Responsive Scrollable Menu

आर्टेमिस-II के कैमरे में कैद 20 करोड़ साल पुरानी टक्कर का निशान, एस्ट्रोनॉट ने दिखाई पृथ्वी के 'मैनिकौगन क्रेटर' की झलक

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस मून मिशन क्रू जैसे-जैसे चांद के करीब पहुंच रहा है, रोचक जानकारी के साथ चांद और पृथ्वी की नई झलक भी दिखा रहा है। इसी कड़ी में एस्ट्रोनॉट क्रिस विलियम्स ने कैमरे में कैद पृथ्वी के 20 करोड़ साल पुराने टकराव के निशान यानी मैनिकौगन क्रेटर की झलक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखाई।

क्रिस विलियम्स ने एक्स अकाउंट पर रोचक पोस्ट करते हुए चंद्रमा और पृथ्वी के गड्ढों (क्रेटर्स) के बारे में बताया है। उन्होंने क्रू के चंद्रमा के करीब पहुंचने पर होने वाले अनुभव का जिक्र किया। क्रिस विलियम्स ने लिखा कि जैसे-जैसे आर्टेमिस II का क्रू चांद के पास आएगा, उन्हें चांद की सतह का सीधा नजारा देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह होगी कि चांद की दूसरी तरफ (फार साइड) कई गड्ढे दिखाई देगी। ये गड्ढे सौर मंडल के इतिहास में हुए क्षुद्रग्रहों और उल्कापिंडों के टकरावों से बने हैं। ये हमारे सौर मंडल के इतिहास का रिकॉर्ड हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पृथ्वी पर भी ऐसे कई टकराव हुए हैं, जिनका बड़ा प्रभाव पड़ा। उदाहरण के लिए, डायनासोर युग के अंत में हुए एक बड़े टकराव ने इन जीवों के विलुप्त होने में भूमिका निभाई। लेकिन पृथ्वी पर प्लेट टेक्टोनिक्स, मौसम और ज्वालामुखी गतिविधियों ने अधिकांश पुराने गड्ढों को मिटा दिया है। इस कारण पृथ्वी के टकराव का इतिहास नहीं दिखता है। चांद हमें इस पूरी तस्वीर को समझने में मदद करता है और हमारे पृथ्वी के अतीत की अनोखी कहानी सुनाता है।

विलियम्स ने बताया कि पृथ्वी पर अभी भी कई गड्ढे मौजूद हैं, लेकिन वे चांद वाले गड्ढों की तरह आसानी से नजर नहीं आते। कुछ गड्ढे हालांकि स्पष्ट दिखाई देते हैं। उदाहरण के तौर पर कनाडा के क्यूबेक में स्थित मैनिकौगन क्रेटर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह गड्ढा लगभग 20 करोड़ साल पहले बना था, जब करीब 5 किलोमीटर चौड़े एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराया था। आज यह गड्ढा 70 किलोमीटर से भी ज्यादा चौड़ा है।

क्रिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब वे व्यायाम कर रहे थे, तब उन्होंने आईएसएस के कूपोला खिड़की से इस गड्ढे का शानदार नजारा देखा। नजारा इतना खूबसूरत था कि उन्होंने कसरत रोककर इसकी तस्वीर ले ली।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

लियारी की गलियों में हाथ में AK 47 लिए दिखे पाकिस्तान के 'जमील जमाली', वीडियो देख चौंके लोग

Nabil Gabol Old Video: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इसने दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है. इस फिल्म में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार दर्शकों के बीच खासा फेमस है. इस किरदार को फिल्म में एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है जो पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए स्पाई के तौर पर काम करता है. अब इस किरदार को लेकर एक पुराना वीडियो वायरल सामने आया है. जिसमें दिखाया जाता है कि पाकिस्तान के लियारी का सांसद नबील ग्बोल 13 साल पहले कैसा दिखता था.

13 साल पुराना वीडियो आया सामने

यूट्यूब पर सामने आए इस 13 साल पुराने वीडियो में नबील ग्बोल कुर्ता-पायजामा पहने नजर आता है. उसका कद लंबा-चौड़ा दिखता है और उसके हाथ में AK 47 है. वीडियो में वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए दिखाई देता है. उसके साथ भारी सुरक्षा भी मौजूद रहती है और पूरा माहौल तनावपूर्ण नजर आता है. यह वीडियो लियारी इलाके का है, जहां उस समय हालात काफी खराब थे. इसमें आगे दिखाया गया, नबील गाड़ी में AK 47 लेकर बैठा हुआ है और लियारी के हालात के बारे में बता रहा है.

उजैर बलोज का भी था लियारी में दबदबा

इसके अलावा इस वीडियो में लियारी के लोगों ने बताया कि नबील ग्बोल उनके इलाके का सांसद जरूर है लेकिन वह यहां सिर्फ चार साल में एक बार ही आता है. वहीं लोकल लोग यह भी बताते हैं कि उजैर बलोच भले ही सांसद नहीं है, लेकिन वह उनकी आवाज उठाता है और सरकार तक पहुंचाता है. इससे आप इलाके की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकते हैं. इस वीडियो में लियारी को एक बेहद संवेदनशील और अपराध प्रभावित इलाका बताया गया है जहां गैंगवार जैसी स्थिति बनी हुई थी.

 

ये भी पढ़ें: मैं दरखास्त करती हूं उस स्टूडेंट को...' सुनंदा शर्मा ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन

कैसी थी लियारी की सिचुएशन उस समय

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि लियारी में प्रशासन ने उजैर बलोच और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया हुआ है. इसी दौरान नबील ग्बोल भी वहां पहुंचता है और कहता हैं कि वह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सुधारने के लिए आया है. वह बताता है इलाके में अपराधियों ने हालात को बिगाड़ दिया है और सरकार ने इनका सफाया करने का फैसला किया है. एक सांसद होने के नाते वह खुद इस ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं. उनके इस बयान से यह साफ होता है कि उस समय प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में था.

लियारी के बारे में नबील ने क्या बताया?

वीडियो में नबील ग्बोल बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे नजर आ रहा है और उसके साथ कई सुरक्षाकर्मी भी होते हैं. वह कहता है कि आप बंदूक चलने की आवाज सुन सकते हैं और लियारी का इलाका बेहद ट्रबल्ड है. इसी वजह से वह खुद भी हथियार लेकर चलता है क्योंकि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. उसे किसी पर भरोसा नहीं है, सिर्फ खुद पर और ऊपरवाले पर भरोसा है. वह आगे बताता है कि यह इलाका पहले बहुत खतरनाक था और अब उन्होंने अपराधियों का सफाया करने की ठान ली है, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की मां का अपनी ही शादी में हो गया था बुरा हाल, करिश्मा कपूर ने किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, बीते रविवार को आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी। इस तरह आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सीएसके के खिलाफ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। 

रजत की अगुवाई में आरसीबी ने लगातार अपनी तीसरी बार सीएसके को मात दी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने दो बार और मौजूदा आईपीएल में एक बार सीएसके को पटखनी दी। पटखनी आईपीएल में चौथे कप्तान बने, जिन्होंने अपनी कप्तानी के शुरुआती दौर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल की। 
 
बता दें कि, शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और चेन्नई सुपर किंग्स पर लगातार तीन जीत दर्ज की। 2009 में आरसीबी के कप्तान रहते हुए अनिल कुंबले ने भी ये कमाल दोहराया। वहीं साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के जॉर्ज बैली भी इस क्लब का हिस्सा बने।  

रजत पाटीदार ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2008-09 में सीएसके को लगातार दो बार मात दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स को पाटीदार से पहले आईपीएल लीग में केवल तीन की कप्तान लगातार तीन बार मात दे सकते हैं। इनके नाम हैं- शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और जॉर्ज बैली।
Mon, 06 Apr 2026 12:33:00 +0530

  Videos
See all

Ladakh: Leh में ईरान की मदद के लिए उमड़ी भीड़, 25 हजार रुपए में बिका एक अंडा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:38+00:00

Telangana: चलते सरकारी बुलडोजर को रोकने वाला ओवैसी का एक छोटा गुर्गा हिरासत में | #hyderabadpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:14:53+00:00

सुलेमानिया शहर में हमले के बाद भारी तबाही | Shorts | Trump | Israel Iran War | Sulaymaniyah | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:10:09+00:00

लेबनान के नबातीह में IDF का कहर | Shorts | Israel Attack on Iran | Israel Iran War | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers