Responsive Scrollable Menu

VIDEO: सांसे रोक देने वाले मैच में ऋषभ पंत ने लगाया विनिंग शॉट, LSG के मालिक गोयनका की आंखें भर आई, सीने पर रखा हाथ

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत का खाता खोला. कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को आखिरी ओवर में जीत तक पहुंचाया. विनिंग शॉट लगते ही टीम के मालिक संजीव गोयनका भावुक हो गए.

Continue reading on the app

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने व्हाइट हाउस के हवाले से जानकारी दी थी कि ट्रंप अमेरिकन कंजर्वेटिव्स की एक बड़ी सालाना मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। इसे देखते हुए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति आज मीडिया से बातचीत करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैरोलिन लेविट ने लिखा, प्रेस की मांग के कारण, राष्ट्रपति ट्रंप की कल (6 अप्रैल) की न्यूज कॉन्फ्रेंस अब व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समयानुसार) होगी। भारतीय समयानुसार, कैरोलिन ने यह जानकारी 6 अप्रैल को सुबह तीन बजकर 19 मिनट पर दी, जो अमेरिकी समयानुसार, 5 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजकर 49 मिनट है।

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात कही जा रही थी। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब व्हाइट हाउस ने शनिवार सुबह 11 बजे (ईटी) फोटो लिड घोषित कर दिया। कूटनीतिक और प्रशासनिक शब्दावली में इसका अर्थ है कि उस दिन राष्ट्रपति का कोई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

एक्स पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसे एक वायरल मोटरकेड वीडियो ने और हवा दी।

हालांकि, फैक्ट-चेक और बाद की रिपोर्टिंग में पता चला कि यह वीडियो 2024 का है, जब ट्रंप को फायरिंग में घायल होने के बाद पेन्सिल्वेनिया के बटलर स्थित एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन च्युंग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम सामान्य है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ट्रंप से ज्यादा मेहनत करने वाला कोई राष्ट्रपति नहीं रहा है। इस ईस्टर वीकेंड पर भी वह व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं।

वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार ने भी कहा कि वहां न तो मरीन वन था, न कोई मोटरकेड और सड़कें भी खुली हुई थीं।

सीबीएस न्यूज की पत्रकार एम्मा निकोलसन ने पोस्ट किया, दोपहर 1:50 बजे वेस्ट विंग के दरवाजे पर एक मरीन संतरी खड़ा है, जो यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति अंदर काम कर रहे हैं।

आमतौर पर वेस्ट विंग के प्रवेश द्वार पर मरीन संतरी की मौजूदगी यह संकेत देती है कि राष्ट्रपति बिल्डिंग में मौजूद हैं और काम कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिक राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह की झूठी खबरें फैल रही हैं। इससे पहले भी कई बार राष्ट्रपति की गतिविधियों से जुड़ी गलत जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती रही है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK को हर मुकाबले में लग रहा 50 लाख का चुना, एक मैच के लिए ₹1.014 करोड़ लेने वाला खिलाड़ी, कर रहा आधा काम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के जीत का खाता अब तक नहीं खुल पाया है. लगातार तीन मैच खेलने के बाद टीम को हार मिली है. टीम की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जिस ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ खर्च कर ऑक्शन में खरीदा गया उसे गेंदबाजी नहीं दी गई. ऐसे हर मैच में टीम को 50 लाख का चूना लग रहा है. Mon, 6 Apr 2026 09:23:21 +0530

  Videos
See all

PM Modi Assam Visit: आज असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, BJP की चुनावी तैयारी तेज | Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:17:28+00:00

Rahul On CM Himanta: 'Himanta को Modi और Shah ने Control कर रखा है' | Assam Election 2026 | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:00:32+00:00

Breaking News | Arvind Kejriwal News | Aam Aadmi Party: High Court में Kejriwal खुद रखेंगे अपनी दलील #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T03:56:42+00:00

Top 100 News Today LIVE | 100 बड़ी खबरें | PM Modi live | Iran Israel War | Trump | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:03:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers