Responsive Scrollable Menu

Dharmendra Pradhan बोले: NEET विरोध के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई

भुवनेश्वर, आठ अगस्त वरिष्ठ भाजपा नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ‘जेन जी’ को ‘‘गुमराह’’ करने की कोशिशें की गईं, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधान ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के दो सप्ताह बाद, यहां जीएम विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। प्रधान ने कहा, ‘‘जेन जी हमारे बच्चे हैं।

कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं।

उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं और वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था।’’ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Continue reading on the app

पनीर जैसा स्वाद और बढ़ती डिमांड, टोफू का बिजनेस बना सकता है आपको मालामाल..यहां जानिए बिजनेस शुरू करने का पूरा तरीका

मुरादाबाद में टोफू यानी सोया पनीर का बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई की जा सकती है. उद्यान विभाग के अनुसार करीब 5 से 7 लाख रुपये के निवेश से टोफू बनाने की यूनिट शुरू की जा सकती है. इस प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई है. सोयाबीन से तैयार होने वाले टोफू की मांग होटल और रेस्टोरेंट में बढ़ रही है. विभाग के अनुसार मांग के आधार पर इस कारोबार से हर महीने करीब 50 से 55 हजार रुपये तक लाभ मिलने की संभावना हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया, 3 विकेट भी निकाल लिए

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की. Sun, 9 Aug 2026 08:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : कीचड़ और पानी के बीच लोगों तक पहुंचे CM हिमंत सरमा | #flood #viral #viralshorts #new #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:33:40+00:00

Houthis Attack on Saudi Arabia Big Breaking LIVE: 'इस्लामिक NATO' पर हूतियों का हमला! | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers