Responsive Scrollable Menu

Ground Report: इस्राइल पर ईरान का ताबड़तोड़ हमला, राहुल डबास से जानें ग्राउंड जीरो का हाल

Ground Report: मैं इस वक्त अमेरिकन एंबेसी के बिल्कुल बाहर हूं, जो सबसे ज्यादा हाईली सेंसिटिव एरिया है. आप देख सकते हैं कि मेरे पीछे आपको अमेरिकन एंबेसी नजर आ जाएगी. यहां सायरन बजने की शुरुआत हो गई है. लोग बॉम्ब शेल्टर की तरफ भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस वक्त अमेरिकन एंबेसी और इंडियन एंबेसी के बीच की ये वही जगह है, जहां इससे पहले भी धमाके हुए हैं. और पूरी सड़क पर केवल मैं ही आपको नजर आऊंगा. मेरी कोशिश रहेगी आसमान को स्कैन करके अगर कहीं धमाका होता है तो वह भी आपको दिखाऊं. तेलवीव की सड़कों पर लोग फिर से भागते हुए नजर आ रहे हैं.

सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा ही आएगा नजर

अमेरिकी दूतावास के बाहर देखिए, आपको काउंसलेट सर्विसेज लिखी दिख जाएगी. देखिए सड़कों पर कैसी स्थिति है. इसके अलावा, कोई भी आपको नजर नहीं आएगा. ये इलाका आमतौर पर रौनक से भरपूर रहता है, मैं आपको होगा तो दिखाने की कोशिश करूंगा. हालांकि, भूमध्य सागर के किनारे सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा ही नजर आएगा.

मेरे पीछे की सड़क पूरी तरह से सूनसान

यहूदियों के लिहाज से बात किया जाए तो यह शाबाद का त्यौहार जारी है, ऐसे में धमाकों की आवाजें लोगों को डरा रही हैं. न सिर्फ तल अवीव बल्कि अश्कलोन और होलॉन सहित आसपास के सभी शहरों में ऐसी ही स्थिति दिखाई दे रही है. मेरे पीछे की सड़क पूरी तरह से सूनसान है. मैं आपको 360 डिग्री दिखाने की कोखिश कर रहा हूं कि मैं जहां मौजूद हूं, मेरे अलावा, आपको कहीं भी कोई व्यक्ति नजर नहीं आएगा.  

 

Continue reading on the app

Video: राघव चड्ढा को AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट बना चर्चा का विषय

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है, जिसके बाद से यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। इसी बीच उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक खास रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। परिणीति चोपड़ा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजा राघव चड्ढा की हालिया भाषणों पर रिएक्ट किया है जिसकी काफी चर्चा है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया सपोर्ट?

राघव चड्ढा ने अपने भाषण का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राघव के राज्यसभा में दिए गए कई भाषणों की झलक दिखाई गई है, जहां उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए। इसपर उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

Raghav Chadha post (Screenshot)

प्रियंका ने इस पोस्ट पर ताली, हाथ उठाने और हार्ट-आइज इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा के इस वीडियो में उनके अलग-अलग सत्रों के भाषणों को जोड़ा गया है। इसमें उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी, ‘वन नेशन, वन मेडिकल ट्रीटमेंट’ जैसे मुद्दे और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।

पद से हटाए जाने पर क्या बोले राघव

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि पार्टी के कोटे से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें डिप्टी लीडर के पद से भी हटा दिया। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया डिप्टी लीडर बनाया है।

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संसद में जनता से जुड़े मुद्दे उठाना कोई “अपराध” है?

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक-दो या तीन नहीं, टीम इंडिया के लिए 8 ओपनर तैयार, World Cup से पहले कड़ा है मुकाबला

भारतीय टीम ने हाल ही में लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब दो साल बाद वो इस खिताब को बचाने के लिए उतरेगी. क्या 2 साल बाद भी अभिषेक और सैमसन ही टीम इंडिया के ओपनर रहेंगे? IPL 2026 को देखकर इसकी संभावना कम नजर आ रही है. Mon, 06 Apr 2026 17:28:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या होर्मुज की डेडलाइन फ्लॉप हो रही?|#ytshorts #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:08:03+00:00

CM YOGI VS OWAISI | Salar Masud: योगी का 'नायक'... यूपी में ओवैसी के लिए 'खलनायक' कैसे? Suhaldev #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:59:13+00:00

Omar Abdullah:'जल्द से जल्द एक Ceasefire हो..' उमर अब्दुल्ला का बयान छा गया! #shorts #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:01:47+00:00

Iran Vs America | Indian Naval Power: समुद्र में साइलेंट किलर...पाकिस्तान की तबाही तय ! | Submarine #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:04:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers