ईरान ने 24 घंटे में मार गिराए अमेरिका के दो फाइटर जेट, 2 हेलीकॉप्टर को भी निशाना बना चुका है IRGC
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग 36वें दिन में पहुंच चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को कई बार समझौता करने के लिए अल्टीमेटम दे चुके हैं, बावजूद इसके ईरान समझौता और सरेंडर करने का नाम नहीं ले रहा. यही नहीं अमेरिका की धमकियों के बाद भी ईरान के हौसले बुलंद बने हुए हैं और वो लगातार हमले कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाय है और उन्हें मार गिराया है. रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से पुष्टि की गई है कि दोनों फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया है. जबकि पायलटों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
ट्रंप के चेतावनी के बाद और आक्रामक हुआ ईरान
ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ऐसे समय में मार गिराया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान को कई चेतावनी दी. जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो उसे "बेहद गंभीर" परिणाम भुगतने होंगे और उसे "पाषाण युग" में वापस भेज दिया जाएगा. ट्रंप की इन चेतावनियों के बाद ऐसा लगता है कि ईरान पहले से ज्यादा आक्रामक हो गया है और लगातार अमेरिका और इजरायल को निशाना बना रहा है.
24 घंटे के भीतर अमेरिका के दो फाइटर जेट को बनाया निशाना
ईरान ने 24 घंटे के भीतर अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है. ईरान ने शुक्रवार को 24 घंटों के भीतर दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया. ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान के एयर डिफेंस ने अमेरिका के एक F-35 को मार गिराया गया. प्रेस टीवी से खतम अल-अनबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि, "दूसरे घटना में अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के F-35 को मध्य ईरान के ऊपर एक नए आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स वायु रक्षा प्रणाली द्वारा निशाना बनाकर मार गिराया गया. इस दौरान विमान में भीषण विस्फोट हुआ जिससे पायलट के इजेक्ट होने की संभावना नहीं है."
बता दें कि 19 मार्च को ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के सबसे मूल्यवान विमानों में से एक और उसकी पांचवीं पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले एफ-35 लाइटनिंग II विमान को मार गिराया है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया.
दूसरे लड़ाकू विमान पर ईरान का हमला
रॉयटर्स के अनुसार, इसके बाद आई रिपोर्टों में पुष्टि की गई कि शुक्रवार को गिराया गया पहला विमान एफ-15 था, न कि एफ-35 जैसा कि ईरानी मीडिया ने बताया था. न्यूज एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. ईरानी सरकार ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विमान गिराए जाने के वीडियो पोस्ट किए.
वहीं शुक्रवार शाम को, एक और अमेरिकी विमान ईरानी मिसाइलों की चपेट में आ गया. रॉयटर्स ने बदो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा कि इस बार ए-10 वॉर्थोग विमान पर हमला किया गया. जिससे विमान कुवैत के ऊपर क्रैश हो गया. इस घटना में पायलट विमान से इजेक्ट हो गया.
तीन में से दो पायलट की बची जान
न्यूज एजेंसी ने बताया कि इन दो विमान पर हुए हमले में तीन में से दो पायलटों को अमेरिकी सेना ने बचा लिया है, जबकि एक पायलट अभी भी लापता है. इसके बाद ईरान ने कहा कि वह लापता अमेरिकी पायलट की तलाश कर रहा है. बता दें कि ईरान ने अमेरिका के जिस फाइटर जेट F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया है वह दोहरी भूमिका वाला विमान है जिसे आमतौर पर दो सदस्यीय दल द्वारा संचालित किया जाता है. ए-10 एक अमेरिकी जमीनी हमलावर विमान है जिसे विशेष रूप से बख्तरबंद वाहनों और जमीनी बलों के खिलाफ निकट हवाई सहायता मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
ये भी पढ़ें: US ने F-15 फाइटर जेट से इजेक्ट करने वाले एक पायलट को किया रेस्कू, दूसरे की तलाश जारी
अमेरिक के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी हमला
इसके अलावा ईरान ने इस जंग के दौरान अमेरिका के दो हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बयाना. दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि लापता पायलट की खोज में शामिल दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ईरानी गोलाबारी की चपेट में आ गए, लेकिन वे ईरानी हवाई क्षेत्र से निकलने में कामयाब रहे. चालक दल के सदस्यों के चोट लगने की खबर स्पष्ट नही हुई. वहीं लापता एफ-15ई चालक दल के सदस्य की स्थिति और ठिकाने के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, अब A-10 थंडरबोल्ट-II को बनाया निशाना
DC VS MI : दिल्ली और मुंबई का मैच क्या बारिश के कारण हो जाएगा रद्द? दिल्ली के लेटेस्ट फॉरकास्ट ने बढ़ाई टेंशन
DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन, दिल्ली के मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इन दिनों दिल्ली का मौसम खराब है, कभी बारिश, तो कभी आंधी चल रही है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है. क्या बारिश मैच का मजा खराब करेगी या फिर मैच आराम से खेला जा सकेगा?
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
Healing the Capital. Cheering the Capitals. ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 3, 2026
Proud to stand with Delhi Capitals as their Official Medical Partner—delivering expert care that keeps champions match-ready, on and off the field.
Let’s go, Delhi! ????????#MaxHealthcare #DelhiCapitals #MedicalPartner #RoarMacha pic.twitter.com/i1sIU4sPWI
दिल्ली में आज बारिश की काफी अधिक संभावना है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज दिल्ली में 55% बारिश के चांसेस हैं. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश कभी भी आ सकती है. दोपहर में बारिश कें चांसेस 50% है, तो वहीं रात में ये चांसेस घटकर 5% हो जाएंगे. मगर, DC VS MI मैच दोपहर में खेला जाएगा.
इसलिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. तापमान 29 से 19 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 56% रहने की संभावना जताई गई है.
DC VS MI हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 21 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. इस तरह हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है.
Back in the Qila with our Tigers today ????????️ pic.twitter.com/GD67rN89fD
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारेख.
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.
ये भी पढ़ें: DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























