Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ 'गहरी' बातचीत जारी, सैन्य ऑपरेशन जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने के लिए “गंभीर” बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका इस संघर्ष को बीच में छोड़कर नहीं जाएगा।

ट्रंप ने बताया कि उनकी सरकार ईरान के साथ कई माध्यमों से संपर्क बनाए हुए है। इन कोशिशों की अगुवाई उनके सलाहकार स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बातचीत दो तरीकों से हो रही है। पहला, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देशों के जरिए अप्रत्यक्ष बातचीत। दूसरा, अमेरिकी प्रतिनिधियों और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच सीधे संपर्क।

इन मध्यस्थ देशों की कोशिश है कि दोनों पक्ष ऐसे कदमों पर सहमत हों, जिससे अमेरिका द्वारा तय की गई समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि, हाल ही में हुई फोन पर बातचीत से कोई खास नतीजा नहीं निकला है।

ट्रंप ने चैनल 12 से कहा कि मंगलवार की तय समय सीमा से पहले समझौता होने की “अच्छी संभावना” है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका क्षेत्र में “कड़ी कार्रवाई” करेगा।

रविवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर “मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)” लिखा। यह संदेश इस बात का संकेत प्रतीत होता है कि ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समय-सीमा को संभवतः आगे बढ़ाया जा सकता है।

इससे पहले रविवार को ही ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि मंगलवार ईरान के लिए “पावर प्लांट डे और ब्रिज डे” जैसा होगा, यानी उस दिन कड़ी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने फिर से ईरान से स्ट्रेट खोलने को कहा।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मंगलवार शाम तक स्ट्रेट नहीं खोला, तो अमेरिका उसके सभी पावर प्लांट नष्ट कर सकता है।

ट्रंप ने कहा, यदि वे बात नहीं मानते, यदि वे इसे बंद ही रखना चाहते हैं, तो उन्हें पूरे देश में मौजूद अपने हर एक पावर प्लांट और अन्य सभी प्लांटों से हाथ धोना पड़ेगा।

फॉक्स न्यूज से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा यह संघर्ष सोमवार तक खत्म करने के लिए समझौता हो सकता है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया

Breaking News Today Live Updates: आज 06 अप्रैल 2026 और दिन सोमवार है. शुरुआत करेंगे बड़ी खबर के साथ कि अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना सामने आई, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे, जिससे सुरक्षा बढ़ा दी गई. इसके अलावा अमेरिका ने अपने एक फंसे सैनिक को बचाने के बाद ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. वहीं भारत में आज Indian Premier League में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा Sunetra Pawar बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन भरेंगी. मौसम की बात करें तो देशभर में मौसम अचानक बदल गया है, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. साथ ही बंगाल और सिक्किम जैसे इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने जैसे हालात बनने की आशंका जताई जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

MP News: बड़वानी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा और सेंधवा में दोपहर लगभग 12:48 बजे (IST) महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी ​तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप के झटके की … Wed, 08 Apr 2026 16:28:11 GMT

  Videos
See all

Iran US Israel Ceasefire Update: सीजफायर पर ट्रंप हो रहे ट्रोल! | Trump Vs Mojtaba | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:16:01+00:00

IIT Baba Wedding Video : आईआईटी बाबा की पत्नी ने हंसते हुए क्या कहा ? #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:15:43+00:00

Prahar LIVE: गई Trump की कुर्सी? | US-Israel-Iran War Ceasefire News | Strait of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:11:43+00:00

लेबनान के टायर शहर पर IDF का अटैक | Shorts | Iran-Israel US War | IDF Attack On Lebanon | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers