Responsive Scrollable Menu

PSL में मोइन अली और डेविड वॉर्नर की हुई झड़प? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान सुपर लीग का ये सीजन शुरुआत से ही विवादों से घिरा रहा है। कभी खिलाड़ी मैदान पर बॉल टैंपरिंग करते पकड़े जाते हैं तो कभी होटल में सुरक्षा को तार-तार किया जाता है। वहीं अब ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के मोइन अली से जुड़ा है। जहां हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इस वीडियो की सच्चाई खुद वॉर्नर ने बताई है। 
 
बता दें कि, पाकिस्तान सुपर लीग में डेविड वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान हैं। वहीं मोइन अली उन्हीं की टीम का हिस्सा हैं। ये घटना कराची वर्सेस रावलपिंडी मैच की है। हैदर अजहर कराची किंग्स के स्ट्रेटेजी हेड और टीम डायरेक्टर हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को रिशेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा कि, मैंने हैदर अजहर से कहा कि पहले जाओ और हाथ मिलाओ। अजहर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया, उनके इस पोस्ट में दिख रहा है कि कराची की टीम में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा कि, सच नहीं है, वे दोनों मेरा मजाक उड़ा रहे थे।

Continue reading on the app

2027 से बढ़ जाएगी आईपीएल मैचों की संख्या? द्विपक्षीय सीरीज में आएगी कमी, चेयरमैन का बड़ा बयान

आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है जिसके अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आज, 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। 31 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन अगले साल यानी 2027 में आईपीएल मैचों की संख्या बढ़ सकती है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि आईपीएल विंडो बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। 

आईपीएल में जब 8 टीमें खेलती थी तो हर टीम उस समय 2-2 मैच खेलती थी। लेकिन 2022 में दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के शामिल होने से कुल टीमों की संख्या 10 हो गई और अब लीग स्टेज में हर टीम सभी टीमों के साथ 2-2 मैच नहीं खेल पाती। जिस पर धूमल का मानना है कि व्यस्त कैलेंडर के कारण जगह इतनी नहीं है कि मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 की जाए। डबल हेडर की संख्या बढ़ाना उन्हें व्यावहारिक नहीं लगता। हालांकि, उन्होंने माना कि भविष्य में आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है। इसके पीछे का कारण उन्होंने लोगों की कुछ सीरीज में कम रुचि बताया। 

दरअसल, धूमल ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि द्विपक्षीय सीरीज में लोगों की रुचि खत्म हो रही है। जिस कारण से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े देश अपनी खुद की टी20 लीग लेकर आए। उनके अनुसार, अगर ऐसा ही रहा तो हर देश सिर्फ उन्हीं द्विपक्षीय सीरीज पर ध्यान देगा जो आर्थिक रूप से उन्हें फायदा पहुंचाए। इस स्थिति में ही आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है। 

Continue reading on the app

  Sports

नंबर 9 का कमाल, इससे जुड़े आसान उपाय जीवन में लाएंगे पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की

जिस तरह से हम वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण मानते हैं उस तरह से फेंगशुई का भी हमारी जिंदगी में बहुत महत्व है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें दिए गए उपायों के सहारे हम अपने आसपास की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। आपको यह थोड़ा हैरत भरा लगेगा लेकिन फेंगशुई और नंबरों का आपस … Fri, 03 Apr 2026 15:07:51 GMT

  Videos
See all

Hanuman Jayanti | हनुमान जयंती पर मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक | #viralnews #hamumanjayanti #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:39:17+00:00

Malda के मास्टरमाइंड पर NEWS18 की पड़ताल | #westbengalelection #shorts #SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:35:01+00:00

Iran Israel War: हाइफा शहर पर ईरान का फिर बड़ा हमला! #IranIsraelWar #IranWar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:35:00+00:00

Malda News: मालदा के मास्टरमाइंड पर NEWS18 की पड़ताल | #SIR #westbengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:32:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers