Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पटली, 7 की मौत:50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी, 15 लोग गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवती, 2 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिन्हें तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस में को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद की 2 PHOTOS.. 25 के करीब यात्री सवार थे प्रारंभिक सूचना के अनुसार- बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा है। इससे मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा आने में वक्त लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है। हादसे में इन लोगों की मौत हुई ************ ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में 140 की स्पीड में कैंटर से भिड़ी कार: 3 युवकों की मौत, 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

अतीक के बेटे को जेल से लेकर निकली झांसी पुलिस:चेहरा न दिखे, इसलिए वैन में पर्दे डाले; 400 km का सफर, 30 पुलिसवाले सुरक्षा में तैनात

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली झांसी जेल से बाहर आ गया है। वह 21 साल के छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा। पुलिस ने वैन को जेल के गेट के पास खड़ा किया था। अली का चेहरा नजर न आए, इसलिए वैन पर पर्दे डाल दिए गए। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे 30 पुलिसकर्मी उसे लेकर 400 किमी दूर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रास्ते में जिस थाने की सीमा से अली की वैन गुजरेगी, वहां की लोकल पुलिस उसे एस्कॉर्ट करेगी। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को अलर्ट किया गया है। इधर, लखनऊ जेल में बंद अली का बड़ा भाई उमर भी जनाजे में शामिल होगा। जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों को सीधे जेल से कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। इस दौरान दोनों अपने छोटे भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की मौजूदगी में एक घंटे मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें वापस जेल ले जाया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को 4 शर्तों पर पैरोल दी है। पहली शर्त- मीडिया से बात नहीं करनी है। दूसरी- सोशल मीडिया गतिविधियों में शामिल नहीं होना है। तीसरी- सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करना है। चौथी- किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना है। अली-उमर को 4 साल में पहली बार पैरोल मिली है। इससे पहले पिता अतीक और भाई असद के जनाजे में दोनों शामिल नहीं हो पाए थे। दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। ऐसे में रात 8 बजे अबान को कसारी-मसारी के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। यहां उसकी कब्र खोद दी गई है। इसी जगह पर उसके पिता अतीक, दादा फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की भी कब्रें हैं। 3 तस्वीरें देखिए- अबान भाई से मिलने जेल जा रहा था, सड़क हादसे में हुई मौत अबान की गुरुवार सुबह झांसी में सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार से जेल में बंद भाई अली से मिलने प्रयागराज से जा रहा था। हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। अबान-सोनू के शव शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाए गए। यहां अबान की बुआ का घर है। अतीक का घर टूटने के बाद अबान वहीं रहता था। माफिया अतीक के बेटे के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बैन होने से कैसे बचाया? सालों बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

Ajinkya Rahane on Yashasvi Jaiswal: साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक चौंकाने वाली घटना घटी थी. अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था, जिस पर अब बड़ा खुलासा हुआ है. Sun, 09 Aug 2026 06:56:10 +0530

  Videos
See all

Delhi: UP के CM Yogi ने PM Modi और BJPअध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की | UP Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:14:34+00:00

Delhi Rain News: दिल्ली में लगातार बारिश के कारण युमना का जलस्तर बढ़ा, सामने आया VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers