Mix Veg Raita Summer Special: गर्मी में कुछ ठंडा खाने की बहुत इच्छा होती है. इस क्रम में आप मिक्स वेज रायता बना सकते हैं. यह स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है साथ ही पेट को ठंडक भी देता है. खास बात यह है कि इसकी रेसिपी बहुत आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है.
Good Friday 2026 :गुड फ्राइडे के मौके पर गोवा जाना, न केवल पर्यटन का अनुभव करने का, बल्कि आध्यात्मिक शांति और ऐतिहासिक भव्यता का अनुभव करने का भी एक शानदार अवसर प्रदान करता है. गोवा के चर्च पुर्तगाली वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के बेहतरीन उदाहरण हैं. यहां गोवा के 7 ऐतिहासिक चर्चों की एक सूची प्रस्तुत है, जहां गुड फ्राइडे के दिन विशेष प्रार्थनाएं और शांत वातावरण आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे.
LSG vs DC Video: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टेडियम जंग का मैदान बन गया। इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों के बीच अचानक झगड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे तक चल गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और झगड़े को शांत कराया। फिलहाल इस विवाद की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने मैच के रोमांच के बीच एक नकारात्मक रंग जरूर भर दिया।
Huge fight between LSG and DC fans during the LSG vs DC match at Ekana Stadium, Lucknow.???? pic.twitter.com/DeGlMaiZZT
मैदान के अंदर की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। टीम की जीत में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को दो ओवर से ज्यादा समय रहते जीत दिला दी।
इस मैच के बाद ऋषभ पंत की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी केविन पीटरसन ने पंत के ओपनिंग करने के फैसले पर हैरानी जताई। पंत इस मैच में खुद को ऊपर भेजकर खेलने उतरे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
पीटरसन का मानना है कि पंत ने खुद पर गैरजरूरी दबाव डाल लिया। उन्होंने सलाह दी कि पंत को अपने नैचुरल बैटिंग पोजिशन पर खेलना चाहिए, जहां वह ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।
गौरतलब है कि ऋषभ पंत को इस सीजन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 13 मैचों में उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें एक शतक जरूर शामिल था, लेकिन वह शतक तब आया जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।
ऐसे में इस सीजन में पंत के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं। टीम को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है, ताकि वह अपनी कीमत और काबिलियत दोनों को सही साबित कर सकें।