Responsive Scrollable Menu

virat Kohli: 'ओवरसीज प्लेयर' वाले मजाक पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या मैं विदेशी हूं?

virat kohli viral video: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा मजाक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया।

वीडियो में होस्ट दानिश सैत, जो मिस्टर नैग्स के किरदार में नजर आते। कोहली से मजाक करते हुए कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, 'मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं..क्या मैं हूं?'

ओवरसीज प्लेयर वाले तंज पर कोहली का जवाब
दरअसल, यह मजाक आईपीएल के उस नियम से जुड़ा है जिसमें किसी टीम को एक मैच में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाने की अनुमति होती है। फैंस कोहली के लंदन में रहने को लेकर उन्हें विदेशी खिलाड़ी कहकर चुटकी ले रहे।

कोहली एक्ट्रेस पत्नी के साथ लंदन में रहते हैं
गौरतलब है कि कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2024 में लंदन शिफ्ट होने का फैसला किया था। इसका मकसद अपने बच्चों को भारत में लगातार रहने वाले पैपराजी कल्चर से दूर रखना था, ताकि वे सामान्य माहौल में बड़े हो सकें।

पिछले साल आरसीबी ने खिताब जीता था
इसी बातचीत के दौरान कोहली ने 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था।

कोहली ने उस जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उस रात उन्हें 'मंकी ऑफ द बैक' कहावत का असली मतलब समझ में आया। उस रात सब कुछ हल्का लगने लगा। जैसे एक बड़ा बोझ उतर गया हो। 

कोहली ने आगे कहा कि जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं होती, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होती है। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार हार से खिलाड़ी निराश भी हो सकता है। ऐसे में जब आप जीतते हैं, तो लगता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। 

कुल मिलाकर, कोहली ने न सिर्फ मजाक का जवाब दिया बल्कि अपने सफर और संघर्ष को भी साझा किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Continue reading on the app

बेगूसराय में लाइव एनकाउंटर, 3 घंटे से पुलिस और अपराधियों में फायरिंग जारी, अब तक 4 गिरफ्तार

बेगूसराय जिले का मंसूरचक शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। यहां सुबह से पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। एसटीएफ ने अब तक 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम के साथ ट्रैवलिंग से परहेज, प्रैक्टिस से भी थे नदारद, क्या मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या के दिन पूरे हो गए?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है. मैच में मुंबई इंडियंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी के लिए मैदान पर उतरे. हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं दिखे थे. Sat, 4 Apr 2026 15:48:23 +0530

  Videos
See all

Lucknow ATS: पाकिस्तान कनेक्शन वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ | Pakistan Terror #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T10:42:20+00:00

अमेरिका ने युद्ध में हुए नुकसान की जानकारी दी | Shorts | US | Iran Israel War News | America Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T10:37:10+00:00

Murshidabad News: घर- घर जाकर लोगों को वोट के लिए धमकाने वाला TMC कार्यकर्ता गिरफ़्तार | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T10:46:47+00:00

प्रदूषण फैलाने वाले जिहादियों को नंद किशोर गुर्जर की चेतावनी /Loni Up #nandkishorgurjar #pollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T10:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers