एक ही कंपनी की चॉकलेट, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया में स्वाद अलग-अलग क्यों? शख्स ने बताई वजह
एक वायरल वीडियो ने ऑनलाइन बहस को जन्म दिया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि भारत में फ़ूड सेफ्टी के मानक कमजोर हैं. वीडियो में उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया में खरीदी गई चॉकलेट्स के स्वाद, बनावट और सामग्री में अंतर दिखाया. उनका कहना है कि अलग-अलग देशों में बेची जाने वाली समान वस्तुओं की गुणवत्ता में फर्क हो सकता है. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए. कुछ लोग इसके पक्ष में हैं और भारत में खाद्य मानकों पर चिंता जता रहे हैं, जबकि कुछ ने भारतीय मानकों का समर्थन करते हुए स्टोरेज, जलवायु और सप्लाई चेन के अंतर को बताया. विशेषज्ञों के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनियां अक्सर स्थानीय नियम, कीमत और उपभोक्ता प्राथमिकताओं के अनुसार अपने उत्पादों का निर्माण बदल देती हैं, जिससे अलग-अलग देशों में स्वाद और गुणवत्ता में अंतर दिखाई देता है. Video Credit: Instagram-@inr_to_aud
कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम, LPG सिलेंडर की कमी से 10 दिन से बन नहीं रही; हजारों ग्राहक निराश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















