Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल

IPL 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला जंग का अखाड़ा बन गया. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टेडियम के अंदर दो फैंस आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान पुलिस कर्मी भी उन दोनों के बीच आते हुए बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

लखनऊ-दिल्ली मैच में जमकर हुई मारपीट

दरअसल, बीते बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ. इस मैच में होम टीम को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. 

इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो लखनऊ के इकाना स्टेडियम का है, जहां पर स्टैंड्स में 4 फैंस आपस में लड़ाई कर रहे हैं. इन चारों के बीच वीडियो में मारपीट होते हुए देखी जा सकती है.

इस वीडियो में ये सभी लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं. एक युवक दूसरे युवक के सिर पर लगातार घूंसों से वार कर रहा है. वो वहीं दूसरा युवक पहले युवक के पैर पकड़कर उसे सीट पर गिरा देता है. इस सबके बीच एक पुलिसकर्मी आकर इन चारों के अलग करवाता है, जिसके बाद ये मारपीट रुक जाती है. 

कैसा रहा लखनऊ-दिल्ली मैच का हाल

इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा इस पूरे मुकाबले में देखा गया. लखनऊ के सामने दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 18.4 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली कैपिटल्स 4.3 ओवर में 4 विकेट 26 रनों पर गंवा चुकी थी. 

इसके बाद समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रनों की नाबाद साझेदारी पांचवें विकेट के लिए की और अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जिता दिया. दिल्ली के लिए रिजवी ने 70 रनों की पारी खेली तो वहीं स्टब्स ने 39 रनों का योगदान दिया. वहीं टीम के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा

Continue reading on the app

अमेरिका ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पर लगे प्रतिबंध हटाए

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के वित्त विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अपडेट के अनुसार, यूएस ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पर से बैन हटा दिए हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने स्थानीय समयानुसार बुधवार को कहा कि रोड्रिगेज को उसकी प्रतिबंधित लिस्ट से हटा दिया गया है, लेकिन इस फैसले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, रोड्रिगेज ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे आपसी संबंधों को सामान्य और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्थिक विकास और सहयोग का समर्थन करने के लिए वेनेजुएला पर लगे और प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।

उन्होंने पोस्ट किया, राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला हमारे देशों के बीच संबंधों को सामान्य और मजबूत करने की सही दिशा में एक अहम कदम है। हमें भरोसा है कि इस प्रक्रिया और पक्के इरादे से आखिरकार हमारे देश पर लगे और सक्रिय प्रतिबंध हट जाएंगे।

रोड्रिगेज ने कहा, इससे हमारे लोगों के फायदे के लिए तेजी से आर्थिक विकास, निवेश और एक असरदार द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा बन सकेगा। आइए, सभी के लिए एक खुशहाल वेनेजुएला बनाने की दिशा में काम करते रहें।

रोड्रिगेज पहले राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति रह चुकी हैं और 2018 में उनकी सरकार के सदस्यों को टारगेट करने के लिए अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अमेरिकी सैन्य बल ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया और राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को जबरदस्ती पकड़कर न्यूयॉर्क ले गए। इसके बाद रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली और तब से वॉशिंगटन उनकी सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

अमेरिका-वेनेजुएला के संबंध लंबे समय से खराब रहे हैं। हाल के महीनों में अमेरिका ने कुछ पाबंदियों में ढील दी है, खासकर ऊर्जा सेक्टर में। वेनेजुएला के पास दुनिया के कुछ सबसे बड़े तेल के भंडार हैं और वह ग्लोबल एनर्जी लैंडस्केप में एक अहम खिलाड़ी बना हुआ है।

सोमवार को, काराकस में अमेरिकी दूतावास ने सात साल तक बंद रहने के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पाकिस्तान का फिर बना मजाक, देखिए कैसे उड़ गया PSL टूर्नामेंट

नई दिल्ली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के दौरान 31 मार्च की रात को भयानक तूफान और मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई, जिससे इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर ज़ल्मी का मैच रद्द कर दिया गया. तेज़ हवाओं के कारण पिच कवर्स हवा में उड़ गए और ग्राउंड स्टाफ कवर्स के साथ घिसटते हुए हवा में लहराते नज़र आए. Thu, 2 Apr 2026 14:50:52 +0530

  Videos
See all

UP News: Udham Singh गैंग का सबसे खतरनाक शूटर मोंटी खत्म! STF ने ऐसे किया 'काम तमाम' |Moradabad News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:45:06+00:00

शायद अमेरिका को NATO की जरूरत ना रहे: ट्रंप [Trump criticizes NATO for lack of support in Iran war] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:32:59+00:00

Middle East War: इजराइल-ईरान युद्ध में आसमान से बरसीं मिसाइलें| Middle East War | Isfahan | Tel Aviv #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:41:51+00:00

LIVE: Inter-Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia | Impact on Oil and LPG supply #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:36:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers