Responsive Scrollable Menu

Mulank Rashifal (4 मार्च 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

4 April ka Ank Rashifal: आज 4 अप्रैल है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 04/04/2026, 4+0+4+2+0+2+6 =18 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 4 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज आप लोगों के लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह दिन नई शुरुआत करने के लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। आपको अपने निर्णयों पर विश्वास रखना चाहिए।

मूलांक 2
आज का दिन भावनाओं और संवेदनशीलता का प्रतीक है। अपने भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान और शिक्षा से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। नए विचारों को अपनाने और उन्हें कार्य में बदलने का समय है। आत्मविकास के अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक 4
आज का दिन अचानक परिवर्तन और रहस्यमय परिस्थितियों का संकेत देता है। इस दिन आपको मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो सकती हैं। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।

मूलांक 5
आज का दिन बुद्धिमत्ता और संचार का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन व्यापार और संचार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और कला का प्रतीक है। इस दिन पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रह सकती है। कला और संगीत के क्षेत्र में जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मूलांक 7
आज का दिन आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का संकेत देता है। आज आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। ध्यान और योग जैसे कार्यों में मन लगेगा। यह दिन मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए अच्छा है।

मूलांक 8
आज का दिन कर्म और न्याय का प्रतीक है। अपने कर्मों का परिणाम देखने को मिल सकता है। मेहनत करने वालों को सफलता मिलेगी, जबकि लापरवाही करने वालों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। लोगों में उत्साह और जोश रहेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने की क्षमता बढ़ेगी। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना विवाद हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

तेल बिगाड़ेगा खेल! RBI से पहले दिग्गज बैंक ने की महंगाई पर भविष्यवाणी

अर्थशास्त्री मॉनेटरी और स्किल पॉलिसीज के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दे रहे हैं. मांग को बहुत जल्दी बढ़ाने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है. पॉलिसी मेकर्स को ग्रोथ और महंगाई पर कंट्रोल के बीच संतुलन बनाए रखना होगा. फ्यूल की कीमतें बढ़ाने से फिस्कल डेफिसिट को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से में फेंका हेलमेट, CSK को नहीं जिता पाया तो आउट होते ही निकाली भड़ास

RCB vs CSK IPL 2026 Jamie Overton: सोशल मीडिया पर जेमी ओवरटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवरटन आउट होने के बाद गुस्सा गए और हेलमेट जमीन पर फेंक मारा. ओवरटन ने मैच में 16 गेंद में 37 रन बनाए. मगर वह हार का फासला ही कम कर पाए, टीम को जीत नहीं दिला पाए. Mon, 6 Apr 2026 13:39:56 +0530

  Videos
See all

पत्नी Sunita Kejriwal संग High Court पहुंचे Arvind Kejriwal #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:41:16+00:00

Shorts: बनारसी लस्सी पीकर झूम उठे सीएम मोहन | CM Mohan Yadav | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:46:23+00:00

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी ने उठाया तीर-कमान, अचानक... | #shorts | #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:40:41+00:00

BJP Foundation Day: Kerala में Amit Shah ने ऐसे मनाया BJP स्थापना दिवस | Latest | Thiruvananthapuram #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers