Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में कार गिरी, 9 मौतें:सभी एक ही परिवार के, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार के कुएं में गिरने से एक परिवार के छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार वेन्यू के पास एक कुएं में गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे और आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, एक अन्य महिला आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों (पांच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ड्राइवर को कुआं कैसे नहीं दिखा। उन्होंने आगे कहा, हम चश्मदीदों की तलाश कर रहे हैं और घटना के CCTV फुटेज चेक कर रहे हैं। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले: 22 घायल आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास 8 दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई थी। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 14 यात्री जिंदा जल गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

देश में आय का 40% तक स्मार्टफोन खर्च पहुंचा:केवल 5% होना चाहिए, महंगाई ने 22 करोड़ यूजर्स का स्मार्टफोन अपग्रेड अटकाया

देश में 22 करोड़ लोग फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। वे स्मार्टफोन पर शिफ्ट होना चाहते हैं। पर बजट और महंगे हैंडसेट बड़ी बाधा हैं। एक भरोसेमंद स्मार्टफोन और एंट्री-लेवल फीचर फोन के बीच ₹4-6 हजार का अंतर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने से अंतर 6-8 हजार हो सकता है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक महंगे स्मार्टफोन डिजिटल इंडिया के लिए चुनौती हैं। बेसिक स्मार्टफोन की कीमत यूजर की मासिक आय का 30-40% तक है। यह सामर्थ्य के तय मानक 5% से कई गुना है। सिंधिया ने सुझाव दिया है कि पीएलआई स्कीम को मेक इन इंडिया से आगे बढ़ाकर ‘अफोर्डेबल इन इंडिया’ की दिशा में ले जाना चाहिए। हिस्सेदारी फीचर फोन से 7 गुना महंगा स्मार्टफोन देश का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन आईटेल जेनो ₹5799 रुपए का है। वहीं लावा शार्क ₹8999 रुपए में सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन विकल्प है। इसके मुकाबले स्नेक्सलैन गुरु 301 जैसा 2जी फीचर फोन महज ₹649 और कार्बन के1 जैसा 4जी फीचर फोन मात्र ₹835 रुपए में उपलब्ध है। मेमोरी चिप महंगी होने से बढ़ेंगी कीमतें काउंटरपॉइंट रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक के मुताबिक 4जी फीचर फोन से 4जी स्मार्टफोन पर अपग्रेड के लिए ₹4 हजार अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं। यदि ग्राहक 5जी फोन चुनता है तो बोझ 6 हजार रुपए तक बढ़ जाता है। मेमोरी शॉर्टेज से कीमतें बढ़ने पर स्मार्टफोन खरीदना और मुश्किल होगा। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… आइटेल का स्मार्टफोन जेनो 100 भारत में लॉन्च: मिलिट्री-ग्रेड के साथ 5000mAh बैटरी, बिना नेटवर्क कॉल कर सकेंगे टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया लो-बजट फोन 'आईटेल जेनो 100' लॉन्च किया है। फोन में सबसे खास इसकी मजबूती और प्रीमियम लुक है। कंपनी का दावा है कि मिलिट्री-ग्रेड फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। इससे बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें… फोन में प्रोसेसर कौन सा चुनें, रैम कितनी जरूरी: नया फोन खरीदने से पहले इन 9 फीचर्स के बारे में जानिए आज बाजार में हर बजट, हर जरूरत और हर यूजर के लिए फोन मिल रहा है। सिर्फ ब्रांड या विज्ञापन देखकर फोन खरीद लेना समझदारी नहीं है। अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो ये 9 बातें जानना जरूरी है। फोन में रैम, प्रोसेसर या डिस्प्ले चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुआ 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्यपाल की मंजूरी से 13 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कार्मिक विभाग ने 6 अप्रैल 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। पटियाला, श्री मुकस्तार साहिब, जालंधर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इसके … Mon, 06 Apr 2026 19:45:14 GMT

  Videos
See all

Bengal Election 2026: 'वोट देने के अधिकार का हनन हो रहा' #tmc #shorts #bjp #congress #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:15+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00

सर्दी जुकाम के लक्षणों में छिपी हो सकती है दिल की बीमारी [Myocarditis from a common cold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers