Responsive Scrollable Menu

ईरान का बड़ा दावा: मार गिराया अमेरिका का एक और F-35 स्टील्थ फाइटर जेट, पायलट का बचना मुश्किल

Iran claims F-35 Shot Down: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'मेहर' (Mehr News Agency) ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ईरानी सेना ने मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में अमेरिका के दूसरे F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान पर हुआ हमला इतना सटीक था कि पायलट के बचने की संभावना बेहद कम जताई जा रही है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर ईरान का यह दावा सच साबित होता है, तो यह वैश्विक सैन्य शक्ति के संतुलन और अमेरिकी 'स्टील्थ डोमिनेंस' (अदृश्य रहने की क्षमता) के लिए एक बड़ा झटका होगा। F-35 दुनिया के सबसे महंगे और आधुनिक पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में गिना जाता है, जो रडार की नजरों से बचकर दुश्मन के इलाके में घुसने में सक्षम है। ईरान का दावा है कि उनके आधुनिक एयरोस्पेस डिफेंस सिस्टम ने इस विमान को ट्रैक कर सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।

ईरान ने इससे पहले भी F-35 को बनाया था निशाना
करीब दो हफ्ते पहले भी ईरान ने एक और F-35 को निशाना बनाने का दावा किया था। उस समय अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने स्वीकार किया था कि एक जेट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने विमान के सुरक्षित होने की बात कही थी। हालांकि, कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया सूत्रों ने संकेत दिया था कि विमान ईरानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुआ था। अब दूसरे विमान के गिरने की खबर ने पश्चिम एशिया के युद्ध क्षेत्र में खलबली मचा दी है।

ईरान का सबसे ऊंचा 'B1 ब्रिज' तबाह
गुरुवार को अमेरिकी हमलों में ईरान का सबसे ऊंचा पुल 'B1 ब्रिज' तबाह हो गया। 136 मीटर ऊंचा यह पुल तेहरान को पश्चिमी करज से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई और 95 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुल के बड़े हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है।

Continue reading on the app

सांसें थामने वाला पल, धरती का चक्कर लगा चांद की ओर चल पड़ा आर्टेमिस-2; कब होगी वापसी

पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लागने के बाद नासा का मनवयुक्त यान अब चांद की ओर रवना हो चुका है। यह अभियान कुल 10 दिन का है। आधी शताब्दी के बाद NASA ने मानवयुक्त मिशन लॉन्च किया है। 

Continue reading on the app

  Sports

मैं वो दरिया हूँ जो वक्त आने पर सैलाब बनता है…राघव चड्ढा ने AAP को शायराना अंदाज में दी चेतावनी

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्य सभा में उप नेता पद से हटाये जाने और पार्टी की तरफ से सदन में बोलने पर पाबन्दी लगाने पर राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने पुराने संसद भवन परिसर में एक वीडियो बनाकर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कई … Fri, 03 Apr 2026 13:33:11 GMT

  Videos
See all

AAP Saansad Ashok Mittal ने Raghav Chaddha को लेकर कही ये बात #rajyasabha #ytshorts #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:00:56+00:00

Seema Haider के बच्चों का रंगीन कुआं पूजन कार्यक्रम! | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:02:42+00:00

ईरान ने इजरायल पर दाग दी क्लस्टर मिसाइलें! | #ClusterMissile #Shorts #MiddleEastConflict #WarUpdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:03:20+00:00

Raghav Chadha का बड़ा बयान: चुप्पी के पीछे की असली वजह आई सामने।#ytshorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers