व्हीलचेयर पर राज्यसभा पहुंचे शरद पवार, सासंद के रूप में ग्रहण की शपथ; 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली. शरद पवार इस दौरान व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे और व्हीलचेयर पर ही शपथ लेते हुए दिखाई दिए. शपथ लेने वाले सदस्यों में पांच महाराष्ट्र के, तीन ओडिशा के, छह तमिलनाडु के और पांच पश्चिम बंगाल से हैं.
बता दें, 16 मार्च को 10 राज्यो की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे. 37 में से 19 सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर ली है. अब 18 सदस्य बाकी हैं, जिनका शपथ लेना बाकी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं.
#Watch | Rajya Sabha Chairman C. P. Radhakrishnan administers the oath/affirmation to newly elected member Dr. Anbumani Ramadoss (PMK) from Tamil Nadu at Parliament House.
— SansadTV (@sansad_tv) April 6, 2026
#oath #RajyaSabha @VPIndia @draramadoss pic.twitter.com/8cQmkrimRk
16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्र
सासंदों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी. वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटे हैं. उम्मीद है कि सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी. 816 सदस्यों वाली लोकसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो संख्या के लिहाज से 273 सीटें होती हैं. बता दें, सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान, महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था. इस दौरान, बिल को आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है.
4 राज्यों के 19 सदस्यों ने शपथ ली
महाराष्ट्र (5 सदस्य)
- माया चिंतामन इवनाते (बीजेपी)
- शरद पवार (NCP-SP)
- रामदास सदाशिव वडुकुटे (बीजेपी)
- ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना)
- रामदास अठावले (आरपीआई-ए)
ओडिशा (3 सदस्य)
- मनमोहन सामल (बीजेपी)
- संजय मिश्रा (बीजू जनता दल)
- दिलीप कुमार राय (निर्दलीय)
तमिलनाडु (6 सदस्य)
- कोंस्टेंटाइन रविंद्रन (DMK)
- क्रिस्टोफर मेनिनकम (कांग्रेस)
- एल. के. सुधीरा (डीएमडीके)
- एम. थंबीदुरई (AIADMK)
- तिरुचि शिवा (DMK)
- अंबुमणि रामदास (PMK)
पश्चिम बंगाल (5 सदस्य)
- बाबुल सुप्रियो (TMC)
- बिस्वजीत सिन्हा (बीजेपी)
- मेनका गुरुस्वामी (TMC)
- राजीव कुमार (TMC)
- रुक्मिणी मलिक (TMC)
20 दिन में दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजरायली हमला, ईरान ले रहा नुकसान का जायजा
तेल अवीव/तेहरान, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल ने सोमवार को ईरानी गैस फील्ड पर फिर से हमला किया। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है और ये ईरान-कतर के बीच फैली हुई है।
इजरायल ने हमले की पुष्टि की, जिसके बाद ईरान ने कहा कि प्लांट में लगी आग को बुझाकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
फार्स मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के हमले का शिकार हुए एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि असलूयेह में साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल प्लांट से कई धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं।
जारी संघर्ष के बीच इजरायल का ये दूसरा हमला है। इससे 20 दिन पहले 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड को निशाना बनाया गया था।
हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया कि आईडीएफ के हमले से ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट बंद हो गया है।
वहीं, इजरायल के सैन्य प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल नादाव शोशानी ने भी कहा कि शांति वार्ता के बीच भी ईरान को कोई छूट नहीं मिलेगी।
शांति वार्ता के बीच हुए हमले पर फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से कोई बयान नहीं आया। हालांकि मार्च में साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के बाद, ट्रंप ने कहा था कि इजरायल इस पर दोबारा हमला नहीं करेगा, लेकिन चेतावनी दी थी कि अगर ईरान कतर के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रखता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और उस पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से उड़ा देगा।
तेहरान के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की ट्रंप की डेडलाइन नजदीक है। मध्यस्थ अमेरिका और ईरान को एक नए सीजफायर प्रस्ताव पर राजी करने की कोशिश में लगे हैं।
तेहरान में रविवार रात से सोमवार तड़के तक बमबारी होती रही। स्टेट मीडिया के अनुसार घंटों तक जेट विमानों की आवाजें सुनाई दीं जो काफी नीचे उड़ रहे थे। एक हवाई हमले में शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर को भी निशाना बनाया गया। वहीं शहर के आजादी चौक के पास आसमान में काला घना धुआं उठता भी देखा गया।
ईरानी सरकारी मीडिया ने ये भी बताया कि तेहरान पर हुए हमलों में अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के खुफिया प्रमुख, मेजर जनरल माजिद खदेमी भी मारे गए।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















