भारत से 2 दिन पहले विदेशों में रिलीज़ होगी Ranbir Kapoor की Ramayana, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह
इसे भी पढ़ें: Avika Gor Hospitalised | डेंगू की चपेट में आईं अविका गोर, 104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग, पति मिलिंद चंदवानी ने दिया हेल्थ अपडेट
इसे भी पढ़ें: CJP Protest Remarks Controversy | आलोचना के बाद बदले कंगना रनौत के सुर, Gen Z को बताया 'देश की सबसे बड़ी ताकत'
An epic journey unlike anything seen before.
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
#WATCH | Mumbai | On the upcoming film 'Ramayana', Producer Namit Malhotra says, "The trailer was released last week, and it has received over a billion views in just five days, which is a great moment for India. We truly appreciate all the love we've received from people across… pic.twitter.com/wCCR7DRYe1
— ANI (@ANI) August 7, 2026
Relationship Tips: रिश्ते में प्यार बढ़ाना है तो महंगे गिफ्ट नहीं, ये 6 छोटी बातें आएंगी काम
Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे के साथ रहना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सामने वाले की बात और भावनाओं को समझना भी है। साथ बैठकर कुछ देर चुप रहना, पार्टनर की पसंद-नापसंद याद रखना या उसकी परेशानी को बिना टोके सुनना जैसी छोटी बातें रिश्ते को गहरा बना सकती हैं। इसके लिए किसी खास दिन या बड़े मौके का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। रोज की इन 6 छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1. साथ बैठकर चुप रहने में भी है अपनापन
हर वक्त बातचीत करते रहना जरूरी नहीं है। अगर दोनों बिना कुछ बोले भी एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करते हैं, तो यह रिश्ते में अच्छी समझ को दिखाता है। साथ चाय पीना, किताब पढ़ना या बस कुछ देर पास बैठना भी साथ बिताया गया खास समय हो सकता है।
2. पार्टनर की छोटी पसंद को याद रखें
बर्थडे और एनिवर्सरी याद रखना तो आम बात है, लेकिन छोटी-छोटी पसंद याद रखना ज्यादा खास हो सकता है। जैसे पार्टनर को चाय में कितनी चीनी पसंद है, कौन सा गाना अच्छा लगता है या किस काम को लेकर वह परेशान था। ऐसी बातें बताती हैं कि आप उसकी बातों और पसंद को महत्व देते हैं।
3. साथ हंसने का कोई मौका न छोड़ें
रिश्ते में हंसी-मजाक के पल भी काफी मायने रखते हैं। कोई पुराना मजेदार किस्सा, आप दोनों का कोई निजी मजाक या साथ देखी कोई मजेदार चीज रिश्ते में प्यारी यादें जोड़ सकती है। ऐसे पल मुश्किल दिनों में भी एक-दूसरे के करीब महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
4. मन की छोटी बात भी पार्टनर से कहें
हर परेशानी को अपने मन में दबाकर रखना जरूरी नहीं है। अगर किसी बात को लेकर चिंता, डर या उलझन है, तो उसे पार्टनर के साथ साझा किया जा सकता है। इससे सामने वाले को आपकी स्थिति समझने का मौका मिलता है और आप दोनों के बीच भरोसा मजबूत हो सकता है।
5. हर परेशानी का हल बताना जरूरी नहीं
पार्टनर अपनी कोई परेशानी बताए तो तुरंत सलाह देने के बजाय पहले उसकी पूरी बात सुनें। कई बार सामने वाले को समाधान से ज्यादा यह महसूस करने की जरूरत होती है कि कोई उसकी बात समझ रहा है। बिना बीच में टोके ध्यान से सुनना भी रिश्ते में नजदीकी बढ़ाने का आसान तरीका है।
6. छोटी खुशियों को साथ सेलिब्रेट करें
किसी खास दिन या बड़ी उपलब्धि का इंतजार क्यों करना? हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद साथ चाय पीना, पसंद का खाना बनाना या शाम को कुछ समय एक-दूसरे के साथ बिताना भी खास हो सकता है। रोजमर्रा के ऐसे छोटे पल रिश्ते में प्यार और जुड़ाव बनाए रखने में मदद करते हैं।
रिश्ते में प्यार सिर्फ बड़े वादों, महंगे गिफ्ट या खास मौकों से नहीं दिखता। एक-दूसरे की बात सुनना, पसंद याद रखना, साथ हंसना और जरूरत के समय मौजूद रहना भी प्यार जताने के तरीके हैं। इसलिए पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए किसी बड़े मौके का इंतजार करने के बजाय रोज की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: हर केयर प्यार नहीं होती! रिश्ते में दिखें ये 5 संकेत, तो हो जाएं सतर्क
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi











