'तू तो मेरा भाई है', फेमस एक्ट्रेस संग हुई थी रेप की कोशिश, इज्जत बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी नीचे
Actress Molestataed: मनोरंजन जगत में कई ऐसे सेलेब्स है जो अपनी लाइफ खौफनाक कदम उठा चुके हैं. आज हम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने खुलासा किया था कि वो एक बार अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई थी. एक्ट्रेस ने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि उनके साथ रेप करने की कोशिश की गई थी. हैरानी की बात तो ये है कि उस समय एक्ट्रेस महज 13 साल की थी. चलिए जानते हैं, इनका नाम-
कौन हैं ये फेमस एक्ट्रेस?
हम बात करे रहे हैं सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह (Aarti Singh) की. जब आरती बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं तब उन्होंने पहली बार अपनी जिंदगी की एक खौफनाक घटना के बारे में खुलासा किया था. आरती सिंह ने बताया था कि जब वह 13 साल की थी तब उनके नौकर ने उनका रेप करने की कोशिश की थी. उस घटना को एक बार फिर आरती सिंह ने याद किया है और बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी जान बचाई थी.
'तू तो मेरा भाई है'-आरती सिंह
हाल ही में ईटाइम्स संग बातचीत में आरती सिंह ने कहा- ' मैं 13 साल की थी और वो घर का नौकर था. मुझे आज भी सब याद है कि मैं सो रही थी और वो अचानक मेरे कमरे में आ गया. तब हमारी झड़प हुई और मैंने उसको आगे हाथ जोड़े, मैंने उससे कहा था कि तू तो मेरा भाई है... यार में सिर्फ 13 साल की थी. ये दोपहर का समय था और धूप थी. मेरी मम्मी खेत पर गई थी. मैं अकेली थी, उस समय ऐसा कोई नहीं सोच सकता था.
ये भी पढ़ें: Parle-G खाकर गुजारे दिन, कॉफी शॉप में किया काम, अब करोड़ों का मालिक है ये नेशनल अवार्ड विनर
एक्ट्रेस ने कैसे बचाई थी जान?
आरती सिंह ने बताया कि वो जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूंद गई थी. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं धीरे धीरे ऊपर की तरफ गई थी और वहां से मैंने सीधा नीचे छलांग लगा दी. वो दूसरी मंजिल थी. तब मैं इतनी मजबूत थी कि मुझे कुछ नहीं हुआ. बिग बॉस से पहले मैंने यह बात किसी से नहीं बताई थी. बिग बॉस 13 के दौरान मैंने आखिरकार यह बात कह ही दी क्योंकि हालात ऐसे थे, ये सब सहानुभूति पाने के लिए नहीं था. परिस्थिति ऐसी थी कि मैंने खुलकर बात की.'
शादीशुदा लाइफ जी रहीं आरती
बता दें, जब आरती बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आई थी, तब उन्होंने इच्छा जताई थी कि वो शादी करने चाहती हैं. वहीं, साल 2024 में एक्ट्रेस की अरेंज मैरिज हुई थी. उन्होंने 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बिजनेसमैन दीपक चौहान (Deepak Chauhan) के साथ सात फेरे लिए थे. वहीं, शादी के बाद से एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक ले लिया है और वो अपनी शादीशुदा जिंगही में बिजी हो गई हैं.
ये भी पढ़ें- 'आजकल शराब पीना आम है...', ऐल्कोहॉल की लत पर ये क्या बोलीं जान्हवी कपूर?
Dahi Vastu Tips: दही बदल सकता है आपकी किस्मत! सही दिन पर सही तरीके से करें इसके ये वास्तु उपाय
Dahi Vastu Tips: कई बार हमारे घर में बेवजह के कलेश, लड़ाई-झगड़े और मतभेद होते रहते हैं. सब कुछ सही लगने के बाद भी घर में अशांति बनी रहती है. लोग ऐसे में हमेशा अपनी किस्मत को कोसते है और कहते हैं कि किस्मत ही खराब है. असल में किस्मत नहीं आपके घर में वास्तु सही नहीं होता है. वास्तु शास्त्र भी हिंदू शास्त्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सही वास्तु टिप्स की मदद से इसे सही किया जा सकता है. दही आप खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं मगर क्या कभी इसके वास्तु से जुड़े उपाय किए हैं? इस खबर में हम आपको दही के वास्तु उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करना बेहद आसान है.
दही सिर्फ खाने के लिए नहीं!
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दही को शास्त्रों में बेहद खास माना जाता है. दही खाना सेहत के साथ-साथ हमारे भाग्य को भी उदय करता है. मगर दही का प्रयोग हफ्ते के इन दिनों पर कुछ खास तरीकों से किया जाए तो यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है.
ये भी पढ़ें- Vaishakh Month 2026: आज से शुरू हुआ वैशाख माह, इस महीने जरूर करें ये शुभ काम, क्या न करें?
दही के ये वास्तु उपाय जरूर करें
1.सोमवार का उपाय
सोमवार के दिन दही में मिश्री मिलाकर हमें तुलसी के पौधे को अर्पित करना चाहिए. इस उपाय को करने से सोया हुआ भाग्य जागता है और माता लक्ष्मी आपके घर में पधारती है.
2.बुधवार का उपाय
बुधवार के दिन रसोई घर की दहलीज पर दोनों ओर दही लगानी चाहिए. इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है. राहु-केतु जैसे ग्रह शांत होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है.
3.शुक्रवार का उपाय
शुक्रवार के दिन पर हर किसी को दही का टीका लगाना चाहिए. दही का टीका लगाकर घर से बाहर जाने पर शुक्र मजबूत होता है. इस उपाय को करने से नजरदोष दूर होता है और अटके हुए कार्य भी पूरे होते हैं.
दही के कुछ अन्य उपाय
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
शुक्रवार को मंदिर में ताजी दही दान करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है. शुक्र ग्रह मजबूत होता है. धन की कमी भी दूर होती है. अगर दही घर की जमी हुई हो तो और भी ज्यादा फायदा होता है.
वैवाहिक जीवन में सुख
शादीशुदा जीवन में आ रही समस्याओं और तनाव को दूर करने के लिए दंपत्ति को शुक्रवार के दिन 1 कटोरी से साथ में दही खानी चाहिए. इस दही में शहद या चीनी मिलाने से शुक्र की कृपा होती है.
सुख-शांति के लिए दही का दीपक
अगर किसी के घर में हमेशा नकारात्मकता और विवाद चलते रहते हैं तो उन्हें शुक्रवार के दिन दही का दीया जलाना चाहिए. इसके लिए उन्हें शुक्रवार के दिन पान के पत्ते पर दही रखना चाहिए. उसके ऊपर दीया जलाकर रखना चाहिए. इस उपाय को करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है. यह उपाय लाल किताब में भी बताया गया है.
दही से जुड़ी कुछ बातें
शुक्रवार के दिन दही का सेवन, दही का टीका और पानी में दही मिलाकर नहाना शुभ होता है. मगर ध्यान रहे कि इस दिन हमें बासी दही का प्रयोग नहीं करना चाहिए. किसी भी काम में दही का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ताजा दही लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















