Responsive Scrollable Menu

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है पवनमुक्तासन, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान, व्यायाम की कमी और लगातार तनाव के कारण पेट के जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में पवनमुक्तासन लोगों के लिए प्राकृतिक उपाय बनकर उभरा है।

यह आसन न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि पेट, जांघों और कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से शरीर हल्का और सक्रिय महसूस होता है।

पवनमुक्तासन नाम संस्कृत भाषा के तीन शब्दों से मिलकर बना है। पवन का अर्थ वायु, मुक्त का अर्थ छोड़ना और आसन का अर्थ मुद्रा है। यानी यह वह आसन है, जो शरीर की अंदरूनी वायु को मुक्त करने में मदद करता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पवनमुक्तासन पेट की गैस, कब्ज और पाचन संबंधी विकारों को दूर करने वाला एक अत्यंत प्रभावी योगासन है। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और वात विकारों में राहत देता है। यह पीठ दर्द कम करने और पेट की चर्बी घटाने में भी सहायक है।

यह केवल पेट की समस्याओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह पेल्विक और प्रजनन अंगों की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। मजबूत पेल्विक मसल्स महिलाओं में मासिक धर्म को नियमित रखने में मदद करते हैं और प्रजनन स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

इस आसन को करना बहुत आसान है और इसके लिए किसी भी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती। आप अपने योग मैट या फर्श पर लेटकर अपने घुटनों को धीरे-धीरे सीने की तरफ लाते हैं और हाथों से उन्हें पकड़ लेते हैं। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहकर फिर धीरे-धीरे पैरों को जमीन पर छोड़ते हैं। इसे दिन में 2–3 बार करने से फर्क महसूस होने लगता है। इसे आप सुबह खाली पेट या शाम को हल्का भोजन करने के कुछ समय बाद कर सकती हैं।

गर्भावस्था, उच्च रक्तचाप, हर्निया या हाल ही में पेट की सर्जरी हुई हो तो इस आसन को न करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

AC के अंदर से आती थी अजीब आवाज, घरवालों ने तुरंत बुलाया मैकेनिक, भीतर का नजारा देख सहम गए!

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसी के अंदर से अजीब आवाज आती है. घरवालों ने जब मैकेनिक को बुलाया तो वो अंदर का नजारा देखकर सहम गए. चूहों ने एसी को बुरे तरीके से नुकसान पहुंचाया था और उसमें अपनी गृहस्थी बसा ली थी.

Continue reading on the app

  Sports

KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, डेडलाइन हुई खत्म, अब गेंदबाजी भी करेगा 25.20 करोड़ का खिलाड़ी!

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी अगले मैच में गेंदबाजी करता हुआ नजर आ सकता है. ये खिलाड़ी शुरुआती मैचों में बतौर बल्लेबाज खेला था. Wed, 08 Apr 2026 16:57:10 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान का UAE और कुवैत पर जवाबी हमला | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:38:13+00:00

Iran Israel War: क्या सीजफायर के बाद भी ईरान पर हमला कर रहा अमेरिका? | Iran | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:39:40+00:00

IPS Amod Ashok नागपुरे ने Anantnag में संभाला पदभार ,अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:35:40+00:00

Trump Announces Ceasefire News: Hormuz स्टे्रट से टोल वसूलेगा ईरान.. ट्रंप की मंजूरी ? | Iran Vs USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:39:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers