Toaster Trailer out: एक टोस्टर के लिए पागल हुए राजकुमार राव! दिमाग घूमा देगी ये डार्क कॉमेडी
Toaster Trailer out: राजकुमार राव एक बार फिर एक अनोखी कहानी से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म टोस्टर का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही दर्शकों को एक अलग तरह की डार्क कॉमेडी की झलक देखने को मिली है। राजकुमार के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं जो आपको एक अलग ही कहानी का एक्सपीरियंस देगी।
ट्रेलर की झलक
फिल्म की कहानी रामाकांत नाम के एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने खर्च किए हर पैसे को लेकर बेहद जुनूनी है। एक शादी में दिया गया टोस्टर जब बेकार चला जाता है, तो वह उसे वापस पाने के पीछे इस कदर पड़ जाता है कि मामला धीरे-धीरे बेकाबू हो जाता है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटी सी जिद धीरे-धीरे रामाकांत की जिंदगी पर हावी हो जाती है। उसकी यह सोच कि वह सही कर रहा है, उसे एक ऐसे चक्रव्यूह में ले जाती है जहां हालात लगातार उलझते जाते हैं।
कब होगी रिलीज?
फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। टोस्टर 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में राजकुमार और सान्या के अलावा अर्चना पुरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, सीमा पहवा और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी में और भी ट्विस्ट और मज़ा जोड़ते हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पहली बार प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है।
गेहूं रखते समय बोरी या ड्रम में साबुन के साथ रख दें इस पेड़ की पत्तियां, 2 साल तक नहीं होगा खराब
Gehun Rakhne Ka Tarika: खेतों में गेहूं कट रहा है, बहुत जगह कट भी चुका है. ऐसे में अब गेहूं को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है. इस बार बेमौसम बारिश से भी दिक्कत बढ़ गई है. ऐसे में गेहूं को सुरक्षित रखने का दादी-नानी के जमाने का नुस्खा कारगर साबित हो रहा है. जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





