Responsive Scrollable Menu

Video: राघव चड्ढा को AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट बना चर्चा का विषय

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आप पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है, जिसके बाद से यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। इसी बीच उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक खास रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। परिणीति चोपड़ा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजा राघव चड्ढा की हालिया भाषणों पर रिएक्ट किया है जिसकी काफी चर्चा है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया सपोर्ट?

राघव चड्ढा ने अपने भाषण का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राघव के राज्यसभा में दिए गए कई भाषणों की झलक दिखाई गई है, जहां उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए। इसपर उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

Raghav Chadha post (Screenshot)

प्रियंका ने इस पोस्ट पर ताली, हाथ उठाने और हार्ट-आइज इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा के इस वीडियो में उनके अलग-अलग सत्रों के भाषणों को जोड़ा गया है। इसमें उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी, ‘वन नेशन, वन मेडिकल ट्रीटमेंट’ जैसे मुद्दे और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।

पद से हटाए जाने पर क्या बोले राघव

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि पार्टी के कोटे से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें डिप्टी लीडर के पद से भी हटा दिया। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया डिप्टी लीडर बनाया है।

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संसद में जनता से जुड़े मुद्दे उठाना कोई “अपराध” है?

 

Continue reading on the app

Dangal Full: West Bengal के हर चुनाव में हिंसा क्यों होती है? | Malda | TMC | BJP |Rajeev Dhoundiyal

क्या मालदा कांड का बंगाल चुनाव पर असर पड़ेगा? क्या SIR का डर दिखाकर भीड़ को भड़काना एक सोची समझी साजिश है? पश्चिम बंगाल के हर चुनाव में हिंसा क्यों होती है ? पश्चिम बंगाल, जहां गीत, साहित्य और विचारों की परंपरा ह लेकिन चुनाव आते ही सियासत सड़कों पर उतरती है और कई बार हिंसा में बदल जाती है. विधानसभा चुनाव के दौरान मालदा का कालियाचक अब उसी कड़वे सच को फिर सामने लेकर आया है. मालदा के कालियाचक के मोथाबाड़ी ब्लॉक कार्यालय में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना की जांच अब तेज हो गई है. मालदा कांड में NIA टीम ने BDO ऑफिस को खंगाला गया है. हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड माने जा रहे मोफक्करुल इस्लाम को कल गिरफ्तार किया था जिसे 15 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया । मोफक्करुल इस्लाम वो शख्सियत है जिसके कारनामों पर बंगाल चुनाव में जमकर सियासत हो रही है. बीजेपी का दावा है कि ममता बनर्जी के साथ मोफक्करुल इस्लाम की तस्वीर है , वहीं एक दावा AIMIM को लेकर भी है. मोफक्करुल इस्लाम ओवैसी की पार्टी से 2011 में चुनावी दांव भी आजमा चुका है, हालांकि ओवैसी की पार्टी का दावा है कि मोफक्करुल इस्लाम अब उनकी पार्टी में नहीं है. वहीं टीएमसी ममता के साथ मोफक्करुल इस्लाम की तस्वीर को लेकर अपनी थ्योरी दे रही है और उलटे बीजेपी से सवाल पूछ रही है. #bengalelection2026 #tmcvsbjp #cmmamtabanerjee #dangal #sahiljoshi #aajtakdigital #tvchunks Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

आईपीएल 2026 में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई वोल्टेज मैच में जमकर रनों की बारिश हुई। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में 250/3 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीएसके दो गेंद बाकी रहते 207 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने 43 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। 

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रनों की छोटी पारी खेली लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

दरअसल, कोहली सीएसके के खिलाफ 36 मैचों में 1174 रन बटोर चुके हैं। जिसमें 37.87 का औसत रहा। उनका चेन्नई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर नाबाद 90 है। वहीं, हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 36 मुकाबलों में 1161 रन जुटाए हैं। उनका औसत 40.03 का है। रोहित का केकेआर के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 109 रन है। रोहित ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में केकेआर के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी और तब कोहली को पछाड़ा था। 

हालांकि, कोहली ने 10 दिन के भीतर ही रोहित से आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड छीन लिया। कोहली तीन टीमों के खिलाफ 1100 प्लस रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। 
Mon, 06 Apr 2026 20:00:57 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2026: 'वोट देने के अधिकार का हनन हो रहा' #tmc #shorts #bjp #congress #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:15+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

सर्दी जुकाम के लक्षणों में छिपी हो सकती है दिल की बीमारी [Myocarditis from a common cold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:02+00:00

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers