Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: आज केरल के केरल के थिरूवला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking News Today Live Updates: आज 04 अप्रैल 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के ज्यादा इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अभी भी कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है. उधर मध्य पूर्व में अभी भी जंग जारी है. आज इस जंग का 36वां दिन है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं. अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान इजरायली शहरों के साथ-साथ खाड़ी के देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं वे आज केरल के थिरूवला में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की ये रैली दोपहर 3.30 बजे होगी. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे. जहां वे पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज असम में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करेंगे. उनकी पहली रैली श्रीभूमि में होगी. उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज बहरीन द्वारा प्रस्तावित एक मसौदा प्रस्ताव पर वोटिंग होगी.  ये प्रस्ताव स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने को लेकर है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी

DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन करके जीत दर्ज करना चाहेंगी. अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच खेले, जिसमें मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की थी. तो वहीं दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपना पहला मैच जीता था.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

IPL 2026 के पहले डबल हेडर में दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और दोनों कप्तान 3 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में हराकर जीत दर्ज की.

DC VS MI Head to Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 21 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. इस तरह हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है.

ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार

संभावित एकादश: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह

ऐसी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारेख.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.

ये भी पढ़ें: 'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल

Continue reading on the app

  Sports

उत्तर प्रदेश में नकली नोटों पर सपा-भाजपा में जुबानी जंग, अखिलेश यादव ने पंकज चौधरी को दी चुनौती, काली टोपी पर दागे सवाल

उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के गिरोह का खुलासा होने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। दरअसल इस मामले ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक नई जुबानी जंग शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ‘लाल टोपी’ वाले आरोपों पर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने … Sat, 04 Apr 2026 08:36:32 GMT

  Videos
See all

Assam Election 2026: Strait of Hormuz में भारत के कितने जहाज फंसे? Sarbananda Sonowal ने बताई सच्चाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T04:30:20+00:00

Shorts : एलपीजी की कमी के कारण छोटे होटल बंद | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T04:30:15+00:00

Overthinking के जाल में फंसे हैं? तो जरुर देखें ये वीडियो | The Science Behind Overthinking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T04:30:28+00:00

Iran America War Update: Strait of Hormuz पर बहुत बड़ी खबर! | Trump vs Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T04:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers