Responsive Scrollable Menu

Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों को धन और करियर में मिलेगा लाभ

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. 6 अप्रैल 2026 को मंगल शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां ये 24 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. मंगल के नक्षत्र गोचर की अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी. इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी. धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी. तो आइए जानते हैं कि 6 अप्रैल को होने जा रहे मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा. 

किन राशियों को होगा लाभ? 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ हो सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में तरक्की हो सकती है और प्रमोशन संभावना भी है. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी हो सकता है. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आय बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा. विदेश से जुड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. इसके अलावा आर्थिक स्तिथि भी मजबूत हो सकती है. अपार धन मिलने के योग भी बन रहे हैं. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सकारात्मक बदलाव ला सकता है. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगा. अगर आप नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. 

सिंह राशि 

इसके अलावा सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर सफलता और लाभ का संकेत दे रहा है. व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है. इस दौरान आप न सिर्फ अच्छी कमाई करेंगे बल्कि बचत करने में भी सफल रहेंगे.

मंगल के गोचर के समय शुभ फल पाने के उपाय 

हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं. 
हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें.

यह भी पढ़ें: Dahi Vastu Tips: दही बदल सकता है आपकी किस्मत! सही दिन पर सही तरीके से करें इसके ये वास्तु उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

10 रुपये में की पहली फिल्म, तीन बच्चों के पिता संग बसाया था घर, श्रीदेवी से भी था छत्तीस का आंकड़ा

Jaya Prada Birthday: 80 के दशक में हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में जया प्रदा का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के दम पर उन्होंने उस दौर में एक अलग पहचान बनाई. जी हां, “आज का अर्जुन” और “मां” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. करीब तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में जया प्रदा ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी जैसी कुल सात भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

जया प्रदा की खासियत यह रही कि उन्होंने हर तरह के किरदारों को बड़ी सहजता से निभाया- चाहे वो पारिवारिक भूमिका हो, इमोशनल सीन हो या फिर ग्लैमरस अंदाज. यही वजह थी कि एक समय ऐसा भी आया जब वह फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन गईं और इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. हालांकि, यह जानकर हैरानी होती है कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें पहली फिल्म के लिए महज 10 रुपये फीस मिली थी. बचपन में वह डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आई. वहीं आज एक्ट्रेस अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए हम आपको उनके इस खास दिन पर उनसे जुड़े कुछ किस्से बताते हैं. 

तीन बच्चों के पिता से की शादी 

जया प्रदा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. अपने करियर के चरम पर उन्होंने फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से शादी कर ली, जो पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे. इस फैसले को लेकर जया प्रदा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. विवाद तब और बढ़ गया जब यह बात सामने आई कि नहाटा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. इस कारण उनकी शादी लंबे समय तक सुर्खियों में रही.

श्रीदेवी से थी टक्कर

फिल्मी करियर की बात करें तो जया प्रदा ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया, जिनमें अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और विनोद खन्ना जैसे नाम शामिल हैं. 80 के दशक में उनकी टक्कर मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी से मानी जाती थी. दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा इतनी तीखी थी कि वो एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं. एक किस्सा काफी मशहूर है कि फिल्म “मकसद” की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जितेंद्र ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया था ताकि वो आपसी मतभेद खत्म कर लें, लेकिन घंटों बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की.

एक्ट्रेस के साथ-साथ शानदार डांसर 

जया प्रदा सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर भी रही हैं. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुनर का परचम लहराया. 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं, जो आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. वहीं फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद जया प्रदा ने राजनीति में भी कदम रखा और वहां भी अपनी पहचान बनाई. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया. यही वजह है कि आज भी जया प्रदा को एक मजबूत और प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: सोनाली बेंद्रे ने हड़पी किसान की जमीन? एक्ट्रेस और उनके पति के ख‍िलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Continue reading on the app

  Sports

नंबर 9 का कमाल, इससे जुड़े आसान उपाय जीवन में लाएंगे पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की

जिस तरह से हम वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण मानते हैं उस तरह से फेंगशुई का भी हमारी जिंदगी में बहुत महत्व है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें दिए गए उपायों के सहारे हम अपने आसपास की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। आपको यह थोड़ा हैरत भरा लगेगा लेकिन फेंगशुई और नंबरों का आपस … Fri, 03 Apr 2026 15:07:51 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War Update: इजरायल को ईरान ने बनाया कब्रिस्तान! | Trump | Netanyahu | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:08:17+00:00

Major Gaurav Arya : US के F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा कितना सही?| Iran Israel War | Command Centre #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:09:49+00:00

Malda Violence शिकंजे में मास्टरमाइंड, मालदा हिंसा के खोलेगा राज़ ! | Bengal Election | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:13:26+00:00

Hamuman Jayanti पर मुस्लिम युवक ने की पूजा #viralnews #hanumanjayanti #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers