Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस
Redmi Note 15 SE 5G Launch: रेडमी ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन है और स्टाइलिश वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है। फोन में 5,800mAh की दमदार बैटरी, 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज इसे परफॉर्मेंस में भी काफी पावरफुल बनाते हैं। Redmi Note 15 SE 5G , भारत में 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Redmi Note 15 SE 5G का कितना है इंडिया प्राइस?
भारत में Redmi Note 15 SE 5G को तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹24,999 में रखी गई है। इसके मिड वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹25,999 है।
वहीं, टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल ₹27,999 में मिलेगा। Xiaomi इस स्मार्टफोन पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए ₹2,000 का ऑफ़र और साथ ही ₹4,000 का "स्पेशल" इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी दे रही है। इसके बाद आप इसे 20 हजार से भी कम की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।
फोन 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White रंगों में पेश किया गया है, जो इसे स्टाइलिश लुक भी देते हैं।
Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स
Redmi Note 15 SE 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Xiaomi के Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। हैंडसेट में 6.77-इंच (1,080x2,392 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,200 nits तक पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट के साथ TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, सर्कैडियन फ्रेंडली और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन देता है। कंपनी का दावा है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है।
Qualcomm का 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है, नए Redmi Note 15 SE 5G को पावर देता है। स्मार्टफोन में एड्रेनो GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक भी है।
कैमरे के लिए, Redmi Note 15 SE 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी शूटर और 1/2.88-इंच लाइट हंटर 400 सेंसर है। हैंडसेट में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट में, Redmi Note 15 SE 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 1/4-इंच सेंसर वाला 20-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा है। यह 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS और गैलीलियो भी हैं। फोन का साइज़ 164x75.42x7.35mm है और वज़न लगभग 178g है।
'Ramayana' टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद
Ramayana Teaser Reaction: फिल्म रामायण का टीजर आखिरकार हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज कर दिया गया। जैसे ही रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स को रणबीर कपूर राम के रूप में खूब जच रहे है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के VFX को लेकर कई यूजर्स की राय बंटी नजर आई।
रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ
(Ranbir Kapoor Ram Look)
टीजर में रणबीर कपूर का शांत, संयमित और दिव्य अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस बताया। कुछ ने लिखा कि उनके चेहरे पर दिखने वाली शांति और मजबूती इस किरदार को जीवंत बनाती है।
VFX पर बंटी राय
जहां एक तरफ फिल्म के विजुअल्स और ग्रैंड स्केल की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने VFX को लेकर निराशा भी जताई है। कई यूजर्स ने इसे 'वीडियो गेम जैसा' बताया, तो कुछ ने कहा कि इतने बड़े बजट की फिल्म से और बेहतर उम्मीद थी।
यह भी पढ़े - इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल
यश के ‘रावण’ लुक ने खींचा ध्यान
(Yash Ravan Look)
टीजर के आखिरी सीन में यश की रावण के रूप में छोटी सी झलक भी दिखाई गई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। कई लोग अब फिल्म में राम और रावण के आमने-सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीत और लक्ष्मण की झलक
टीजर में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भी हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि, फोकस पूरी तरह से रणबीर कपूर के किरदार पर ही रखा गया है।
बड़ा बजट और बड़ी उम्मीदें
करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं, और यही वजह है कि टीजर को लेकर रिएक्शन भी अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं।
कुछ ने की तुलना ‘आदिपुरुष’ से
Ranbir Kapoor ke Prabhu Shree #Rama mein yeh waali baat nahi ????????#RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/lTsGYOF556
— ???? (@TinuAnandless) April 2, 2026
कई यूजर्स ने इस टीजर की तुलना पिछली फिल्म आदिपुरुष से भी की। कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म उस कमी को पूरा कर सकती है, जबकि कुछ को लगा कि अभी भी सुधार की गुंजाइश है।
विदेश में रिलीज पर भी उठा विवाद
(Ramayana Teaser Controversy)
टीजर के पहले विदेश में रिलीज होने की खबर पर कुछ भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म की पहली झलक भारत में ही रिलीज होनी चाहिए थी।
कब रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
कुल मिलाकर रामायण का टीजर चर्चा में है। जहां एक ओर रणबीर कपूर के लुक और फिल्म की भव्यता की तारीफ हो रही है, वहीं VFX और कुछ पहलुओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
यह भी पढ़े - ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















