वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में बढ़ता मोटापा बीमारियों की सबसे बड़ी जड़ है। मोटापे की वजह से शरीर मधुमेह, रक्तचाप और कमजोरी का शिकार हो जाता है।
वहीं कुछ लोगों के लिए भूखा रहना बड़ी समस्या है और यही कारण है कि पूरे दिन कुछ न कुछ खाने से वजन लगातार बढ़ता रहता है। ऐसे में हम आपके लिए प्रोटीन और फाइबर से भरी चार तरह की सलाद के बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे भूख भी कम लगेगी और शरीर को पूरा पोषण मिलेगा।
वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसके लिए अच्छे खाने का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। अच्छा खाना वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देता है। इसके लिए नाश्ते में फलों की सलाद ले सकते हैं। सुबह नाश्ते में एक ही गुण वाले फलों को मिलाकर खाए। पपीता, तरबूज, खरबूज सुबह के नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन हैं। फलों के साथ अंजीर और सीड्स को मिक्स करके खाए। यह स्वाद को बढ़ाएंगे ही साथ ही भरपूर पोषण भी देंगे। इसके सेवन से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होगा।
अगर सुबह के वक्त फल खाना पसंद नहीं है, तो इसकी जगह हाई प्रोटीन सलाद भी खा सकते हैं। अंकुरित दाल के साथ टमाटर, नींबू और प्याज मिलाकर खा सके हैं। इससे शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन दोनों मिलेगा। कोशिश करें कि अंकुरित दाल या चने को पहले उबाल लें, क्योंकि कच्ची दाल या चने बदहजमी कर सकते हैं।
दोपहर के समय खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर और विटामिन से भरी होती है। सलाद को दोपहर का खाना खाने से आधा घंटा पहले खा लें। इससे भूख अच्छे से लगेगी और पोषण भी बराबर मिलेगा। यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेगी।
रात के समय कोशिश करें कि किसी तरह का अन्न आहार में न लें। रात के समय ग्रीन सलाद का सेवन करें। इसके लिए शिमला मिर्च, पालक, और थोड़ी मात्रा में चने को उबालकर बनाया जाता है। पालक को सेवन से पहले अच्छे से पानी में उबालें और शिमला मिर्च को भी पका लें। हरी सब्जियों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ये सभी सलाद शरीर को पोषण देंगी और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगी।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
नए लेबर कोड के तहत अब कुछ कर्मचारियों को 1 साल के बाद भी मिलेगा ग्रेच्युटी का अधिकार
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नए लेबर कोड के तहत ग्रेच्युटी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कुछ योग्य कर्मचारियों को सिर्फ एक साल की लगातार सेवा के बाद भी ग्रेच्युटी पाने का अधिकार मिल सकता है, जबकि पहले इसके लिए 5 साल तक नौकरी करना जरूरी था।
नवंबर 2025 से लागू हुए इन नए श्रम कानूनों के अनुसार, फिक्स्ड-टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को आनुपातिक आधार पर ग्रेच्युटी पहले से मिलने लगेगी। हालांकि एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थायी (परमानेंट) कर्मचारियों के लिए अभी भी 5 साल की सेवा पूरी करनी जरूरी है, लेकिन मृत्यु या दिव्यांगता के मामलों में छूट दी गई है।
फिक्स्ड-टर्म कर्मचारी वे होते हैं जिन्हें कंपनियां एक तय समय के लिए लिखित कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करती हैं, जो आमतौर पर एक या दो साल का हो सकता है। अब ऐसे कर्मचारियों की ग्रेच्युटी उनकी नौकरी की अवधि के अनुसार तय की जाएगी।
इन नए नियमों से देश के औपचारिक (फॉर्मल) सेक्टर के लाखों कर्मचारियों को नौकरी के बाद मिलने वाले लाभों तक पहुंच आसान हो सकती है। नए लेबर कोड के मुताबिक, ग्रेच्युटी की गणना वेतन के आधार पर होगी, जो कर्मचारी के कुल सीटीसी (कॉस्ट-टू-कंपनी) का कम से कम 50 प्रतिशत होना चाहिए।
श्रम मंत्रालय के अनुसार, वेतन में बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता (डीए), रिटेनिंग अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल होते हैं, जो कर्मचारी को दिए जाते हैं।
जिन कर्मचारियों का पहले बेसिक वेतन कम था, उनके लिए अब ग्रेच्युटी की रकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ग्रेच्युटी एक कानूनी रूप से अनिवार्य एकमुश्त (लंप-सम) भुगतान होता है, जो नियोक्ता अपने कर्मचारी को उसकी लंबी सेवा के सम्मान में देता है, आमतौर पर 5 साल की सेवा या रिटायरमेंट के बाद।
श्रम मंत्रालय ने अपने एफएक्यू में कहा है कि ग्रेच्युटी के ये नए नियम 21 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं और संस्थानों को इसके लिए अपने अकाउंटिंग नियमों के अनुसार प्रावधान करना होगा।
इसका मतलब है कि 21 नवंबर 2025 या उसके बाद नौकरी जॉइन करने वाले कर्मचारी ही एक साल की लगातार सेवा पूरी करने के बाद ग्रेच्युटी का दावा कर सकेंगे।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















