Responsive Scrollable Menu

Iran से Ceasefire के कुछ घंटे बाद Trump की बड़ी धमकी, हथियार दिए तो लगेगा 50% Tariff

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में दो सप्ताह के लिए द्विपक्षीय युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि यह उपाय "तत्काल प्रभाव से" लागू होगा और इसमें कोई "छूट या अपवाद" नहीं होगा। उनके पोस्ट में लिखा था, ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50% टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं होगा!

इसे भी पढ़ें: Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

ट्रम्प ने इससे पहले कहा था कि ईरान समझौते के तहत यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने पर सहमत हो गया है, साथ ही यह भी कहा कि ईरान पर टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के संबंध में बातचीत चल रही है।

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, महाशक्ति America के सामने डटा रहा ईरान

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान में हुए अत्यंत सफल सत्ता परिवर्तन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ करीबी सहयोग करेगा। ट्रंप ने आगे संकेत दिया कि एक व्यापक समझौते के कई पहलुओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही बातचीत का संकेत मिलता है। पोस्ट में लिखा था, संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने पाया है कि उसने एक अत्यंत सफल सत्ता परिवर्तन किया है! यूरेनियम संवर्धन नहीं होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर गहराई में दबे (बी-2 बमवर्षकों द्वारा दागे गए) परमाणु अवशेषों को खोदकर हटाएगा। यह अब और पहले से ही अत्यंत कड़ी उपग्रह निगरानी (स्पेस फोर्स!) के अंतर्गत है। हमले की तारीख से किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत के बारे में बात कर रहे हैं और करते रहेंगे। 15 बिंदुओं में से कई पर पहले ही सहमति बन चुकी है।
ट्रंप ने ईरान पर बमबारी और हमले का अभियान रोक दिया है, दो सप्ताह के लिए दोतरफा युद्धविराम की घोषणा की है और कहा है कि ईरान का 10 सूत्री प्रस्ताव व्यावहारिक है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि 10 सूत्री प्रस्ताव स्थायी समझौते के लिए बातचीत का आधार बनेगा, साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ने अपने अधिकांश सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे आज रात ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोकने का अनुरोध किया था, और इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं। 

Continue reading on the app

ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

महायुद्ध में सीजफायर का ऐलान हुआ। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह उठ गया है क्या इजराइल का अगला टारगेट पाकिस्तान है? महायुद्ध 40 दिन तक चला। पूरा मिडिल ईस्ट बर्बाद होता रहा, तबाह होता रहा और हर तरफ बारूदी गंध फैली नजर आई। लेकिन इस बीच बहुत बड़ा दावा पाकिस्तान की तरफ से किया गया और वो दावा था मध्यस्थता को लेकर। डॉनल्ड ट्रंप ने पोस्ट भी किया। पाकिस्तान ने वहां क्रेडिट लेने की कोशिश की। लेकिन इस क्रेडिट की लड़ाई में पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तान की तरफ से जो ऐलान किया गया था सीज फायर को लेकर उसमें यह भी दावा किया गया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से कि यह सीज फायर लेबनान पर भी लागू होगा। दरअसल उनके शब्द कुछ यूं थे कि जितने भी एलआई हैं यूएस के और या फिर ईरान के उन हर मोर्चों पर कोई भी हमला नहीं किया जाएगा

इसे भी पढ़ें: Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस सीज फायर से फूले नहीं समा रहे थे। क्रेडिट लेने की होड़ में लड़े हुए थे, लगे हुए थे। इसी बीच उनको झटका दिया उनके सबसे बड़े दुश्मन यानी कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दावे को झुठलाते हुए, खारिज करते हुए, इंकार करते हुए उनको आईना दिखाते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने बता दिया कि इजराइल अपना ऑपरेशन लेबनान में बिल्कुल भी नहीं रोकेगा। यानी पाकिस्तान के पहले दावे पर ही गलत की मोहर यहां पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से लगा दी गई।  इजराइल को पाकिस्तान ने आज तक भी एक देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं की तरफ से कई मौकों पर अलग-अलग मंचों पर ये कहा गया है कि उनका अगला टारगेट पाकिस्तान है।  पाकिस्तान एक ऐसा मुस्लिम देश है जिसके पास न्यूक्लियर पावर है। न्यूक्लियर हथियार है। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran युद्धविराम के बीच बोले Pete Hegseth- ईरान का भविष्य हमारे हाथों में है

ईरान न्यूक्लियर हथियार डेवलप कर रहा था। एनरच यूरेनियम 60% से 90% तक ले जाता। उससे पहले ही इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान को वहां पर पूरी तरह से बराबर कर दिया, समतल कर दिया। यह लगातार दावा किया जा रहा है और अब अगले काफी वक्त तक ईरान न्यूक्लियर पावर बनने की कोशिश में कामयाब नहीं हो पाएगा। यह माना जा रहा था। और उसके बाद ईरान के बाद पाकिस्तान इजराइल के लिए दूसरा बड़ा टारगेट था और ना सिर्फ इजराइल के लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी एक थ्रेट के तौर पर पाकिस्तान हाल फिलहाल में उभरा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

तुलसी गबार्ड यानी कि इंटेलिजेंस चीफ की तरफ से भी बात का जिक्र कुछ ही दिन पहले किया गया था कि पाकिस्तान की मिसाइल रेंज जो है वो थ्रेट हो सकती है और उसका परमाणु हथियार होना एक और बड़ा खतरा भी है। ऐसे में अब इजराइल का नेक्स्ट टारगेट जो है वो लॉक हो गया है। और डॉनल्ड ट्रंप भले इस बात का जिक्र कर रहे थे कि यह मध्यस्था हुई है। यहां पर सीज फायर किया गया है। लेकिन इजराइल ने साफ कर दिया कि वो अपना ऑपरेशन लेबनान में नहीं रोकेगा।  

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह का सामना किया, उसने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश के कारण यह मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन कम ओवर के बावजूद मुकाबले में रोमांच की कोई कमी नहीं रही हैं। राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं।

बता दें कि बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट लगाना बेहद मुश्किल माना जाता है, लेकिन सूर्यवंशी ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए अपना आत्मविश्वास दिखाया हैं। इसके बाद भी उन्होंने उसी ओवर में एक और छक्का जड़कर साफ कर दिया कि वह सिर्फ मौके का इंतजार नहीं करते, बल्कि मौके बनाना जानते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कई बड़े बल्लेबाज जैसे संजू सैमसन, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और निकोलस पूरन भी टी20 क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ छक्का लगाने में सफल नहीं हो पाए। ऐसे में एक किशोर खिलाड़ी द्वारा एक ही ओवर में दो छक्के लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी में मात्र 14 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें कई शानदार शॉट शामिल रहे। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और वह बाद में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख और माहौल दोनों बदल दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस तरह की बल्लेबाजी युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाती है। इतनी कम उम्र में बड़े मंच पर इस तरह का प्रदर्शन करना बताता है कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा नाम बन सकता है।
Wed, 08 Apr 2026 21:09:46 +0530

  Videos
See all

Shorts | सांप को मुंह से लगाया और निकल गई जान | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:54+00:00

Breaking News: Noida के सेक्टर-126 में लापरवाही से एक Student की मौत, इलाके में मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:12+00:00

Shorts | 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे हुई सिलेंडर की चोरी | LPG Crisis | cylinder | Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:46:15+00:00

Breaking News: Israel ने Lebanon में हमले तेज़ किए, Hezbollah के लड़ाके निशाने पर |US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers