Responsive Scrollable Menu

गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और टैनिंग फ्री रखेगा ये फेसपैक, घर पर आसानी से करें तैयार

गर्मियों की चिलचिलाती हुई धूप और झुलसा देने वाला मौसम हर किसी को परेशान कर देता है। यह एक ऐसा मौसम है जिसकी वजह से चेहरे की ही नहीं बल्कि बॉडी की स्किन भी टैन हो जाती है। धूप और प्रदूषण इतना ज्यादा होता है कि त्वचा की चमक और निखार पूरी तरह से खत्म …

Continue reading on the app

सुनंदा शर्मा को लाइव शो में अनजान शख्स ने किया टच, सिंगर की डर से निकली चीख, बाउंसर्स ने लिया एक्शन

Chaos at Sunanda Sharma Live Show: लाइव कॉन्सर्ट जब भी होता है, उसमें फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है और उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक होती है. लेकिन कई बार यही दीवानगी हद पार कर जाती है और आर्टिस्ट के लिए परेशानी खड़ी कर देती है. हाल ही में पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) के साथ एक लाइव शो के दौरान ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर इस इंसिडेंट के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

स्टेज पर चढ़कर सिंगर को छूने की कोशिश

दरअसल, यह घटना गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई. रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के मुताबिक, सिंगर परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ आया. वह सीधे सिंगर के पास पहुंचा और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा. जैसे ही यह हुआ, सुनंदा शर्मा घबरा गईं और उनके मुंह से जोर की चीख निकल गई. यह सब माइक ऑन होने की वजह से साफ सुनाई दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बाद मचा हंगामा

इस अचानक हुई घटना से वहां मौजूद ऑडियंस के बीच अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कुछ समय तक स्टेज पर ही बना रहा और अजीब तरह से पोज देने लगा. इस दौरान सिंगर तुरंत परफॉर्मेंस छोड़कर बैकस्टेज चली गईं. उनकी घबराहट साफ नजर आ रही थी. यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ, लेकिन इसका असर पूरे कार्यक्रम पर पड़ा. 

ये भी पढ़ें: मिनी स्कर्ट पहनकर सिगरेट पी रही थीं एक्ट्रेस, डायरेक्टर ने देखते ही फिल्म के लिए किया साइन

सुरक्षा में हुई चूक

घटना के बाद मौके पर मौजूद बाउंसर्स और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने स्टेज पर पहुंचे युवक को पकड़कर नीचे उतारा और स्थिति को संभालने की कोशिश की. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और बताया जा रहा है कि वह उसी कॉलेज का छात्र हो सकता है, जहां यह कार्यक्रम आयोजित था.

सिंगर ने शो किया रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा इतनी घबरा गईं कि उन्होंने स्टेज पर वापस आने से इंकार कर दिया. दर्शकों ने उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही रद्द करने का फैसला लिया. इस फैसले के बाद कई फैंस निराश नजर आए और धीरे-धीरे वहां से निकलने लगे. इस घटना ने एक बार फिर लाइव इवेंट्स में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि सुनंदा शर्मा अपने फैंस के साथ खास जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं. इससे पहले एक कॉन्सर्ट में उन्होंने एक फैन को स्टेज पर बुलाकर गले भी लगाया था. लेकिन इस बार जो हुआ, वह पूरी तरह अलग और डराने वाला अनुभव था. यह घटना साफ दिखाती है कि फैंस का प्यार और दीवानगी जब सीमा पार कर जाती है, तो वह आर्टिस्ट के लिए खतरनाक बन सकती है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 'जमील जमाली' ने राकेश बेदी को भेजा मैसेज, बोले- 'पर्सनल नहीं होना चाहता...',

Continue reading on the app

  Sports

मैं एक और आईपीएल सीजन खेलता लेकिन ...चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

इंटरनेशनल क्रिकेट से भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने के साल भर के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया. इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है. पूर्व स्पिनर ने बताया कि चेन्नई के साथ गया सीजन मानसिक तौर पर परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं होता को एक सीजन और खेल सकते थे. Mon, 6 Apr 2026 13:34:37 +0530

  Videos
See all

पत्नी Sunita Kejriwal संग High Court पहुंचे Arvind Kejriwal #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:41:16+00:00

Shorts: बनारसी लस्सी पीकर झूम उठे सीएम मोहन | CM Mohan Yadav | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:46:23+00:00

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी ने उठाया तीर-कमान, अचानक... | #shorts | #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:40:41+00:00

Shorts : रवि किशन ने गाया गाना, CM योगी मुस्कराते रहे | CM Yogi | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers