Responsive Scrollable Menu

Flipkart Freedom Sale में iPhone 17, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro पर शानदार ऑफर

Flipkart Freedom Sale 2026: क्या आप भी नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो Flipkart Freedom Sale में आपके लिए iPhone पर कई आकर्षक डील उपलब्ध हैं. सेल में iPhone के अलग-अलग मॉडल्स के साथ Oppo, Vivo और Nothing के चुनिंदा फोन भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं. भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज बोनस की मदद से इन फोन्स की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है.

iPhone 17 पर मिल रहा है ऑफर

सेल के दौरान, iPhone 17 की प्रभावित कीमत 79,900 रुपये बातई जा रही है. इसकी सामान्य कीमत 82,900 रुपये है. फोन में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, A19 चिप और डुअल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, खरीददारी से पहले ऑफर्स की उपलब्धता जरूर चेक कर लें. 

iPhone 16 भी हुआ सस्ता

iPhone अगर आप कम दाम में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो iPhone 16 एक अच्छा विकल्प है. Flipkart Sale में यह 61,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. वहीं इसकी रिटेल कीमत 69,900 रुपये बताई जा रही है. फोन में Apple Intelligence, बेहतर कैमरा सिस्टम और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

iPhone Air और Pro मॉडल्स पर भी डील

स्लिम डिजाइन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए iPhone Air की प्रभावी कीमत 97,900 रुपये बताई जा रही है. इसकी शुरुआती रिटेल कीमत 1,19,900 रुपये है. वहीं, iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,22,900 रुपये है, वहीं, इसकी असल कीमत 1,34,900 रुपये बताई गई है. iPhone 17 Pro Max को सेल में 1,37,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Nothing के फोन भी सस्ते

Flipkart Freedom Sale में Nothing के स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर में मिल रहा है. Nothing Phone 4a की कीमत 46,999 रुपये की बजाए 37,999 रुपये बताई जा रही है. Phone 4a Pro को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं, Nothing Phone 4b की सेल कीमत 30,999 रुपये है.

Oppo के फोन पर भी छूट

Oppo का K14x 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं, Oppo K14 की कीमत 18,999 रुपये बताई जा रही है. Reno 15 की डिस्काउंटेड कीमत 43,200 रुपये है. 

Vivo के फोन पर भी छूट

इसके अलावा, Vivo X200T (12GB+512GB) भी बैंक कार्ड ऑफर के साथ 62,999 रुपये में उपलब्ध है. हालांकि, ऑफर्स, स्टॉक और उपलब्धता के अनुसार कीमतों में बदलाव हो सकती है. खरीदारी से पहले Flipkart पर अंतिम कीमत और उपलब्ध  बैंक/एक्सचेंज ऑफर जरूर जांच लें.

 

 

Continue reading on the app

Seoni Viral Video: कार में हथियार लहराते दिखे युवक, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते सड़क पर ही मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Seoni Viral Video: कार में हथियार लहराते दिखे युवक, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते सड़क पर ही मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Continue reading on the app

  Sports

Devdutt Padikkal का Sri Lanka में शतक, Team India के लिए No. 3 का दावा मजबूत

श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज़ से पहले देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को कोलंबो में चल रहे तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की। यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 121 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 14 बाउंड्री शामिल थीं। शतक पूरा करने के बाद पडिक्कल 'रिटायर्ड आउट' हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!


भारत की पारी की शुरुआत मुश्किल रही क्योंकि जायसवाल दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 40 रन की संयमित पारी खेली, लेकिन आउट होने से पहले पडिक्कल ने यह सुनिश्चित किया कि भारत शुरुआती झटके से उबर सके। पडिक्कल को राहुल के रूप में एक अच्छा साथी मिला और फिर उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा नियंत्रण दिखाया और 40वें ओवर में रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

पडिक्कल का शतक भारत के लिए एक अहम समय पर आया है, क्योंकि पैर की चोट के कारण आने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए बी साई सुदर्शन का खेलना अभी पक्का नहीं है। सुदर्शन को भारत की टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर वह सीरीज़ के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो नंबर 3 की पोज़िशन के लिए पडिक्कल के नाम पर विचार किया जा सकता है।

पडिक्कल पहले ही भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, और दोनों ही 2024 में खेले गए थे। उन्होंने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी पहली पारी में 65 रन बनाए थे। इसके बाद, उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मैच खेला था। अपने दो टेस्ट मैचों में, पडिक्कल ने तीन पारियों में कुल 90 रन बनाए हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के दौरान, पडिक्कल ने 60.33 की औसत से 543 रन बनाए और सेमीफ़ाइनल में उत्तराखंड के ख़िलाफ़ अपने करियर का बेस्ट स्कोर 232 रन बनाया।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 90.62 की औसत से 725 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 167.02 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए। पडिक्कल ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका में इंडिया A का भी प्रतिनिधित्व किया और गाले में श्रीलंका A के ख़िलाफ़ अनौपचारिक टेस्ट मैचों की तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 08 Aug 2026 19:18:06 +0530

  Videos
See all

Nawazuddin Siddiqui: मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी #nawazuddinsiddiqui #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:16:06+00:00

यूरोप की गर्मी में भारतीय भी परेशान [Heatwave in Europe: Even Indians can’t bear it] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers