Responsive Scrollable Menu

वो 5 कप्तान...जिन्होंने T20I में खेली सबसे बड़ी पारी, 172 रन के विश्व कीर्तिमान का टूटना लगभग असंभव

Most runs in an innings by a 5 captain in T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान एरॉन फिंच का दबदबा आज भी कायम है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी. सिकंदर रजा ने 309 के स्ट्राइक रेट और 15 छक्कों के साथ सबसे विस्फोटक प्रदर्शन किया, जबकि बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी क्लास दिखाई. शेन वॉटसन और बेल्जियम के शहरयार बट भी इस स्पेशल लिस्ट का हिस्सा हैं. ये कप्तानी पारियां साबित करती हैं कि जब नेतृत्व और बल्लेबाजी का संगम होता है, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है.

Continue reading on the app

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की आने वाली तेलुगू फिल्म 'फौजी' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने नाराजगी जाहिर की है और लीक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो भी इन तस्वीरों को सर्कुलेट करेगा, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। लीक से फिल्म के अनुभव पर पड़ रहा बुरा असर फिल्म 'फौजी' के ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को आगाह किया गया है। मेकर्स ने लिखा, 'हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। प्लीज इसे एक सख्त चेतावनी समझें- ऐसे किसी भी कंटेंट को रिपोर्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।' मेकर्स का मानना है कि इन लीक्स की वजह से उस 'सिनेमैटिक एक्सपीरियंस' पर बुरा असर पड़ता है, जिसे वे बड़ी सावधानी से तैयार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने की अपील- जादू को खराब न करें फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमने फौजी में अपना दिल लगा दिया है ताकि दर्शकों को कुछ खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज लीक के जरिए इसका जादू खराब न करें। आइए इसे उसी तरह अनुभव करें जैसे इसे होना चाहिए, यानी सिनेमाघरों में एक साथ।' मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह लीक तस्वीरों से कहीं अधिक भव्य होगा। दशहरे पर रिलीज की योजना हालांकि अभी तक 'फौजी' की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट इमानवी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कल्कि-2 और स्पिरिट की तैयारी प्रभास आने वाले समय में 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल और 'सलार' पार्ट-2 में नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी चर्चित फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान रॉयल्स नंबर-1

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. बारिश के चलते 11-11 ओवर के हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 150 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी खुश खास नहीं रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार से उठाना पड़ा. मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन तक ही पहुंच सकी. Wed, 8 Apr 2026 00:38:17 +0530

  Videos
See all

Manipur News: मणिपुर में अब क्यों फैला तनाव? सड़कों पर उतरे लोग! | Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T18:56:22+00:00

IIT Baba Viral Video | कब हुई थी IIT baba की शादी? #viralvideo #viralnews #shorts #iitbaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T18:36:43+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump की धमकी के बाद ईरान में 'ह्यूमन चेन' ! | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T18:45:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: द्रविड़ मॉडल बनाम ब्राह्मण पहचान..ये कैसा घमासान ? | Tamil Nadu Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T18:38:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers