Responsive Scrollable Menu

Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा

Raj Kapoor Pakistan Haveli: पाकिस्तान के पेशावर में स्थित कपूर हवेली को हाल ही में आए भूकंप और लगातार बारिश से नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात आए तेज झटकों के बाद हवेली की एक दीवार का हिस्सा ढह गया। इससे इस ऐतिहासिक इमारत की हालत और खराब हो गई है।

अधिकारियों ने जताई चिंता

खैबर पख्तूनख्वा विरासत परिषद के सचिव ने नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप के कारण हवेली का एक हिस्सा गिर गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो पूरा ढांचा खतरे में आ सकता है।

संरक्षण की उठी मांग

अधिकारियों ने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है। लंबे समय से इस हवेली की मरम्मत की मांग हो रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़े -  'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर! इन दो अवतारों में फैंस को देंगे बड़ा सप्राइज़

इतिहास से जुड़ी विरासत

यह हवेली बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के परिवार से जुड़ी हुई है। इसका निर्माण उनके दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था। यहीं पर पृथ्वीराज कपूर ने जीवन का बड़ा हिस्सा बिताया और राज कपूर का जन्म भी इसी घर में हुआ था।

कभी शान, अब जर्जर हालत

एक समय में 40 कमरों वाली यह हवेली अपनी खूबसूरत वास्तुकला, झरोखों और नक्काशी के लिए जानी जाती थी। लेकिन सालों से देखरेख न होने के कारण अब यह जर्जर हो चुकी है।

विभाजन के बाद वीरान हुई हवेली

1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद कपूर परिवार भारत आ गया और यह हवेली खाली पड़ गई। बाद में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने 1990 के दशक में यहां का दौरा भी किया था।

भविष्य पर सवाल

अब सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान सरकार इस ऐतिहासिक इमारत को बचाने के लिए समय रहते कदम उठाएगी या यह धरोहर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन हवेली का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े -  ‘सीता के रूप में देखा तो समझ गया…’ रणबीर कपूर ने Sai Pallavi की तारीफ में कही बड़ी बात!

Continue reading on the app

UPSSSC Lower PCS 2026: यूपी में लोअर पीसीएस के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन? 2285 पदों पर निकली है भर्ती

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में लोअर पीसीएस की बंपर भर्तियां निकली हैं, जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 29 मई से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी डेट 18 जून निर्धारित की गई है.

Continue reading on the app

  Sports

टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर का मॉन्स्टर सिक्स, स्टेडियम के पार गई गेंद, 6 बॉल में कूट दिए 30 रन

Tim David hits 106 meter monster six: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में आरसीबी के लिए टिम डेविड ने अपनी विस्फोटक पारी से धूम मचा दी. टिम डेविड ने पारी के 18वें ओवर में जेमी ओवरटन के खिलाफ 106 मीटर का लंबा सिक्स लगाया, जिस के कारण गेंद स्टेडियम के पार चली गई. टिम डेविड 25 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे. Sun, 5 Apr 2026 21:20:34 +0530

  Videos
See all

Iran Vs America: 'मिशन रेस्क्यू' में कौन-कौन शामिल..ट्रंप ने ईरान को चौंकाया ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:15:02+00:00

Kishore Ajwani : ईरान का Saudi Airbase पर हमला, AWACS विमान तबाह! | US-Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:02:41+00:00

Dog Attack Viral Video | देखते ही दहल जाएगा दिल, कुत्ते का हमला! #viralvideo #viralnews #aarpaar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:02:33+00:00

Rahul Vs Modi : "जहां भी Adani और Ambani को जमीन..." | Assam Election 2026 | BJP | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T16:09:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers