Responsive Scrollable Menu

Kalashtami 2026: वैशाख माह की कालाष्टमी कब है? भूलकर भी ना करें ये काम

kalashtami 2026: कालाष्टमी का पर्व बाबा काल भैरव को समर्पित होता है। यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि यह तिथि चंद्रमा के क्षय के आठवें दिन आती है, इसलिए इसका विशेष महत्व है।

Continue reading on the app

संजय गुप्ता ने रामायण पर किया खोदा पहाड़ निकला चूहा पोस्ट? फिल्ममेकर ने बताया सच

संजय गुप्ता ने रामायण के टीजर रिलीज वाले दिन पोस्ट किया खोदा पहाड़ निकला चूहा। फैंस को लगा कि उन्होंने ये पोस्ट रामायण के लिए किया था। अब संजय ने सच बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स का घर में मुंबई इंडियंस से मुकाबला, किसकी जीत होगी दोगुनी?

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। एक तरफ मुंबई का दबदबा है, तो दूसरी ओर नई टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरी दिल्ली चुनौती देने को तैयार। ऊपर से मौसम भी मैच का मजा बिगाड़ सकता है, क्योंकि बारिश की आशंका जताई गई।

अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में मुंबई 5-2 से आगे है। पिछले सीजन में भी मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैचों में हराया था। इतना ही नहीं, दिल्ली का घरेलू रिकॉर्ड भी खास नहीं रहा। पिछले साल यहां खेले गए पांच मैचों में से 4 में उसे हार मिली थी। हालांकि इस बार दिल्ली की टीम पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। 

बदली हुई दिल्ली दे सकती मुंबई को टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स में पाथुम निसंका ओपनर के तौर पर जुड़े हैं जबकि नीतीश राणा नंबर-3 पर नई जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर जैसे अनुभवी फिनिशर हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और फिट होकर लौटे टी नटराजन टीम को मजबूती दे रहे। ऐसे में मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद।

बुमराह और एनगिडी पर होगी नजर
इस मैच में खास नजर लुंगी एनगिडी और जसप्रीत बुमराह पर रहेगी। एनगिडी शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं बुमराह दुनिया के बेहतरीन टी20 गेंदबाजों में गिने जाते हैं, हालांकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड थोड़ा कमजोर रहा है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो मुकाबला पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इसी पिच पर पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने 278 रन बनाए थे। लेकिन इस बार मौसम सबसे बड़ा फैक्टर बन सकता है। बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

कुल मिलाकर, आंकड़ों में मुंबई इंडियंस आगे जरूर है लेकिन बदली हुई दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले को रोमांचक बना सकती है-अगर बारिश ने खेल बिगाड़ा नहीं तो।

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित-12): 1 केएल राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नीतीश राणा, 4 अक्षर पटेल (कप्तान), 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 समीर रिजवी/आशुतोष शर्मा, 8 विप्रज निगम, 9 कुलदीप यादव, 10 लुंगी एनगिडी, 11 मुकेश कुमार, 12 टी नटराजन। 

मुंबई इंडियंस (संभावित-12): 1 रोहित शर्मा, 2 रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 नमन धीर, 7 शेरफेन रदरफोर्ड, 8 मिशेल सेंटनर, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 मयंक मार्कंडे, 12 ट्रेंट बोल्ट। 

Sat, 04 Apr 2026 11:34:07 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: इजरायल के पास कहा से आई इतनी ताकत? | Retd.Colonel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T06:40:52+00:00

Iran Israel America War : दुबई पर बड़ा हमला! प्रशासन के बयान से मची खलबली | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:58:59+00:00

News Ki Pathshala |Sushant Sinha:Operation Sindoor के डर में Pakistan? |PM Modi | Trump | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:57:03+00:00

Iran Us War Live Updates : America से आई चौंकाने वाली खबर ! | Iran Israel War | War Breaking | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T06:15:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers