Responsive Scrollable Menu

सरकारी नौकरी: BTSC ने निकाली 1091 पदों पर भर्ती, 6 मई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता 

बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन ने लैबोरेट्री अस्सिटेंट पदों पर भर्ती (BTSC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bihar.gov.in पर जाकर 6 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित शॉर्ट बीटीएससी ने जारी कर दिया है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी …

Continue reading on the app

ताइवान को चीनी खतरे से निपटने के लिए ‘आत्म-निरोधक क्षमता’ बढ़ानी होगी: रिपोर्ट

वॉशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान को अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए चीन के बढ़ते खतरे के बीच “सेल्फ-डिटरेंस” यानी आत्म-निरोधक क्षमता विकसित करनी होगी। यह बात अमेरिकी पत्रिका जॉर्नल ऑफ डेमोक्रेसी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह रणनीति सैन्य आक्रामकता बढ़ाने की नहीं, बल्कि संभावित हमले की लागत इतनी बढ़ाने की है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के लिए ताइवान पर हमला करना बेहद महंगा और जोखिम भरा हो जाए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की ओर से खतरे केवल सैद्धांतिक नहीं हैं, बल्कि वे रोज़ाना सैन्य दबाव, साइबर हमलों और दुष्प्रचार अभियानों के रूप में दिखाई देते हैं। चीनी लड़ाकू विमान बार-बार ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा, साइबर हमलों के जरिए सरकारी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है और फर्जी सूचनाओं के माध्यम से जनता के विश्वास को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की रणनीति डर का माहौल बनाकर ताइवान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश देना है कि ताइवान का भविष्य पहले से तय है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केवल लोकतंत्र होने से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। इतिहास बताता है कि मजबूत प्रतिरोध क्षमता के बिना लोकतांत्रिक देश भी बाहरी आक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

ताइवान की भौगोलिक स्थिति को उसकी ताकत बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि पहाड़ी इलाकों, घनी आबादी वाले शहरों और संकरे समुद्री मार्गों के कारण यहां सैन्य अभियान चलाना बेहद कठिन होगा।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि ताइवान को मोबाइल मिसाइल सिस्टम, मजबूत बुनियादी ढांचा और विकेन्द्रीकृत कमांड सिस्टम में निवेश करना चाहिए। साथ ही नागरिकों को सिविल डिफेंस ट्रेनिंग देकर किसी भी संभावित कब्जे के खिलाफ तैयार करना जरूरी है।

रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान का लक्ष्य चीन को हराना नहीं, बल्कि किसी भी हमले को इतना जोखिम भरा बना देना है कि वह प्रयास ही न करे।

अंत में रिपोर्ट में कहा गया है कि ताइवान की लड़ाई केवल अस्तित्व की नहीं, बल्कि आत्मनिर्णय और स्वतंत्रता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा की भी है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

धर्मेंद्र प्रधान ने CM स्टालिन की तीन भाषा फॉर्मूला टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, कहा- DMK सरकार छात्रों के भविष्य से कर रही खिलवाड़

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तीन भाषा वाले फॉर्मूले पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधान ने स्टालिन के इस दावे को कि यह फार्मूला “थोपने” जैसा है, “राजनीतिक कमियों को छिपाने की एक थकी हुई कोशिश” बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया … Sat, 04 Apr 2026 18:37:48 GMT

  Videos
See all

Halla Bol: क्या Donald Trump Iran को Stone Age में पहुंचा देंगे? | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T13:30:31+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला | Mojtaba Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T13:38:56+00:00

Jhansi टोल पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा #jhansi #upnews #viralvideo #women #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T13:31:04+00:00

वीडियो देख रूह कांप जाएगी! #tharviral #accidentnews #viralvideo #shortsvideo #farukhabad #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T13:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers