इन तीन कलर्स में आ रहा इंफिनिक्स फोन, ऑरेंज कलर सबसे धांसू, 17 अप्रैल को होगा लॉन्च
Infinix का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया पर लाइव हो चुकी है, जहां लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे फोन के खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है।
Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा
Raj Kapoor Pakistan Haveli: पाकिस्तान के पेशावर में स्थित कपूर हवेली को हाल ही में आए भूकंप और लगातार बारिश से नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात आए तेज झटकों के बाद हवेली की एक दीवार का हिस्सा ढह गया। इससे इस ऐतिहासिक इमारत की हालत और खराब हो गई है।
अधिकारियों ने जताई चिंता
खैबर पख्तूनख्वा विरासत परिषद के सचिव ने नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप के कारण हवेली का एक हिस्सा गिर गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो पूरा ढांचा खतरे में आ सकता है।
संरक्षण की उठी मांग
अधिकारियों ने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है। लंबे समय से इस हवेली की मरम्मत की मांग हो रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़े - 'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर! इन दो अवतारों में फैंस को देंगे बड़ा सप्राइज़
इतिहास से जुड़ी विरासत
यह हवेली बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के परिवार से जुड़ी हुई है। इसका निर्माण उनके दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था। यहीं पर पृथ्वीराज कपूर ने जीवन का बड़ा हिस्सा बिताया और राज कपूर का जन्म भी इसी घर में हुआ था।
कभी शान, अब जर्जर हालत
एक समय में 40 कमरों वाली यह हवेली अपनी खूबसूरत वास्तुकला, झरोखों और नक्काशी के लिए जानी जाती थी। लेकिन सालों से देखरेख न होने के कारण अब यह जर्जर हो चुकी है।
विभाजन के बाद वीरान हुई हवेली
1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद कपूर परिवार भारत आ गया और यह हवेली खाली पड़ गई। बाद में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने 1990 के दशक में यहां का दौरा भी किया था।
भविष्य पर सवाल
अब सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान सरकार इस ऐतिहासिक इमारत को बचाने के लिए समय रहते कदम उठाएगी या यह धरोहर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन हवेली का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े - ‘सीता के रूप में देखा तो समझ गया…’ रणबीर कपूर ने Sai Pallavi की तारीफ में कही बड़ी बात!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















