Responsive Scrollable Menu

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बिहार में लागू शराबबंदी कानून को बताया विफल, कहा- ‘बड़ी मछलियों’ पर नहीं की जा रही कोई कार्रवाई

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार, 06 अप्रैल को बिहार में लागू शराबबंदी कानून को पूरी तरह विफल बताते हुए एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। यादव ने सीधा आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन और शराब माफिया के कथित गठजोड़ के कारण यह कानून अब ‘राज्य का सबसे बड़ा संस्थागत …

Continue reading on the app

कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान, 80.5 ट्रिलियन तक पहुंचा सार्वजनिक ऋण : र‍िपोर्ट

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज 360 दिनों में 71 ट्रिलियन रुपए से बढ़कर 80.5 ट्रिलियन रुपए हो गया है। मतलब 9 ट्रिलियन रुपए की वृद्धि, जबकि सरकार इस अवधि को आर्थिक स्थिरीकरण का समय बता रही है।

द न्यूज इंटरनेशनल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि हर दिन 26 बिलियन रुपए उधार लेने के बराबर है, जिसमें 19 सार्वजनिक छुट्टियां भी शामिल हैं। घंटे के हिसाब से सरकार पर 1.08 बिलियन रुपए का नया कर्ज जुड़ता है। वहीं, हर मिनट यह आंकड़ा 1.8 मिलियन रुपए तक पहुंच जाता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की ओर से कमाए गए हर 100 रुपए में से किसी भी सार्वजनिक सेवा के लिए राशि देने से पहले ही 72 रुपए का कर्ज चुकाना होता है। इसके अलावा, पाकिस्तान सरकार का कर्ज-से-जीडीपी अनुपात 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

नौ ट्रिलियन रुपए की इस वृद्धि में से, दो ट्रिलियन रुपए अनुदान के रूप में वितरित किए गए, और दो ट्रिलियन रुपए राज्य-स्वामित्व वाले उद्यमों के नुकसान की भरपाई में इस्तेमाल हुए।

बिजली कंपनियां, गैस कंपनियां, रेलवे, स्टील और राष्ट्रीय एयरलाइन जैसी प्रमुख घाटे में चल रही संस्थाओं में कोई संरचनात्मक सुधार नहीं किया गया है। सरकारी बेड़े में इस समय 85,500 वाहन शामिल हैं, जो हर साल 114 बिलियन रुपए का ईंधन खर्च करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, “2030 तक कर्ज की अदायगी पाकिस्तान के टैक्स राजस्व का बड़ा हिस्सा खा जाएगी। हर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष कार्यक्रम केवल समय मांगता है, सुधार नहीं। अगर हमने अपने हालात नहीं सुधारे, तो सुधारने के लिए कुछ बचेगा ही नहीं।”

इसमें आगे यह भी बताया गया कि 1971 में, पाकिस्तान में पैदा हुए एक बच्चे पर राष्ट्रीय ऋण के हिस्से के रूप में 462 रुपए का कर्ज था। अब यह आंकड़ा 3,33,041 रुपए हो गया है। यानी बच्चे के जन्म लेते ही, बिना किसी सरकारी सेवा का लाभ लिए, उस पर इतना कर्ज होता है।

अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे कर्ज की अदायगी का बोझ बढ़ेगा, वैसे-वैसे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निवेश घटता जाएगा।

स्वतंत्रता के बाद से पाकिस्तान में चार गवर्नर-जनरल, 14 राष्ट्रपति और 20 प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मौजूदा कर्ज बढ़ने की दर उसके 79 साल के इतिहास में सबसे तेज है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुआ 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्यपाल की मंजूरी से 13 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कार्मिक विभाग ने 6 अप्रैल 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। पटियाला, श्री मुकस्तार साहिब, जालंधर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इसके … Mon, 06 Apr 2026 19:45:14 GMT

  Videos
See all

शादी के बाद पहली बार अपने होमटाउन झज्जर पहुंचे 'IIT बाबा' Abhay Singh | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:44:31+00:00

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

सर्दी जुकाम के लक्षणों में छिपी हो सकती है दिल की बीमारी [Myocarditis from a common cold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers