Responsive Scrollable Menu

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांजिरापल्ली सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को मतदान होना है और 04 मई 2026 को मतगणना होगी। यहां केरल कांग्रेस (एम)-एलडीएफ की ओर से एन. जयराज, भाजपा-एनडीए की ओर जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस–यूडीएफ की ओर से रोनी के बेबी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कांजिरापल्ली सीट सियासी समीकरण क्या हैं।

विधायक जयराज की साख

मौजूदा एमएलए और केरल सरकार के मुख्य सचेतक एन. जयराज इस विधानसभा सीट से लगातार 2011 से जीत हासिल कर रहे हैं। चार बार के विधायक एन. जयराज अपने कार्यों और वेलफेयर स्कीम के दम पर विधानसभा सीट को बचाने के प्रयास में हैं। बता दें कि एलडीएफ गठबंधन का पूरा फोकस पिछले दशक में किए गए विकास को वोट बैंक में बदलने पर है।

इसे भी पढ़ें: Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच 'Prestige Fight', किसका पलड़ा भारी

कांग्रेस भी जुटी कोशिश में

कांग्रेस के उम्मीदवार रोनी के बेबी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा पर बन गई है। कभी कांजिरापल्ली UDF का मजबूत गढ़ कहा जाता था। लेकिन साल 2020 में केरल कांग्रेस (एम) के LDF में शामिल होने के बाद से सियासी समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस इस सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए अपना पूरा दम लगा रही है। हालिया निकाय चुनाव में मिले सपोर्ट को अपने पक्ष में मान रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बनाया दिलचस्प मुकाबला

दूसरी ओर भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ड कुरियन को चुनावी रण में उतारकर इस सीट को नेशनल लेवल पर चर्चा में ला दिया है। NDA ने यहां पर ईसाई बहुल मध्य त्रावणकोर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की स्ट्रैटजी पर काम कर रहा है। इस सीट पर बड़ी संख्या में सायरो-मलाबार कैथोलिक मतदाता हैं। इस कारण तीनों प्रमुख गठबंधन इस वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Continue reading on the app

Dry Skin Care Tips: ड्राई फेस पर मॉश्चराइजर कब लगाएं ? 90% गर्ल करती हैं 5 गलतियां

Dry Skin Care Tips: ड्राई स्किन पर केयर करने के बाद भी चेहरा टाइट और डल लगता है तो कहीं न कहीं आप ऐसी कुछ गलतियां करते हैं जो फेस रफ बना देती है। यहां जानें skin care routine, जरूरी इंग्रीडिएंट्स और आसान टिप्स, जो हेल्दी और ग्लोइंग स्किन देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल ने करियर बर्बाद कर दिया... केविन पीटरसन का सनसनीखेज खुलासा, इंग्लैंड क्रिकेट को भी किया बेनकाब

Kevin Pietersen statement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरव्यू के एक हिस्से में उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया. पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी जैसी टीमों से खेले हैं. Mon, 6 Apr 2026 19:57:36 +0530

  Videos
See all

शादी के बाद पहली बार अपने होमटाउन झज्जर पहुंचे 'IIT बाबा' Abhay Singh | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:44:31+00:00

सर्दी जुकाम के लक्षणों में छिपी हो सकती है दिल की बीमारी [Myocarditis from a common cold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:02+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers