'Ramayana' टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद
Ramayana Teaser Reaction: फिल्म रामायण का टीजर आखिरकार हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज कर दिया गया। जैसे ही रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स को रणबीर कपूर राम के रूप में खूब जच रहे है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के VFX को लेकर कई यूजर्स की राय बंटी नजर आई।
रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ
(Ranbir Kapoor Ram Look)
टीजर में रणबीर कपूर का शांत, संयमित और दिव्य अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस बताया। कुछ ने लिखा कि उनके चेहरे पर दिखने वाली शांति और मजबूती इस किरदार को जीवंत बनाती है।
VFX पर बंटी राय
जहां एक तरफ फिल्म के विजुअल्स और ग्रैंड स्केल की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने VFX को लेकर निराशा भी जताई है। कई यूजर्स ने इसे 'वीडियो गेम जैसा' बताया, तो कुछ ने कहा कि इतने बड़े बजट की फिल्म से और बेहतर उम्मीद थी।
यह भी पढ़े - इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल
यश के ‘रावण’ लुक ने खींचा ध्यान
(Yash Ravan Look)
टीजर के आखिरी सीन में यश की रावण के रूप में छोटी सी झलक भी दिखाई गई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। कई लोग अब फिल्म में राम और रावण के आमने-सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीत और लक्ष्मण की झलक
टीजर में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भी हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि, फोकस पूरी तरह से रणबीर कपूर के किरदार पर ही रखा गया है।
बड़ा बजट और बड़ी उम्मीदें
करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं, और यही वजह है कि टीजर को लेकर रिएक्शन भी अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं।
कुछ ने की तुलना ‘आदिपुरुष’ से
Ranbir Kapoor ke Prabhu Shree #Rama mein yeh waali baat nahi ????????#RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/lTsGYOF556
— ???? (@TinuAnandless) April 2, 2026
कई यूजर्स ने इस टीजर की तुलना पिछली फिल्म आदिपुरुष से भी की। कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म उस कमी को पूरा कर सकती है, जबकि कुछ को लगा कि अभी भी सुधार की गुंजाइश है।
विदेश में रिलीज पर भी उठा विवाद
(Ramayana Teaser Controversy)
टीजर के पहले विदेश में रिलीज होने की खबर पर कुछ भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म की पहली झलक भारत में ही रिलीज होनी चाहिए थी।
कब रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
कुल मिलाकर रामायण का टीजर चर्चा में है। जहां एक ओर रणबीर कपूर के लुक और फिल्म की भव्यता की तारीफ हो रही है, वहीं VFX और कुछ पहलुओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
यह भी पढ़े - ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन
Google Pixel 11 Pro: 1-इंच कैमरा सेंसर और Tensor G6 के साथ जल्द होगा लॉन्च, सामने आई बड़ी डिटेल्स
Google Pixel 11 Pro को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ने यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 Pro में 1-इंच का बड़ा कैमरा सेंसर और Google का नया Tensor G6 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट की उम्मीद है। डिज़ाइन में सिग्नेचर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार और फ्लैट एजेस के साथ सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिखाई देगा।
लीक्स के अनुसार, Pixel 11 Pro AI-ड्रिवन फीचर्स, बेहतर फोटोग्राफी और लंबी अवधि के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर फोकस करेगा। माना जा रहा है कि यह अगस्त-सितंबर 2026 के बीच भारत में लॉन्च हो सकता है।
Google Pixel 11 Pro का पहला लुक हुआ जारी
रेंडर्स के मुताबिक, Google Pixel 11 Pro में वही सिग्नेचर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार देखने को मिलेगा, जो हाल के Pixel फोन्स में मिलता है, लेकिन इसमें हल्का बदलाव किया जा सकता है। कैमरा बार पूरी तरह ब्लैक हो सकता है, जिससे यह रियर पैनल पर और ज्यादा उभरकर दिखेगा। इसमें फ्लैट एज, सेंटर पंच-होल डिस्प्ले और जाना-पहचाना डिजाइन मिल सकता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन Google Pixel 11 जैसा ही रहने की उम्मीद है।
Google Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, इस फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है, जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है। इसमें 16GB RAM और 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट के तौर पर मिल सकता है। फोन में 6.3-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें रिफ्रेश रेट में सुधार देखने को मिल सकता है।
Pixel 11 सीरीज में AI फीचर्स, बेहतर फोटोग्राफी और लंबी अवधि के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर खास ध्यान दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, जिसमें बड़ा 1-इंच Sony LYT 900 सीरीज सेंसर होगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP या 64MP का पेरिस्कोप लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP या 42MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
Google Pixel 11 Pro को Google Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 के साथ अगस्त से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,03,999 से ₹1,19,999 के बीच हो सकती है। ध्यान दें कि ये सभी जानकारी लीक पर आधारित हैं और आधिकारिक पुष्टि के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























