Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, 2 की मौत; ड्राइवर घायल

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंबा के बाद अब सिरमौर जिले में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

यह दुर्घटना सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के चड़ाना क्षेत्र के पास देर रात हुई। बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधा गहरी खाई में जा गिरी।

रात 3 बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। कार (HP 88A 6058) में कुल तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान
हादसे में झारखंड निवासी गुलशन और शिमला निवासी नरेश कुमार की मौत हो गई है। दोनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा गया है।

चालक की हालत गंभीर
कार चला रहे विपिन कुमार, जो कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने भी हादसे की पुष्टि की है।
 

Continue reading on the app

Ramayana को मिली सबसे बड़ी डील, OTT स्ट्रीमिंग के लिए 700 करोड़ का ऑफर, मेकर्स ने एक ही झटके में ठुकराया, क्यों?

Ramayana OTT Deal: ‘रामायण’ के मेकर्स को हाल ही में ओटीटी के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर आया था जिसे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कथित तौर पर ठुकरा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रमुख कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस, सोमवार को उस वक्त पूरी तरह से हड़कंप में आ गए जब उन्हें एक गंभीर धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल में दावा किया गया था कि दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों कॉलेज परिसरों में 13 जहरीली गैसों से भरे बम फट सकते हैं। … Mon, 06 Apr 2026 18:13:34 GMT

  Videos
See all

Iran US-Israel War: ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! | Trump | Khamenei | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:40:12+00:00

Delhi Vidhansabha | Breaking News | पुलिस ने आरोपी सरबजीत सिंह को किया गिरफ्तार | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:40:53+00:00

Imran Masood News: 'अंतरराष्ट्रीय चैनल तो BJP के..' इमरान मसूद ने क्या कहकर चौंकाया? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:36:02+00:00

NKP | Sushant Sinha: दुनिया का Energy कारोबार ठप कर देगा iran ? Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:35:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers