Responsive Scrollable Menu

रामायण में रणबीर कपूर का है डबल रोल, जानिए भगवान राम के अलावा दूसरे किस किरदार में दिखेंगे एक्टर?

Ranbir Kapoor Ramayana: इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने फिल्म की भव्य स्टारकास्ट की झलक दिखाकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. खास तौर पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान राम के लुक को लेकर काफी बज बना हुआ है. लोग उनके इस नए अवतार को पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने इसकी स्टोरी और किरदारों को लेकर दिलचस्पी और बढ़ा दी है. आइए इस बारे में जानते हैं-

डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर

दरअसल, यह बात सामने आई है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में सिर्फ भगवान राम का ही किरदार नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वे एक और अहम भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स और इंटरव्यू के मुताबिक, एक्टर फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं. यह खुलासा खुद रणबीर कपूर ने लॉस एंजिल्स में इंटरव्यू के दौरान किया. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस पर कोई अलग से ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन रणबीर का यह बयान ही इस खबर का मेन सोर्स माना जा रहा है.

रणबीर ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया, 'भगवान विष्णु के कई अवतार हैं. भगवान राम एक अवतार हैं और उनसे पहले भगवान परशुराम भी एक अवतार थे. मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका है कि मैं दोनों किरदार निभा पा रहा हूं. मैंने इन किरदारों को समझने के लिए काफी समय दिया. दोनों किरदारों को अलग दिखाने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर खास काम किया' 

ये भी पढ़ें: महिलाओं को किए अश्लील कॉल, शराब ने इस एक्टर का कर दिया था बुरा हाल, बोले- 'खुद पर नहीं रहता था काबू'

राम और परशुराम का होता है टकराव

रामायण के अनुसार, भगवान राम और भगवान परशुराम का सामना होता है. यह घटना सीता स्वयंवर के बाद की है, जब भगवान राम शिव धनुष तोड़ते हैं. इस बात से नाराज होकर परशुराम उनका सामना करते हैं. हालांकि बाद में उन्हें एहसास होता है कि राम भी भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिसके बाद यह टकराव शांत हो जाता है. हालांकि, अब फिल्म में देखना होगा कि इसे किस अंदाज में दिखाया जाएगा. 

रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब एक साल तक तैयारी की. उनका कहना है कि सिर्फ लुक या डायलॉग ही नहीं, बल्कि किरदार की आध्यात्मिकता और भावनाओं को समझना सबसे जरूरी था. उन्होंने कहा कि जब आप इन किरदारों की सोच और मोटिव को समझ लेते हैं, तब उन्हें निभाना आसान हो जाता है. 

रामायण की स्टारकास्ट 

गौरतलब है कि ‘रामायण’ एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसी स्टारकास्ट नजर आएगी. निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और प्रोड्यूसर (Namit Malhotra) इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं. बताते चलें कि रामायण के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके वीएफएक्स पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया गया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और  रणबीर कूपर डबल रोल में दर्शकों को कितने भाते हैं. 

ये भी पढ़ें: पापा की मौत के समय लोगों को हंसा रहे थे कृष्णा अभिषेक, अपनी बदकिस्मती पर छलका कॉमेडियन का दर्द

Continue reading on the app

संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी का ध्यान उनपर रहता है. आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी के साथ शुरुआत की है और आज वह एक बार फिर मैदान पर उतरने वाले हैं. हालांकि, मैदान पर उतरकर बल्ले से जलवा दिखाने से पहले अब वैभव ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का वीडियो शेयर किया है, जिसपर यूजर्स खुलकर प्यार लुटा रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के साथ खेले जाने वाले मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही वैभव और गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने एक-दूसरे को देखा दोनों एक-दूसरे की ओर दौड़ पड़े.

वैभव ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का सम्मान करना नहीं भूला और उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़े. नेहरा इस पल से काफी खुश नजर आए और उन्होंने तुरंत सूर्यवंशी को उठाकर गले लगा लिया और मुस्कुराने लगे. वैभव का सीनियर खिलाड़ी को सम्मान देने का ये तरीका यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

धमाकेदार अंदाज में वैभव ने की IPL 2026 की शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए पहले मैच में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वैभव से आरआर को ऐसी ही तूफानी पारी देखने को मिलने की उम्मीद रहेगी.

बताते चलें, वैभव ने अब तक आईपीएल में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 218.71 की स्ट्राइक रेट और 38 के औसत से 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi पर फैंस ने लुटाया प्यार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरकर मचाएंगे तहलका? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

virat Kohli: 'ओवरसीज प्लेयर' वाले मजाक पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या मैं विदेशी हूं?

virat kohli viral video: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा मजाक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया।

वीडियो में होस्ट दानिश सैत, जो मिस्टर नैग्स के किरदार में नजर आते। कोहली से मजाक करते हुए कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, 'मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं..क्या मैं हूं?'

ओवरसीज प्लेयर वाले तंज पर कोहली का जवाब
दरअसल, यह मजाक आईपीएल के उस नियम से जुड़ा है जिसमें किसी टीम को एक मैच में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाने की अनुमति होती है। फैंस कोहली के लंदन में रहने को लेकर उन्हें विदेशी खिलाड़ी कहकर चुटकी ले रहे।

कोहली एक्ट्रेस पत्नी के साथ लंदन में रहते हैं
गौरतलब है कि कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2024 में लंदन शिफ्ट होने का फैसला किया था। इसका मकसद अपने बच्चों को भारत में लगातार रहने वाले पैपराजी कल्चर से दूर रखना था, ताकि वे सामान्य माहौल में बड़े हो सकें।

पिछले साल आरसीबी ने खिताब जीता था
इसी बातचीत के दौरान कोहली ने 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था।

कोहली ने उस जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उस रात उन्हें 'मंकी ऑफ द बैक' कहावत का असली मतलब समझ में आया। उस रात सब कुछ हल्का लगने लगा। जैसे एक बड़ा बोझ उतर गया हो। 

कोहली ने आगे कहा कि जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं होती, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होती है। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार हार से खिलाड़ी निराश भी हो सकता है। ऐसे में जब आप जीतते हैं, तो लगता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। 

कुल मिलाकर, कोहली ने न सिर्फ मजाक का जवाब दिया बल्कि अपने सफर और संघर्ष को भी साझा किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sat, 04 Apr 2026 14:05:55 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War :अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल तांडव! | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:56:47+00:00

Iran Massive Attack on Israel-US LIVE: ईरान ने कर दिया सबसे बड़ा हमला! | War News Hindi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:55:52+00:00

Brahmāstra |Debate Show: Akhilesh Yadav की तैयारी CM Yogi को हराने के लिए सार्थक | UP News |Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:02:10+00:00

Seema Haider News : कुआं पूजन में जमकर नाची सीमा हैदर | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers