Responsive Scrollable Menu

Sikkim में बन सकते हैं बादल फटने जैसे हालात, 80 किमी/घंटा हवाओं की रफ्तार; अगले 72 घंटों में क्या होने वाला है?

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में अचानक बारिश, तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं. कहीं 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं तो कहीं भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. बंगाल और सिक्किम में तो जोरदार बारिश और बादल फटने जैसे हालातों का अनुमान लगाया जा रहा है.  इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है, जिससे पूरे देश का मौसम अस्थिर हो गया है. 

24 घंटों में कई राज्यों में बदला मौसम

पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में अचानक मौसम बदला है. अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई. वहीं उत्तर भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है.

किसानों की फसलों पर बुरा असर

इस खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. खेतों में खड़ी फसलें, खासकर गेहूं, ओलों और तेज हवाओं से खराब हो सकती हैं. शहरों में भी हालात सामान्य नहीं हैं, कहीं बिजली गुल हो रही है तो कहीं सड़कों पर पानी भर गया है.

इसलिए नहीं आ रही गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं. पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं पूर्व और मध्य भारत में नमी बढ़ा रही हैं. इन दोनों के टकराव से मौसम में अस्थिरता बढ़ गई है, जिसके कारण अलग-अलग जगहों पर अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-NCR में अगले 72 घंटों में क्या होगा

दिल्ली-NCR में 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रह सकता है, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को फिर बदलाव होगा. इन दिनों हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में कई जिले जैसे लखनऊ, कानपुर, झांसी, सहारनपुर और अलीगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओले भी गिर सकते हैं. इससे फसलों को नुकसान होने का खतरा है. नए अपडेट के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज यानी सोमवार (6 अप्रैल) को मौसम सामान्य देखने को मिलेगा. हालांकि अगले 24 घंटे बाद यहां आंधी और बारिश का दौर फिर शुरू होगा. इसके बाद 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में पटना, गया, भोजपुर और चंपारण जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 6 और 7 अप्रैल को ओले भी गिर सकते हैं. इसके बाद तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग(IMD) के अनुसार दक्षिण बिहार के छह जिलों में ओले गिरने की संभावना के कारण ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में पटना समेत कई जगहों पर मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है. 

राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में सोमवार से एक नया मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इसके कारण यहां 6 से 8 अप्रैल के बीच आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट और कुछ पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में तेज हवाएं चल सकती हैं. 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है. 

MP में 9 अप्रैल तक जारी रहेगी बारिश 

मध्य प्रदेश में इस साल अप्रैल की शुरुआत सामान्य तेज गर्मी के बजाय बदले हुए मौसम के साथ हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. साथ ही 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे मौसम का प्रभाव और ज्यादा बढ़ सकता है. 

पहाड़ी राज्यों 9 तारीख तक बढ़ेगा खतरा

  • उत्तराखंड: 6–7 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं, साथ ही भूस्खलन का खतरा.
  • हिमाचल प्रदेश: 7–8 अप्रैल को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा.
  • जम्मू-कश्मीर: 8–9 अप्रैल को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना.

दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश

दक्षिण भारत में मौसम के हालातों की बात करें तो यहां तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नमी बढ़ने से उमस भी महसूस होगी.

पूर्वोत्तर भारत में गंभीर हो सकते हैं हालात

पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है. 8–9 अप्रैल को हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिसमें तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों के लिए अहम हैं. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ कई हिस्सों में बारिश शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Continue reading on the app

अब सांप और मगरमच्छ देंगे बॉर्डर पर पहरा! बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए BSF का अनोखा प्लान

सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता देने की नीति के तहत अधिकारियों से ऐसे नदी क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है, जहां इस तरह की योजना लागू की जा सके। आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बुमराह के 3 गेंदों में 2 छक्के लगाकर चमके सूर्यवंशी, क्या वैभव तोड़ पाएंगे विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड?

IPL 2026 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की 3 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर सनसनी फैला दी है। अब उनकी नजरें बुमराह के खिलाफ विराट कोहली के सबसे ज्यादा छक्कों वाले रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं। Wed, 08 Apr 2026 16:34:52 +0530

  Videos
See all

IIT Baba Wedding Video : आईआईटी बाबा की पत्नी ने हंसते हुए क्या कहा ? #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:15:43+00:00

होर्मुज खोलने की शर्त पर ईरान से सीजफायर- जेडी वेंस | Shorts | JD Vance | Trump | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:15:44+00:00

Prahar LIVE: गई Trump की कुर्सी? | US-Israel-Iran War Ceasefire News | Strait of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:11:43+00:00

लेबनान के टायर शहर पर IDF का अटैक | Shorts | Iran-Israel US War | IDF Attack On Lebanon | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers