IPL 2026: पंजाब किंग्स की जीत से बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल, 4 टीमों का नहीं खुला खाता, जानिए किस नंबर पर है अब कौन
IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज ही धमाकेदार हुआ है और एक के बाद एक शानदार मैच खेले जा रहे हैं. शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एक हाईस्कोरिंग मैच खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने जीत दर्ज की. एक ओर जहां पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता, तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. CSK VS PBKS मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं अब कौन सी टीम किस नंबर पर है.
पंजाब किंग्स बनी टेबल टॉपर
पिछले सीजन की रनरअप रही पंजाब किंग्स की टीम ने IPL 2026 की शानदार शुरुआत की है. टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही जीत दर्ज की है. पहले मैच में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. तो वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की. +0.637 नेट रन रेट के साथ श्रेयस अय्यर की पंजाब अब अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है. चेन्नई ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला गया था, जिसमें चेन्नई को 8 विकेट से करारी हार मिली थी.
तो वहीं, अब पंजाब किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली CSK को 5 विकेट से हराया. न केवल चेन्नई की टीम अब तक अपना खाता खोलने में असफल हुई है बल्कि उनका नेट रन रेट (-2.562) भी काफी खराब हो गया है. ऐसे में अब यदि चेन्नई ने जल्द ही वापसी नहीं की, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जाएगी.
5 टीमों के पास हैं 2-2 अंक
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है. रियान पराग की कप्तानी वाली RR ने अब तक एक मैच खेला है, जिसमें जीत दर्ज की और नेट रन रेट +4.171 है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अंक तालिका (+2.907) में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम (+1.397) चौथे, मुंबई इंडियंस 5वें और सनराइजर्स हैदराबाद 6वें नंबर पर (+0.687) है.
खाता नहीं खोल पाई हैं अभी 4 टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स की ही तरह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी आईपीएल 2026 में अपने शुरुआती 2 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में नंबर-9 पर है और उनका नेट रन रेट (-1.964) भी माइनस में है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8वें (-1.397) और गुजरात टाइटंस 7वें नंबर (-0.509) पर है. इन चारों टीमों को अब तक सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है और सभी के नेट रन रेट नेगेटिव हैं.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की इस गलती की सजा पूरी टीम को भुगतनी पड़ी, जीतने के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर
Multani Mitti Vastu Tips: सिर्फ चेहरा नहीं आपकी बंद किस्मत को भी चमकाएगी मुल्तान मिट्टी, जानें आसान वास्तु उपाय
Multani Mitti Vastu Tips: कई बार घर में बिना किसी कारण लड़ाई, झगड़े और उलझने बनी रहती है. इन सभी चीजों का कारण होता है घर का खराब वास्तु. जी हां, अगर हमारे घर का वास्तु सही नहीं होगा तो लोगों का मन अशांत रहेगा. परिवार के लोगों के बीच रिश्ता भी सही नहीं रहेगा. हमेशा ऐसा महसूस होगा कि हमारे घर में कोई नकारात्मक प्रभाव मौजूद है. मगर दिलचस्प बात यह है कि हम इन सभी चीजों का साधारण सी चीज से इलाज ढूंढ सकते हैं. दरअसल, ये वास्तुदोष होता है. इसे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना सही विकल्प है. जी हां, मुल्तानी मिट्टी जो सिर्फ लोगों के चेहरे को चमकाने के लिए प्रयोग की जाती थी, उससे हम घर के वास्तु को भी सुधार सकते हैं.
मुल्तानी मिट्टी क्या है?
यह एक प्रकार की प्राकृतिक मिट्टी है, जो भूरी और पीली रंग की होती है. इसे आमतौर पर लोग चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए लगाते हैं या फिर बालों में डैंड्रफ हटाने के लिए लगाते हैं. घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए भी यह मिट्टी फायदेमंद होती है.
मुल्तानी मिट्टी का ज्योतिष में महत्व
शास्त्रों में बताया गया है कि पृथ्वी को स्थिरता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. मुल्तानी मिट्टी भी इसी तत्व से जुड़ी हुई चीज है, जिसका प्रयोग घर में संतुलन बनाए रखने के लिए किया जाता है. माना जाता है कि जब ग्रहों की नकारात्मकता बढ़ जाती है तो इसके इस्तेमाल से घर का माहौल सुधर सकता है. ये प्राकृतिक चीज है, जो असंतुलन को कम करती है.
मुल्ती मिट्टी के ये वास्तु उपाय जरूर अपनाएं
मुख्य दरवाजे का उपाय
घर के मुख्य दरवाजे से ऊर्जाओं का आगमन होता है. ऐसे में यदि आप यहां एक छोटे कटोरे में मुल्तानी मिट्टी रखते हैं तो उससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जाएं रुकती हैं. मुल्तानी मिट्टी के इस उपाय को करने से घर का वातावरण भी हल्का और पॉजिटिव बनता है.
ये भी पढ़ें- Vaishakh Month 2026: आज से शुरू हुआ वैशाख माह, इस महीने जरूर करें ये शुभ काम, क्या न करें?
लिविंग रूम में करे यह उपाय
ऐसे घर, जहां हमेशा तनाव या बहस की स्थिति बनी रहती है वहां उन्हें लिविंग रूम में मुल्तानी मिट्टी रखनी चाहिए. यहां आप कटोरी में मुल्तानी मिट्टी या एक मुल्तानी मिट्टी का टुकड़ा रख सकते हैं. इस उपाय को करने से घर का वातावरण शांत और ठंडा रहता है. ये उपाय मानसिक तनाव को भी कम करता है.
बेडरूम में अच्छी नींद का उपाय
नींद से जुड़ी परेशानियों के लिए बेडरूम में मुल्तानी मिट्टी रख सकते हैं. इस उपाय को करने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है और मानसिक रूप से शांति मिलती है.
पौधों के साथ करें उपाय
घर में पौधों के साथ मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इसे करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी को अपने पौधे की मिट्टी के साथ थोड़ा सा मिलाना है. इससे पौधे की ग्रोथ होती है, जो जीवन में भी वृद्धि का संकेत देता है. इस उपाय को करने से घर के वातावरण की भी शुद्धि होती है.
उपाय करते समय ध्यान रखें ये बातें
मुल्तानी मिट्टी के इस उपाय को करने से पहले कुछ बात का ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि इसे समय-समय पर बदलें. मुल्तानी मिट्टी को 10 से 15 दिन के बीच बदल दें. ऐसा करने से प्रभाव बना रहेगा. हमेशा मिट्टी को साफ और सूखी जगह पर रखें. कोशिश करें कि लोगों की नजरों में मुल्तानी मिट्टी कम से कम आएं.
धीरे-धीरे नजर आएगा प्रभाव
बता दें कि इन उपायों को करने से आपको रातों-रात असर नहीं होने वाला है. इनके प्रभाव जिंदगी में धीरे-धीरे पड़ते हैं. घर में शांति आने लगती है, तनाव की स्थिति कम होती है और बोझ नहीं महसूस होता है.
ये भी पढ़ें- Dahi Vastu Tips: दही बदल सकता है आपकी किस्मत! सही दिन पर सही तरीके से करें इसके ये वास्तु उपाय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















