमल' नाम का जिक्र
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर कोमल को देखकर सोशल मीडिया पर इसलिए भी चर्चा तेज हो गई क्योंकि सुनीता आहूजा पहले एक इंटरव्यू में 'कोमल' नाम का जिक्र कर चुकी हैं. जनवरी में मिस मालिनी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता से गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल किया गया था. इस दौरान उन्होंने एक 'कोमल' नाम की लड़की का जिक्र किया था. सुनीता ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें इस नाम से ही नफरत है और अगर उन्हें गोविंदा के किसी कथित रिश्ते का सबूत मिल गया, तो वो उन्हें माफ नहीं करेंगी. सुनीता के इस पुराने बयान और अब एयरपोर्ट पर गोविंदा के साथ नजर आई कोमल के कारण सोशल मीडिया पर दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि सुनीता ने जिस 'कोमल' का जिक्र किया था वो यही कोमल रानी स्वर्णकार हैं या कोई दूसरी महिला.
सुनीता ने 'लॉक अप 2' में किए थे ये दावे
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा उस वक्त और तेज हो गई थी, जब सुनीता ने 'लॉक अप 2' में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की थीं. शो के दौरान उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं. उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, सुनीता ने ये भी साफ किया था कि इन सबके बावजूद वो अपने पति का साथ नहीं छोड़ेंगी. उनका कहना था कि शादी और रिश्ते को लेकर उनकी सोच अलग है और वो हर परिस्थिति में गोविंदा के साथ खड़ी रहेंगी. इसी वजह से सुनीता के बयानों और गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है.
ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने नाम से हटाया गौरव का सरनेम ‘खन्ना’? एक्ट्रेस ने Meta को भेजी रिक्वेस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












