Responsive Scrollable Menu

'अस्थायी युद्धविराम' मंजूर नहीं: ईरान ने ठुकराया शांति प्रस्ताव, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने से किया इनकार

Iran Rejects Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी महायुद्ध को रोकने की कोशिशों को सोमवार को बड़ा झटका लगा। ईरान ने पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने 'अस्थायी युद्धविराम' के बदले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने का सुझाव दिया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान किसी भी शॉर्ट-टर्म डील के लिए झुकने वाला नहीं है।

'इस्लामाबाद अकॉर्ड' पर पानी फिरा
पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस डील के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्छी के साथ पूरी रात संपर्क में थे। इस प्रस्तावित समझौते को 'इस्लामाबाद अकॉर्ड' का नाम दिया गया था। इसके तहत 45 दिनों के युद्धविराम और होर्मुज को खोलने की योजना थी, जिसके बाद इस्लामाबाद में आमने-सामने की बातचीत होनी थी। हालांकि, ईरान के अड़ियल रुख ने इस पूरी प्रक्रिया पर पानी फेर दिया है।

पुराने 'कड़वे अनुभव' का दिया हवाला
भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अतीत में ईरान का अनुभव काफी नकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर 'युद्ध, युद्धविराम और फिर से युद्ध' का एक दोषपूर्ण चक्र चलता रहता है, जिसे ईरान अब दोहराना नहीं चाहता। तेहरान का मानना है कि अमेरिका स्थायी युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है, इसलिए वे किसी भी अस्थायी दबाव या समय सीमा (Deadlines) को स्वीकार नहीं करेंगे।

स्थायी गारंटी की मांग पर अड़ा तेहरान
ईरानी अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वे केवल तभी समझौता करेंगे जब उन्हें 'स्थायी युद्धविराम' और इस बात की गारंटी मिलेगी कि अमेरिका या इजरायल उन पर दोबारा हमला नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। प्रस्तावित डील में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक के बदले प्रतिबंधों में ढील और जमी हुई संपत्तियों को मुक्त करने की शर्तें भी शामिल थीं, लेकिन फिलहाल ईरान ने इस पर सहमति नहीं जताई है।

होर्मुज बंद रहने से दुनिया पर बढ़ेगा दबाव
होर्मुज जलडमरूमध्य को न खोलने के फैसले ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के तेल व्यापार की जीवन रेखा माना जाता है। ईरान जानता है कि होर्मुज को बंद रखकर वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बना सकता है। जब तक तेहरान को अपनी शर्तों पर स्थायी सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता, तब तक यह रणनीतिक जलमार्ग बंद रहने के आसार हैं, जिसका सीधा असर ग्लोबल इकोनॉमी और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा।

Continue reading on the app

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस नए सफर को लिटल मिरैकल बताया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने संकेत दिया कि उनके घर अगस्त 2026 में नन्हा मेहमान आने वाला है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोशूट में अपनी प्रेग्नेंसी की झलक दिखाई। इस पोस्ट में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और उनके चेहरे पर पैरेंट्स बनने की एक्साइटमेंट साफ दिखती है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ए लिटल मिरैकल इज ऑन द वे। यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयों से घेर लिया। इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की और इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। करिश्मा और वरुण ने अब तक अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है, ऐसे में यह अनाउंसमेंट उनके फैंस के लिए खास बन गया है। गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं। आजकल 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी का ट्रेंड बढ़ रहा है, हालांकि इसे मेडिकल भाषा में “एडवांस्ड मैटरनल एज” माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक सही देखभाल और मेडिकल सपोर्ट के साथ इस उम्र में भी सुरक्षित प्रेग्नेंसी संभव है। करिश्मा और वरुण ने साल 2022 में शादी की थी और अब शादी के करीब चार साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। यह उनके जीवन का एक नया और खास पड़ाव है, जिसे लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल करिश्मा इस फेज को एंजॉय कर रही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके फैंस अब अगस्त 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

जिसे किया रिलीज वही मचा रहा तबाही, 22 साल के स्टार ने चेन्नई सुपर किंग्स के 'जख्मों' पर ठोकी कील

Sameer Rizvi CSK Release Story: समीर रिजवी को आईपीएल 2024 सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. 2025 ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, जिसके बाद मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में 160 रन बनाकर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं. Mon, 6 Apr 2026 17:34:11 +0530

  Videos
See all

CM YOGI VS OWAISI | Salar Masud: योगी का 'नायक'... यूपी में ओवैसी के लिए 'खलनायक' कैसे? Suhaldev #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:59:13+00:00

IIT Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले आईआईटी बाबा ने कर ली शादी, जानिए कौन है पत्नी ? | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:00:28+00:00

Iran Vs America | Indian Naval Power: समुद्र में साइलेंट किलर...पाकिस्तान की तबाही तय ! | Submarine #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:04:51+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या होर्मुज की डेडलाइन फ्लॉप हो रही?|#ytshorts #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:08:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers