Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 06 April 2026: आज का दिन मिथुन समेत इन राशियों के लिए होगा शुभ, काम में मिलेगी चुनौतियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 6 अप्रैल दिन सोमवार को ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आई है. आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अपनी नीच अवस्था में गोचर कर रहे हैं, जिससे मिथुन राशि का छठा भाव विशेष रूप से सक्रिय हो गया है. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल. 

आज 06 अप्रैल 2026 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 06 April 2026) 

मेष राशि

आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि हो सकती है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. सेहत खराब हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर तनाव बना रहेगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- गरीब को शहद दान करें.

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की वजह से काम रुक सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में नया निवेश न करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे.

उपाय– देवी मंदिर में लाल ध्वजा दान करें.

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देगा. धन वृद्धि होगी. काम में चुनौतियां मिलेंगी. फंसा धन प्रयास करने से वापस मिल सकता है. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र पर मन के मुताबिक सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.

उपाय– श्रीकृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं.

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं. धैर्य बनाकर रखना होगा. कार्यक्षेत्र पर सभी काम पूरे होंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– महादेव का दूध से अभिषेक करें.

सिंह राशि

आज का दिन तनाव दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. दुर्घटना हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रहेगी. व्यर्थ की यात्रा हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध में मतभेद होंगे.

उपाय– गरीब को गेंहू दान करें.

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. समाज में सम्मान मिलेगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरी में काम की सराहना होगी. कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की परेशानी दूर होगी. फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. सभी कामों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र पर मेहनत से काम पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय– गाय को रोटी खिलाएं.

वृश्चिक राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में मांगलिक काम होगा. कार्यक्षेत्र पर सभी निर्णय सही साबित होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि

आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय– गाय को केला खिलाएं.

मकर राशि

आज का दिन मिला जुला रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कामों में रुकावट आ सकती है. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. सेहत में सुधार होगा.

उपाय– गरीब को खिचड़ी दान करें.

कुंभ राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. मित्रों के साथ समय बीतेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.

उपाय– हनुमान जी की उपासना करें.

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके निर्णय सही साबित होंगे. जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे.

उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं.

यह भी पढ़ें: 5 April Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Continue reading on the app

Tomato chutney Recipe: सिलबट्टे में ऐसे बनाएं लाजवाब टमाटर की चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, मिलेगा तीखा और देसी स्वाद

Chutney Recipe: टमटी छोटे आकार के टमाटर जैसे होते हैं लेकिन इनका खट्टापन आम टमाटर से काफी ज्यादा होता है. यही वजह है कि इससे बनने वाली चटनी का स्वाद भी ज्यादा चटपटा और लाजवाब होता है. खास बात यह है कि गांवों में आज भी इसे सिलबट्टे पर पीसकर बनाया जाता है, जिससे इसका असली देसी स्वाद निकलकर आता है. वहीं शहरों में लोग मिक्सी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जानकार मानते हैं कि सिलबट्टे वाली चटनी का मुकाबला मिक्सी नहीं कर सकती. ये चटनी रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खूब पसंद की जाती है. खासकर गर्मी में जब खाने का मन कम करता है, तब यह चटनी भूख बढ़ाने का काम करती है. टमटी की चटनी सामान्य चटनी नहीं बल्कि देसी परंपरा का अनूठा स्वाद है. यही वजह है कि शिवपुरी के गांवों से लेकर शहर तक लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और गर्मी के मौसम में इसकी डिमांड लगातार बनी रहती है.

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs PBKS LIVE Score: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स का बड़ा चैलेंज

KKR vs PBKS LIVE Score: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर यह मैच खेला जाएगा. केकेआर ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही हार मिली है. वहीं, पंजाब की टीम दो मैचों में दो जीत के साथ जबरदस्त फॉर्म में है. ऐसे में केकेआर के सामने पंजाब की मुश्किल चुनौती रहने वाली है. Mon, 6 Apr 2026 16:15:14 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Congress : कांग्रेस के हार की बनेगी सेंचुरी- PM मोदी | PM Modi | BJP News | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:39:07+00:00

Delhi विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार, ड्राइवर फरार | #assembly #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:38:45+00:00

Breaking News: दिल्ली विधानसभा में घुसी संदिग्ध कार! Delhi Vidhan Sabha | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:41:12+00:00

PM Modi attack on Congress। “कांग्रेस ने हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को ही हवा दी”।Assam Polls।#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:40:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers