DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी
DC VS MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन करके जीत दर्ज करना चाहेंगी. अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच खेले, जिसमें मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की थी. तो वहीं दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपना पहला मैच जीता था.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
IPL 2026 के पहले डबल हेडर में दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और दोनों कप्तान 3 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में हराकर जीत दर्ज की.
DC VS MI Head to Head Record
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 21 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. इस तरह हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है.
ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार
संभावित एकादश: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), डेविड मिलर, आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारेख.
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.
ये भी पढ़ें: 'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पार मार गिराया अमेरिका एक और लड़ाकू विमान, A-10 थंडरबोल्ट-II को बनाया निशाना
US Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. ईरान भी इन हमलों का जवाब दे रहा है. इस बीच खबर आई है कि ईरान ने अमेरिका के एक और लड़ाकू विमान को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक, इस बार ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान A-10 थंडरबोल्ट-II (A-10 वॉर्थोग) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मार गिराया. हमले के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और वो नीचे गिर गया. हालांकि समय रहते विमान के पायलट ने पैरासूट कूदकर अपनी जान बचाई. जिसे बाद में अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















