वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी रहेगी और वित्त वर्ष 27 में जीडीपी ग्रोथ 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि पश्चिम एशिया में तनाव से कुछ चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था का आधार लगातार मजबूत है और ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है।
विश्लेषण में कहा गया कि पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत पर प्रभाव मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के रूप में महसूस किया जाएगा, जो मुद्रास्फीति, राजकोषीय संतुलन और बाह्य खातों को प्रभावित करता है।
बेस केस सिनेरियो में लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल की औसत कच्चे तेल की कीमतों को मानते हुए, विकास दर पहले के 7.2 प्रतिशत के अनुमानों से थोड़ी कम हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर नियंत्रण में रह सकती है और खुदरा महंगाई दर 4.5 प्रतिशत से 4.7 प्रतिशत के बीच में रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, केयरएज यह मानकर चला जा रहा है कि सरकार वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों का घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला प्रभाव सीमित रखेगी।
हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि से समय के साथ महंगाई का दबाव कुछ हद तक बढ़ सकता है।
राजकोषीय मोर्चे पर, पेट्रोलियम उत्पादों पर संभावित उत्पाद शुल्क कटौती, अधिक सब्सिडी आवश्यकताओं और कर राजस्व में मामूली कमी के कारण सरकार को वित्तीय बोझ में मामूली वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है।
इस प्रभाव का अनुमान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 0.5 प्रतिशत के आसपास है, जो भारत के सार्वजनिक वित्त के व्यापक संदर्भ में प्रबंधनीय है।
महंगाई और राजकोषीय गतिशीलता के कारण सरकारी बॉन्ड यील्ड में भी मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।
बेस केस सिनेरियो में, वित्त वर्ष 2027 में सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड औसतन 6.8 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेल आयात बिलों में वृद्धि, निर्यात और प्रेषण पर कुछ दबाव के साथ, चालू खाता घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 2.1 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रुपया प्रति डॉलर औसतन 92 और 93 के बीच रहने का अनुमान है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कांग्रेस के आरोपों पर असम के CM ने किया पलटवार, कहा- पवन खेड़ा को हो सकती है उम्रकैद तक की सजा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर तीखी टिप्पणी की है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यूएई का असली पासपोर्ट एक पाकिस्तानी शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया. इसके एआई फोटोशॉप किया गया है. उन्होंने कहा कि गूगल रिवर्स के जरिए इसका पता लगाया ता सकता है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कल, पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं. एक दिल्ली में और एक गुवाहाटी में. हमारी रिसर्च में सामने आया है कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप पर दी गई थी.
#WATCH | Guwahati: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...Anyone can register a company by paying USD 199. After yesterday's press conference, they created another company in the name of Riniki...Congress used images of passports and documents procured from a Pakistani Social… https://t.co/S5bBLdtBKn pic.twitter.com/zPQr9lJs0V
— ANI (@ANI) April 6, 2026
उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में पाकिस्तान के चैनलों ने असम चुनावों को लेकर कम से कम 11 टॉक शो किए गए हैं. ऐसा कभी नहीं हुआ है. हर टॉक शो का रिजल्ट यही निकला है कि कांग्रेस को जीतना ही चाहिए. इससे पता चलता है कि कांग्रेस के साथ पाकिस्तान का जुड़ाव काफी गहरा रहा है. उन्हें पूरा यकीन है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां इस केस पर जरूर गौर करने वाली हैं.
कल मेरी पत्नी ने एक FIR को दर्ज कराया: हिमंता
सीएम हिमंता का कहना है कि आमतौर पर जब आप नकली डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने जब इस तरह का मामला उठता है तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लागू होगी. नए BNS में इससे जुड़े प्रावधान मौजूद हैं. जब आप किसी चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के लिए गलत दस्तावेजों के साथ आरोप लगाते हैं तो उससे अधिक सजा का प्रावधान लागू होता है. इसके लिए उम्रकैद तक की सजा भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि कल मेरी पत्नी ने एक FIR को दर्ज कराया. उन्हें पूरा यकीन है कि पुलिस कानून की सही धाराओं के साथ मामले को दर्ज करेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















