KKR vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, कोलकाता को मिली लगाकार दूसरी करारी हार
KKR vs DC: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत मिल गई है. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को रनों से हरा दिया है. एसआरएच के दिए 227 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रनों पर सिमट गई. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके. केकेआर के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए. जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए.
KKR को मिली थी तेज शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 227 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. एलन सिर्फ केकेआर को तेज शुरुआत दिलाई और सिर्फ 7 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला. यानी उन्होंने सिर्फ एक गेंद पर कोई बाउंड्री नहीं लगाई. इसके बाद उनादकट ने रहाणे को 8 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. कैमरून ग्रीन के रूप में केकेआर को तीसरा झटका लगा. कैमरून ग्रीन 2 गेंद पर 2 रन बनाए बनाकर रनआउट हो गए. इस तरह केकेआर ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 74 रन बनाए थे.
अंगकृष रघुवंशी ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन वो टीम के लिए मैच विनिंग पारी नहीं खेल पाए और रनआउट के रूप में अपना विकेट गंवा बैठे. रघुवंशी 29 गेंद पर 52 रन बनाए. फिर अनुकूल रॉय के रूप में केकेआर को पांचवा झटका लगा है. अनुकूल रॉय को नीतीश कुमार रेड्डी ने चलता किया. अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल पाए.
इसके बाद रिंकू सिंह के विकेट के साथ केकेआर की जीतने की उम्मीद भी खत्म होती नजर आ रही है. नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू सिंह को चलता किया. रिंकू 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुनील नरेन 4 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.
ऐसी रही SRH की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया है. SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक शर्मा सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली. ट्रेविस हेड ने भी सिर्फ 21 गेंदों पर 46 रन बनाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 39 रनों का योगदान दिया. केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: 19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप
चीन की वास्तविक आर्थिक वृद्धि आधिकारिक आंकड़ों से आधी, खराब कर्ज और वृद्ध होती आबादी से बढ़ा जोखिम: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की आधिकारिक हेडलाइन आर्थिक वृद्धि के आंकड़े नकली हैं, और देश की अर्थव्यवस्था को उसके बढ़ते खराब कर्ज और तेजी से बढ़ती उम्र वाली जनसंख्या से गंभीर खतरा है, ऐसा एक नई रिपोर्ट में कहा गया है।
जापानी समाचार साइट निप्पॉनडॉटकॉम ने इस रिपोर्ट में अमेरिकी थिंक टैंक रोडियम ग्रुप के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि 2025 में चीन की वास्तविक आर्थिक वृद्धि पांच प्रतिशत के सरकारी जीडीपी आंकड़ों के बजाय करीब 2.5-3.0 प्रतिशत के करीब है।
रिपोर्ट ने कुछ चीन विशेषज्ञों का भी हवाला दिया, जो मानते हैं कि देश फिलहाल मूल रूप से शून्य वृद्धि का सामना कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया, चीन के आर्थिक भविष्य के रास्ते में दो बड़े अवरोध हैं: विशाल खराब कर्ज और कम जन्मदर और बढ़ती उम्र वाली आबादी के कारण बना उल्टा जनसंख्या पिरामिड।
रिपोर्ट ने मुद्रास्फीति के संकेतों को भी उजागर किया, जो खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखा रही है, और पिछले तीन वर्षों से वास्तविक वृद्धि नाममात्र वृद्धि को पीछे छोड़ रही है।
इसके अलावा 2025 में कुल सरकारी राजस्व में 1.7 प्रतिशत की गिरावट का उल्लेख किया गया, जो कोविड-19 के झटके के बाद 2020 में पहली बार घटा।
रिपोर्ट में सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर इकोनॉमिक स्ट्रेन के दिखने वाले संकेतों का जिक्र किया, जिसमें शॉपिंग स्ट्रीट पर बंद दुकानें, खाली शॉपिंग मॉल और बेघर लोग खाने के लिए भटकते और अंडरपास में सोते हुए लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट ने यह भी तर्क दिया गया कि चीन में ऐसे इकोनॉमिस्ट हैं जो युवाओं में बेरोजगारी दर का अनुमान 40 परसेंट से ज्यादा लगाते हैं। चीन की आबादी 2021 में अपने पीक से कम हो गई, 2025 में 7.92 मिलियन बच्चे पैदा होंगे, जबकि 2018 तक यह 15 मिलियन थी।
मीडिया हाउस ने चीन की खराब आर्थिक हालत का दोष राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आर्थिक मिसमैनेजमेंट पर लगाया, जिसमें उन्होंने मजबूत, बेहतर और बड़े सरकारी एंटरप्राइज को सपोर्ट किया और इनोवेटर्स को दबाया।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















