Dhurandhar 2 Box Office Collection: गुड फ्राइडे की छुट्टी में 'धुरंधर 2' हुई मालामाल, अब 1000 करोड़ी बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: सिनेमाघरों में इस समय बस एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है, वो है निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) या 'धुरंधर 2'. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और कमाई के मामले में इसने अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. अब इसे रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और ये भारत में 1000 करोड़ी बनने से बस चंद कदम दूर है. तो चलिए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना हो गया है.
धुरंधर 2 का 16 दिनों का कलेक्शन
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और ये धमाकेदार कलेक्शन करने में है. फिल्म के मेकर्स को खास तौर पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फायदा मिला है.15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि अगले ही दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी फिर से इसे पटरी पर ले आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 16वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15) यानी तीसरे फ्राइडे को 21.55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ भारत में अब इसका कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया है.
1000 करोड़ी बनने के लिए चाहिए इतने करोड़?
‘धुरंधर 2’ ने 16 दिनों में भारत में कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1,148.58 करोड़ कर लिया है. ऐसे में अब इसे भारत में 1000 करोड़ी बनने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये और चाहिए. वहीं, छुट्टी के दिन फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है. ऐसे में लग रहा है कि इस वीकेंड ये फिल्म 1000 करोड़ पार कर लेगी. वहीं, दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ ने 1,523.58 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. बता दें, फिल्म से मेकर्स को तो फायदा मिला ही है, साथ ही रणवीर सिंह के करियर की ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव बने 'रहमान डकैत', धुरंधर के पॉपुलर गाने के स्टेप्स को क्रिकेटर ने किया कॉपी
'धुरंधर 2' ने तीसरे फ्राइडे भी बना डाला रिकॉर्ड
हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ने वाली धुरंधर 2 ने तीसरे फ्राइडे भी धमाल मचा दिया है. बता दें, अभी तक 'धुरंधर' के नाम तीसरे शुक्रवार को सबसे ज़्यादा 23.7 करोड़ नेट कमाई करने का रिकॉर्ड दर्ज है. 'धुरंधर 2' भले ही अपने प्रीक्वल को मात नहीं दे पाई हो, लेकिन 'धुरंधर' की ये सीक्वल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शुक्रवार को दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने 'बाहुबली 2' (18 करोड़ नेट) और 'पुष्पा 2' (14 करोड़ नेट) को भी पीछे छोड़ दिया है.
स्टारकास्ट की हो रही है तारीफ
बता दें, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग को तो लोग काफी पसंद कर ही रहे हैं. वहीं, उनके अलावा फिल्म में नजर आए अन्य स्टारकास्ट की एक्टिंग भी तारीफ हो रही है. फिल्म में संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन (R Madhavan), राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी फैंस का दिल जीत लिया. फिल्म में नजर आए अन्य छोटे-छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई, जिनमें सौम्या टंडन का भी नाम शामिल है. वहीं, धुरंधर 2 में यामी गौतम का भी कैमियो भी लोगों को पसंद आया.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: NMACC के इवेंट में छाए सेलेब्स, ‘Awarapan 2’ की रिलीज डेट को लेकर अपडेट
ईरान ने 24 घंटे में मार गिराए अमेरिका के दो फाइटर जेट, 2 हेलीकॉप्टर को भी निशाना बना चुका है IRGC
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग 36वें दिन में पहुंच चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को कई बार समझौता करने के लिए अल्टीमेटम दे चुके हैं, बावजूद इसके ईरान समझौता और सरेंडर करने का नाम नहीं ले रहा. यही नहीं अमेरिका की धमकियों के बाद भी ईरान के हौसले बुलंद बने हुए हैं और वो लगातार हमले कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाय है और उन्हें मार गिराया है. रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से पुष्टि की गई है कि दोनों फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया है. जबकि पायलटों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
ट्रंप के चेतावनी के बाद और आक्रामक हुआ ईरान
ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ऐसे समय में मार गिराया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान को कई चेतावनी दी. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो उसे "बेहद गंभीर" परिणाम भुगतने होंगे और उसे "पाषाण युग" में वापस भेज दिया जाएगा. ट्रंप की इन चेतावनियों के बाद ऐसा लगता है कि ईरान पहले से ज्यादा आक्रामक हो गया है और लगातार अमेरिका और इजरायल को निशाना बना रहा है.
24 घंटे के भीतर अमेरिका के दो फाइटर जेट को बनाया निशाना
ईरान ने 24 घंटे के भीतर अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है. ईरान ने शुक्रवार को 24 घंटों के भीतर दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया. ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान के एयर डिफेंस ने अमेरिका के एक F-35 को मार गिराया गया. प्रेस टीवी से खतम अल-अनबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि, "दूसरे घटना में अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के F-35 को मध्य ईरान के ऊपर एक नए आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स वायु रक्षा प्रणाली द्वारा निशाना बनाकर मार गिराया गया. इस दौरान विमान में भीषण विस्फोट हुआ जिससे पायलट के इजेक्ट होने की संभावना नहीं है."
बता दें कि 19 मार्च को ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के सबसे मूल्यवान विमानों में से एक और उसकी पांचवीं पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले एफ-35 लाइटनिंग II विमान को मार गिराया है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया.
दूसरे लड़ाकू विमान पर ईरान का हमला
रॉयटर्स के अनुसार, इसके बाद आई रिपोर्टों में पुष्टि की गई कि शुक्रवार को गिराया गया पहला विमान एफ-15 था, न कि एफ-35 जैसा कि ईरानी मीडिया ने बताया था. न्यूज एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. ईरानी सरकार ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विमान गिराए जाने के वीडियो पोस्ट किए.
वहीं शुक्रवार शाम को, एक और अमेरिकी विमान ईरानी मिसाइलों की चपेट में आ गया. रॉयटर्स ने बदो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा कि इस बार ए-10 वॉर्थोग विमान पर हमला किया गया. जिससे विमान कुवैत के ऊपर क्रैश हो गया. इस घटना में पायलट विमान से इजेक्ट हो गया.
तीन में से दो पायलट की बची जान
न्यूज एजेंसी ने बताया कि इन दो विमान पर हुए हमले में तीन में से दो पायलटों को अमेरिकी सेना ने बचा लिया है, जबकि एक पायलट अभी भी लापता है. इसके बाद ईरान ने कहा कि वह लापता अमेरिकी पायलट की तलाश कर रहा है. बता दें कि ईरान ने अमेरिका के जिस फाइटर जेट F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया है वह दोहरी भूमिका वाला विमान है जिसे आमतौर पर दो सदस्यीय दल द्वारा संचालित किया जाता है. ए-10 एक अमेरिकी जमीनी हमलावर विमान है जिसे विशेष रूप से बख्तरबंद वाहनों और जमीनी बलों के खिलाफ निकट हवाई सहायता मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
ये भी पढ़ें: US ने F-15 फाइटर जेट से इजेक्ट करने वाले एक पायलट को किया रेस्कू, दूसरे की तलाश जारी
अमेरिक के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी हमला
इसके अलावा ईरान ने इस जंग के दौरान अमेरिका के दो हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बयाना. दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि लापता पायलट की खोज में शामिल दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ईरानी गोलाबारी की चपेट में आ गए, लेकिन वे ईरानी हवाई क्षेत्र से निकलने में कामयाब रहे. चालक दल के सदस्यों के चोट लगने की खबर स्पष्ट नही हुई. वहीं लापता एफ-15ई चालक दल के सदस्य की स्थिति और ठिकाने के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, अब A-10 थंडरबोल्ट-II को बनाया निशाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






