US Attack on Iran: ईरान का सामरिक सेतु ध्वस्त, 37 हजार करोड़ का घाटा और ट्रंप की नई धमकी से दहला पूरा खाड़ी क्षेत्र
Middle East Conflict: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है। अमेरिकी वायुसेना ने एक सटीक स्ट्राइक में ईरान के सबसे महत्वपूर्ण और महंगे बुनियादी ढांचे में शामिल 37 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले रणनीतिक B1 ब्रिज को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
यह ब्रिज न केवल ईरान की आर्थिक लाइफलाइन माना जाता था, बल्कि इसके जरिए सैन्य रसद की आपूर्ति भी सुगम होती थी। ट्रंप ने इस हमले के जरिए संदेश दिया है कि अमेरिका ईरान की कमर तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
Another angle of the B1 bridge in Karaj posted by Trump. The bridge was cut in two in a precision strike leaving the suspending wires and columns still standing. https://t.co/QyhGKYCD7r https://t.co/CkCwEFt5Ln pic.twitter.com/E2lun3nFIl
— OSGINT (@posted_news) April 2, 2026
इस हमले के बाद ईरान की परिवहन और सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे तेहरान में हड़कंप मचा हुआ है।
'समझौता कर लो वरना...', ट्रंप ने ईरान को दिया आखिरी अल्टीमेटम
हमले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा, "ईरान के पास अब भी थोड़ा वक्त बचा है, मेरी शर्तों पर समझौता कर लो, वरना जो बचा है वह भी नहीं रहेगा।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 2, 2026
" ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे और न ही अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत देंगे। ट्रंप के इस रुख से साफ है कि वह ईरान के साथ किसी भी नरम नीति के पक्ष में नहीं हैं।
उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो अगला हमला इससे भी ज्यादा विनाशकारी होगा, जिससे उबरना ईरान के लिए नामुमकिन होगा।
ईरान की अर्थव्यवस्था और सैन्य रसद पर अमेरिका की बड़ी चोट
विशेषज्ञों का मानना है कि इस ब्रिज का तबाह होना ईरान के लिए केवल एक आर्थिक क्षति नहीं, बल्कि एक बड़ी रणनीतिक हार भी है। 37 हजार करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट ईरान के 'विज़न' का हिस्सा था। इस पुल के टूटने से ईरान के भीतर हथियारों की आवाजाही और तेल के परिवहन पर सीधा असर पड़ा है।
ट्रंप की इस रणनीति का मकसद ईरान को आर्थिक रूप से पंगु बनाना है ताकि वह युद्ध लड़ने की स्थिति में ही न रहे। इस हमले ने यह भी साबित कर दिया है कि अमेरिकी खुफिया तंत्र और मिसाइल तकनीक ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ठिकानों को भी निशाना बनाने में पूरी तरह सक्षम है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ता परमाणु हमले और पूर्ण युद्ध का खतरा
ट्रंप की इस नई धमकी और कार्रवाई ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुँचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक डरे हुए हैं कि अगर ईरान ने इस हमले का पलटवार किया, तो डोनाल्ड ट्रंप परमाणु ठिकानों या तेल की मुख्य रिफाइनरियों पर हमला कर सकते हैं।
इजरायल पहले से ही ईरान के खिलाफ मोर्चेबंदी कर रहा है, और अब अमेरिका के इस सीधे हस्तक्षेप ने युद्ध को एक निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है। दुनिया भर की नजरें अब ईरान के सुप्रीम लीडर के अगले कदम पर टिकी हैं- क्या वे ट्रंप की शर्तों पर झुकेंगे या फिर मिडिल ईस्ट एक ऐसी तबाही का गवाह बनेगा जिसे रोकना किसी के बस में नहीं होगा।
Hanuman Jayanti 2026 के मौके पर CM Rekha Gupta ने Hanuman Mandir में पूजा-अर्चना की | Delhi | #viral
Hanuman Jayanti 2026 के मौके पर CM Rekha Gupta ने Hanuman Mandir में पूजा-अर्चना की | Delhi | #viral #hanumanjayanti #hanumanjayanti2026 #cmrekhagupta #delhicm #hanumanmandir #हनुमानमंदिर #हनुमानजयंती #करोलबोग #karolbagh #delhinews #delhi You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




