Responsive Scrollable Menu

ईरान से आई भारत के लिए गुड न्यूज, दोस्त के लिए खुला रहेगा होर्मुज का दरवाजा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी अच्छी खबर सामने आई है. ईरान ने स्पष्ट किया है कि भारत उसका दोस्त था, है और रहेगा. यही वजह है कि ईरान ने भारत के लिए उस रास्ते को हमेशा खुला रखने की बात कही है जिसको लेकर पश्चिम एशिया में इन दिनों सबसे ज्यादा तनाव बना हुआ है.

जी हां ईरान का कहना है कि भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दरवाजे खुले रहे हैं. यहां से भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी जाएगी. इस आश्वासन से भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हो गई है.

मित्र देशों को प्राथमिकता

ईरान ने अपने बयान में भारत को 'मित्र देश' बताते हुए कहा कि भारतीय ध्वज वाले जहाज और उन पर सवार नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. ईरान के भारत स्थित दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भरोसा दिलाया कि भारतीय जहाजों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है.

ईरान ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के जहाजों को भी प्राथमिकता के आधार पर गुजरने की अनुमति दी जा रही है.

ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है. हालांकि, हालिया संघर्ष के कारण इस मार्ग पर यातायात काफी प्रभावित हुआ है. पहले जहां बड़ी संख्या में जहाज रोजाना इस मार्ग से गुजरते थे, अब सुरक्षा कारणों से केवल सीमित जहाजों को ही अनुमति मिल रही है.

भारतीय जहाजों की स्थिति

ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक कम से कम आठ भारतीय जहाज इस संकटग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकल चुके हैं. इनमें एलपीजी कैरियर जैसे 'बीडब्ल्यू टायर' और 'बीडब्ल्यू एल्म' शामिल हैं, जो हजारों टन गैस लेकर भारत पहुंचे हैं.

फिलहाल, भारत के लिए लगभग 19 जहाज अभी भी इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं. इनमें एलपीजी, कच्चे तेल और एलएनजी ले जाने वाले जहाज शामिल हैं. कुछ विदेशी ध्वज वाले जहाज भी भारत के लिए ऊर्जा कार्गो लेकर यहां रुके हुए हैं.

सरकार की नजर और रणनीति

भारत सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने हाल ही में स्थिति की समीक्षा की और बताया कि फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी हैं.

सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो और बाजार में किसी तरह की कमी न आए.

वैश्विक संकट का असर

इस संघर्ष के कारण एक समय में करीब 500 जहाज इस संकरे जलमार्ग में फंस गए थे. इससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर भी बड़ा असर पड़ा है. हालांकि, ईरान द्वारा दिए गए इस आश्वासन से भारत के लिए स्थिति कुछ हद तक सामान्य होने की उम्मीद है.

राहत के साथ सतर्कता जरूरी

भले ही ईरान ने भारत को सुरक्षित मार्ग का भरोसा दिया है, लेकिन क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है. यह घटनाक्रम एक बार फिर यह दर्शाता है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति कितनी हद तक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करती है. भारत के लिए यह समय संतुलन और रणनीतिक तैयारी का है, ताकि भविष्य में ऐसे संकटों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें - भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, 7 साल बाद आ रहा सबसे सस्ता तेल

Continue reading on the app

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आई बुरी खबर

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है. वही पंजाब किंग्स के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. दरअसल, 3 अप्रैल को सीएसके और पंजाब के बीच शाम 7:30 से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाने वाला है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब किंग्स इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रही है. अब ये मैच दोनों टीमों के बीच कांटे का होने वाला है. लेकिन इससे पहले चेन्नई के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जबकि पंजाब के लिए राहत की खबर आई है. 

पंजाब किंग्स के लिए मैच से पहले आई राहत की खबर

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद स्कैन क्लियर कर लिया है. उनके स्कैन में कोई भी दिक्कत नजर नहीं आई है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. दरअसल, अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में कलाई में गेंद लगने से चोट लगी थी.

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 बॉल में 2 चौकों के साथ 18 रनों की पारी खेली थी. उनकी चोट से पंजाब किंग्स समेत उनके तमाम फैंस की चिंताएं बढ़ गई थीं. अब जब वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं तो उससे उनके फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.

CSK और PBKS का स्क्वाड

 चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.

पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.

ये भी पढ़ें : LSG vs DC: करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत? जानें बल्लेबाज या गेंदबाद किसे बताया दोषी

ये भी पढ़ें : IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC Video: स्टेडियम बना अखाड़ा, बीच मैच में दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

LSG vs DC Video: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टेडियम जंग का मैदान बन गया। इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों के बीच अचानक झगड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे तक चल गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और झगड़े को शांत कराया। फिलहाल इस विवाद की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने मैच के रोमांच के बीच एक नकारात्मक रंग जरूर भर दिया।

मैदान के अंदर की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। टीम की जीत में ट्रिस्टन  स्टब्स और समीर रिजवी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को दो ओवर से ज्यादा समय रहते जीत दिला दी।

इस मैच के बाद ऋषभ पंत की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी केविन पीटरसन ने पंत के ओपनिंग करने के फैसले पर हैरानी जताई। पंत इस मैच में खुद को ऊपर भेजकर खेलने उतरे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

पीटरसन का मानना है कि पंत ने खुद पर गैरजरूरी दबाव डाल लिया। उन्होंने सलाह दी कि पंत को अपने नैचुरल बैटिंग पोजिशन पर खेलना चाहिए, जहां वह ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत को इस सीजन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 13 मैचों में उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें एक शतक जरूर शामिल था, लेकिन वह शतक तब आया जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

ऐसे में इस सीजन में पंत के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं। टीम को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है, ताकि वह अपनी कीमत और काबिलियत दोनों को सही साबित कर सकें।

Thu, 02 Apr 2026 16:08:23 +0530

  Videos
See all

Assam Elections 2026 | बीजेपी का UCC वाला कमिटमेंट..असम में भी होगा पूरा! | UCC | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:12:02+00:00

Snowfall Update 2026 | बर्फबारी के बाद उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़! Heavy Rush of Tourists |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:10:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Owaisi का Modi-Mamta पर तीखा हमला ! | West Bengal election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:10:00+00:00

Owaisi on Love Jihad: लव जिहाद पर ये क्या बोले ओवैसी? #lovejihadlaw #owaisilatestspeech #bjpvsaimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers