Responsive Scrollable Menu

Lenovo Yoga Slim 7x: लेनोवो लाया AI पावर वाला धाकड़ लैपटॉप, फुल चार्ज पर चलेगा 24 घंटे; जानें कीमत

Lenovo ने अपना नया प्रीमियम AI-पावर्ड लैपटॉप Yoga Slim 7x ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जो लेटेस्ट चिप और दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस फुल चार्ज पर 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।  पावर के लिए इसमें Snapdragon की  X2 Elite chipset मिलती है। 

यह लैपटॉप शानदार OLED डिस्प्ले और 1100 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। 14-इंच के इस स्लिम और हल्के लैपटॉप को खासतौर पर AI फीचर्स, मल्टीटास्किंग और प्रीमियम यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।  देखिए इसकी कीमत और फीचर्स। 

Lenovo Yoga Slim 7x: प्रमुख फीचर्स
Yoga Slim 7x में 70Wh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से इस्तेमाल का भरोसा देती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर 24 घंटे से ज्यादा चल सकता है, जो 14-इंच सेगमेंट में काफी प्रभावशाली माना जाएगा। इसके साथ ही, इसका डिस्प्ले भी बड़ा आकर्षण है।

इसमें 14-इंच का OLED पैनल मिलता है, जहां बेस वेरिएंट 1200p रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि हाई-एंड वेरिएंट 2.8K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टॉप मॉडल में 1100 निट्स तक की HDR ब्राइटनेस मिलती है, जो इसे कंटेंट देखने और क्रिएटिव काम के लिए बेहद शानदार बनाती है, वहीं बेस वेरिएंट में 400 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस लैपटॉप में Snapdragon X2 Elite chipset दिया गया है, जो इसे इस चिपसेट के साथ आने वाला Lenovo का पहला लैपटॉप बनाता है। इसके साथ 32GB तक LPDDR5X RAM मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी वर्कलोड भी आसानी से हैंडल किए जा सकते हैं। वहीं, डिजाइन के मामले में Yoga Slim 7x काफी स्लिम और हल्का नजर आता है, जो इसे पोर्टेबल बनाता है। हालांकि, इसमें पोर्ट्स की संख्या थोड़ी सीमित हो सकती है, इसलिए ज्यादा वायर्ड कनेक्टिविटी पर निर्भर रहने वाले यूज़र्स के लिए यह एक ध्यान देने वाली बात हो सकती है।

कीमत और उपलब्धता 
Yoga Slim 7x की भारत में कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी प्राइसिंग काफी दिलचस्प नजर आती है। नॉर्थ अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $1,739 रखी गई है, जहां यह वेरिएंट Snapdragon X2 Elite chipset और 32GB RAM के साथ आता है, जिससे यह एक प्रीमियम ऑफरिंग बन जाता है। वहीं, UK और यूरोप के कुछ हिस्सों में इसके ज्यादा किफायती वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें Snapdragon X2 Plus चिपसेट और 16GB RAM दी गई है।

Continue reading on the app

महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में कार गिरी, 9 मौतें:सभी एक ही परिवार के, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक परिवार के छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार वेन्यू के पास एक कुएं में गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे और आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, एक अन्य महिला आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों (पांच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ड्राइवर को कुआं कैसे नहीं दिखा। उन्होंने आगे कहा, हम चश्मदीदों की तलाश कर रहे हैं और घटना के CCTV फुटेज चेक कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले: 22 घायल आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास 8 दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई थी। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 14 यात्री जिंदा जल गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को मिली सजा, केकेआर का चला चाबूक, टीम से हुई छुट्टी

KKR vs PBKS Match Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत की तलाश कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है. टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर सुनील नरेन को पंजाब के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला है. Mon, 6 Apr 2026 19:09:10 +0530

  Videos
See all

Halla Bol: नुकसान के बावजूद US कामयाबी कह रहा तो ताज्जुब है- Syed Zamir Abbas | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:40:06+00:00

NKP | Sushant Sinha: क्या ट्रंप का ईरान पर जीत का दावा सच ?| Iran War | Donald Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:40:02+00:00

NKP |Sushant Sinha: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उडाये इतने पैसे ! | Iran War | Donald Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:40:00+00:00

LPG Crisis: मोगा जिले के किसान निर्मल सिंह 2011 से ले रहे हैं बायोगैस का सहारा | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:37:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers